Home उत्तराखंड पौडी विश्व स्वास्थ्य दिवस पर तहसील परिसर पौड़ी में एक दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर!
पौडी

विश्व स्वास्थ्य दिवस पर तहसील परिसर पौड़ी में एक दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर!

रिपोर्ट  जगमोहन डांगी

आज विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर तहसील परिसर पौड़ी में एक दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। यह नई पहल संयुक्त मजिस्ट्रेट पौड़ी तहसील दीपक सेट ने की उन्होंने कहा की फ्रंट लाइन में फील्ड में कार्य करने वाले कोई कर्मचारी,अधिकारी,मीडिया कर्मी व्यस्तता के कारण अपना नियमित परीक्षण नहीं करा पाते इस लिए जीरो ग्राउंड पर कार्य करने वाले कर्मियों के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखते हुए आज विश्व स्वास्थ्य दिवस पर तहसील परिसर एक स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया जिसमें आज में कुल 113 लोगों ने स्वास्थ्य परीक्षण कराकर लाभ उठाया। जिसमें मुख्यता ब्लड शुगर, ब्लड प्रेशर, रक्त जांच समेत कई अन्य स्वास्थ्य जांच की गई। इसके अलावा उपस्थित लोगों को उनके स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं पर विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा परामर्श भी दिया गया। स्वास्थ्य विभाग द्वारा आयोजित इस शिविर का उद्देश्य आमजन को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना और समय पर जांच व परामर्श प्रदान करना था। स्थानीय लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए ऐसे

आयोजनों को निरंतर करने की मांग की।शिविर के अंत में स्वास्थ्य विभाग की ओर से लोगों को संतुलित आहार, नियमित व्यायाम और समय-समय पर जांच कराने के लिए प्रेरित भी किया गया। शिविर में परीक्षण करने सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण पौड़ी गढ़वाल तहसीलदार दिवान सिंह सहित सभी राजस्व निरीक्षक,राजस्व उपनिरीक्षक,अधिवक्ता,मीडिया कर्मी,पंचायत प्रतिनिधि सहित तहसील परिसर में कार्य करने वाले सभी कर्मियों ने अपना स्वास्थ्य परीक्षण करवाया अंत में संयुक्त मजिस्ट्रेट पौड़ी दीपक सेट ने स्वास्थ्य विभाग को बेहतर सहयोग के लिए स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।

Related Articles

पौड़ी: पैतृक गांव कांडा पहुंचे दिल्ली भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. विनोद बछेती

रिपोर्ट जगमोहन डांगी कुलदेवी मां जालंधरा देवी के तीन दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान...

द्वारी-भौन सड़क पर हादसों का खतरा, सालों से डामरीकरण का इंतजार; क्रैश बैरियर न होने से ग्रामीण चिंतित

रिपोर्ट प्रभुपाल सिंह रावत विदित हो कि लैंसडौन विधान सभा के रिखणीखाल...

बीरोंखाल-डोला-पालकी आंदोलन से सामाजिक समानता की अलख जगाने वाले कर्मवीर जयानंद भारती को किया याद: सतपाल महाराज

रिपोर्ट रोशन सिंह बिष्‍ट डोला-पालकी आंदोलन से सामाजिक समानता की अलख जगाने...

कमलपुर के बाल वैज्ञानिकों का जलवा, विज्ञान महोत्सव में 6 प्रथम स्थान

रिपोर्ट दरवान सिंह रावत जनता इंटर कॉलेज के विद्यार्थियों ने दिखाया वैज्ञानिक...