Home उत्तराखंड पौडी उत्तराखंड प्रवासियों द्वारा जनपद के पांच गांवों को गोद लेने पर जिलाधिकारी ने की बैठक
पौडी

उत्तराखंड प्रवासियों द्वारा जनपद के पांच गांवों को गोद लेने पर जिलाधिकारी ने की बैठक

Report Abhishek Negi

जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने उत्तराखंड प्रवासियों द्वारा जनपद के पांच गांवों को गोद लेने को लेकर संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि इन गांवों का सर्वे कर अगले एक सप्ताह के भीतर इन गांवों में किए जाने वाले कार्यों की डीपीआर तैयार कर प्रस्तुत करें, ताकि डीपीआर शासन को समय पर प्रस्तुत की जा सके।

जिलाधिकारी ने मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में पांच सदस्यीय प्रवासी सेल का गठन किया है। इस सेल के माध्यम से संबंधित विभागों को निर्देश दिए गए कि वे गांवों का सर्वे कर आवश्यक कार्यों की डीपीआर तैयार करें। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड प्रवासियों द्वारा गोद लिए गए गांवों में कार्यों के संचालन हेतु संबंधित विभाग आपस में समन्वय स्थापित करें। जिससे इन गांवों में जो भी कार्य किए जाने हैं उन्हें बेहतर किया जा सकेगा।
इसके अलावा जिलाधिकारी ने गोद लिए गांवों के लिए संबंधित विकासखंडों के खंड विकास अधिकारियों को नोडल अधिकारी नामित किया है।

अन्‍य खबरो के लिए नीचे लिंक पर जाए। 

  • युटयुब चैनलhttps://www.youtube.com/channel/UCVCkmiPBWlGDz-Vyi8c2Xlg
  • फेसबुक पेजhttps://www.facebook.com/Voicemountains
  • व्‍हाटअपhttps://chat.whatsapp.com/KX9oESnS9NHE5fGoUMwOs
  • Contact- jagjigyasu@gmail.com  8851979611
    • पहाडो मे बिखरी खेती के लिए चकबंदी एक्‍ट 2020 को लागु करवाये अपनी जमीने गोलखातो से अपने नाम के लिए तहसीलो को पत्र लिखे चकबंदी से ही स्‍वरोजगार होगा और पलायन पर लगाम लगेगे। जागरुक बने

Related Articles

पौड़ी: पैतृक गांव कांडा पहुंचे दिल्ली भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. विनोद बछेती

रिपोर्ट जगमोहन डांगी कुलदेवी मां जालंधरा देवी के तीन दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान...

द्वारी-भौन सड़क पर हादसों का खतरा, सालों से डामरीकरण का इंतजार; क्रैश बैरियर न होने से ग्रामीण चिंतित

रिपोर्ट प्रभुपाल सिंह रावत विदित हो कि लैंसडौन विधान सभा के रिखणीखाल...

बीरोंखाल-डोला-पालकी आंदोलन से सामाजिक समानता की अलख जगाने वाले कर्मवीर जयानंद भारती को किया याद: सतपाल महाराज

रिपोर्ट रोशन सिंह बिष्‍ट डोला-पालकी आंदोलन से सामाजिक समानता की अलख जगाने...

कमलपुर के बाल वैज्ञानिकों का जलवा, विज्ञान महोत्सव में 6 प्रथम स्थान

रिपोर्ट दरवान सिंह रावत जनता इंटर कॉलेज के विद्यार्थियों ने दिखाया वैज्ञानिक...