Home उत्तराखंड पौडी नैनीडांडा- बीते चार दिनो से लापता शिक्षक की तलाश। प्राथमिक शिक्षक संघ ने लगाई गुहार।
पौडी

नैनीडांडा- बीते चार दिनो से लापता शिक्षक की तलाश। प्राथमिक शिक्षक संघ ने लगाई गुहार।

पौड़ी उत्तराखंड राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ ने बताया कि पौडी के विकास खण्‍ड नैनीडांडा की एक विद्यालय में सेवारत शिक्षक विद्यालय के सोशल ऑडिट के बाद तनाव में था जो बीते चार दिन से लापता है उन्होंने प्रकरण में समुचित कदम उठाने की मांग की है शिक्षक संघ ने पुलिस एवं डीईओ बेसिक को इस संबंध में शिकायत सौपी है।। नैनीडांडा के विकास खण्‍ड के  कशिक्षक श्री सुनील रावत जी प्रधानाध्यापक रा प्रा वि चैबाड़ा,सी आर सी भौन विकास खंड नैनी डांडा पौड़ी गढ़वाल  4 अप्रैल 2025 को उनके विद्यालय का एक सोशल ऑडिट हुआ था सोशल ऑडिट करने के लिए उनके विद्यालय में तीन सदस्य टीम पहुंची थी इसमें ऑडिट टीम द्वारा कई आपत्तियां लगाई थी जिसके बाद शिक्षक लगातार तनाव में चल रहा था बताया जा रहा कि शिक्षक ने ऑडिट टीम से बीते 7 अप्रैल को संपर्क किया लेकिन टीम ने बात करने से इनकार कर दिया गया , बीते 10 अप्रैल को कोटद्वार शिक्षक सुनील रावत कुंभी कर स्थित घर पहुंचे एंव 11 अप्रैल को पत्नी के साथ किशनपुर कोटद्वार ससुराल गए लेकिन वहां से बिना चप्पल बाइक से कहीं चले गए।  शिक्षक संघ ने बताया कि थाना धुमाकोट पुलिस के साथ ही डी ई ओ बेसिक को प्रकरण की जानकारी दे दी गई है साथी शिक्षक की तलाश कर रही कर प्रकरण का समाधान की मांग की गई है।

अन्‍य खबरो के लिए नीचे लिंक पर जाए। 

 

Related Articles

पौड़ी: पैतृक गांव कांडा पहुंचे दिल्ली भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. विनोद बछेती

रिपोर्ट जगमोहन डांगी कुलदेवी मां जालंधरा देवी के तीन दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान...

द्वारी-भौन सड़क पर हादसों का खतरा, सालों से डामरीकरण का इंतजार; क्रैश बैरियर न होने से ग्रामीण चिंतित

रिपोर्ट प्रभुपाल सिंह रावत विदित हो कि लैंसडौन विधान सभा के रिखणीखाल...

बीरोंखाल-डोला-पालकी आंदोलन से सामाजिक समानता की अलख जगाने वाले कर्मवीर जयानंद भारती को किया याद: सतपाल महाराज

रिपोर्ट रोशन सिंह बिष्‍ट डोला-पालकी आंदोलन से सामाजिक समानता की अलख जगाने...

कमलपुर के बाल वैज्ञानिकों का जलवा, विज्ञान महोत्सव में 6 प्रथम स्थान

रिपोर्ट दरवान सिंह रावत जनता इंटर कॉलेज के विद्यार्थियों ने दिखाया वैज्ञानिक...