Home दिल्‍ली एन सी आर दिल्‍ली विधानसभा चुनावाे मे दिल्‍ली उक्रांद ने दिया आम आदमी पार्टी को समर्थन।
दिल्‍ली एन सी आर

दिल्‍ली विधानसभा चुनावाे मे दिल्‍ली उक्रांद ने दिया आम आदमी पार्टी को समर्थन।

दिल्‍ली मे 5 फरवरी को विधानसभा चुनाव होने है 29 जनवरी को एक बैठक कर  आम आदमी पार्टी के साथ बैठक कर दिल्‍ली के उक्रांद प्रभारी प्रताप सिंह शाही और 6 महिने के लिए अध्‍यक्ष बने दिल्‍ली के डॉ बिहारी लाल जलंधरी ने आम आदमी पार्टी को चुनावो मे समर्थन देने का ऐलान किया है । बताया जा रहा है की इसमे केन्‍द्र से अध्‍यक्ष काशी सिंह ऐरी जी का भी समर्थन है पर दिल्‍ली प्रदेश के अधिकतर पदाधिकारीयों को यह मालुम ही नही है।

समर्थन का कारण बताया जा रहा है की दिल्‍ली मे समर्थन देने से आगामी उत्‍तराखण्‍ड चुनावो मे आम आदमी पार्टी उत्‍तराखण्‍ड मे उत्‍तराखण्‍ड क्रांति दल को समर्थन देगी।

गौर करने वाली बात है उत्‍तराखण्‍ड मे जल जंगल जमीन की लडाई लडने वाली एक मात्र राजनैतिक पार्टी उत्‍तराखण्‍ड क्रांति दल राज्‍य बनने के बाद अपनी पहचान धीरे धीरे उत्‍तराखण्‍ड मे खोती जा रही है।  आज जो उत्‍तराखण्‍ड की हालत है उसमे तीसरे विकल्‍प के रुप मे आज भी पहाड मे उक्रांद को तीसरे विकल्‍प के रुप मे देखा जा सकता है पर अपनी दूरदृष्टि की कमी के कारण खरा नही उतर पाई है। ऐसे मे समर्थन से ज्‍यादा होता की उत्‍तराखण्‍ड क्रांति दल अपने लोग पहाडी बाहुल क्षेत्रो मे अपनी प्रत्‍याशी को उतारता, यदि उत्‍तराखण्‍ड क्रांति दल अपने प्रत्‍याशी उतारता तो पहाड के जितने लोग दिल्‍ली मे है वह शायद वोट अवश्‍य देते क्‍योंकि निकाय चुनावो मे भाजपा का उत्‍तराखण्‍ड मे जिस तरह से ऋषिकेश का या अन्‍य जगहो से मामले आए है कुछ फायदा अवश्‍य मिलता पर ऐसा न कर समर्थन दिया है।

दिल्‍ली के बात करे तो काफी सालो से यहां उनकी कार्यकारिणी तो है पर लोगो मे पहूंंच नही है । कई सालो से पहाडी बाहुल क्षेत्रो मे जनप्रतिन‍िधी तक नही है पर समझ नही आया यह बैठक कर किस तरह का समर्थन  है चुनाव 5 फरवरी को है 5 दिन मे क्‍या समर्थन दिया जा रहा है।

बताते चले 2013 मे वर्तमान अध्‍यक्ष डॉ बिहारी लाल जलंधरी आम आदमी से टिकट के लि चक्‍कर लगा चुके है। पर तब टिकट नही तो शायद यह मौका अच्‍छा है दिल्‍ली मे अपनी पहचान बनाने का।

पहाड मे आज काफी उक्रांद कार्यकर्ता जल जंगल और जमीनो की लडाई मे लगे है और फिर से पुराने पहचान मे आ रही है और धरातल पर कार्य कर रही है। पर दिल्‍ली शायद कही उनकी उम्‍मीदो पर पानी न फेर दे।

अन्‍य खबरो के लिए नीचे लिंक पर जाए। 

  • युटयुब चैनलhttps://www.youtube.com/channel/UCVCkmiPBWlGDz-Vyi8c2Xlg
  • फेसबुक पेजhttps://www.facebook.com/Voicemountains
  • व्‍हाटअपhttps://chat.whatsapp.com/KX9oESnS9NHE5fGoUMwOs
  • Contact- jagjigyasu@gmail.com  8851979611
  • पहाडो मे बिखरी खेती के लिए चकबंदी एक्‍ट 2020 को लागु करवाये अपनी जमीने गोलखातो से अपने नाम के लिए तहसीलो को पत्र लिखे चकबंदी से ही स्‍वरोजगार होगा और पलायन पर लगाम लगेगे। जागरुक बने।

Related Articles

इंडिया गेट पर गूंजे अंकिता को न्याय दो के नारे, मोहित डिमरी समेत 30 से अधिक हिरासत में

अंकिता को न्याय दिलाने और दुष्यंत गौतम की नियुक्ति रद्द करने की...

दिल्‍ली- देव भूमि उत्तराखंड शिक्षा गौरव सम्मान 2026 से ललित ढौडिंयाल सम्‍मानित हुए।

माननीय ललित ढौडिंयाल जी को देव भूमि सांस्कृति धार्मिक समिति द्रारा शिक्षा...

नोएडा-पावन कला धाम में सजे कविता के रंग, सूफी गीत-संगीत ने बांधा समां

पावन कला धाम में सजे कविता के रंग, सूफी गीत-संगीत ने बांधा...

दिल्ली-एनसीआर में गढ़वाल हितैषिणी सभा का नया सदस्यता अभियान शुरू

नई दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर की प्रमुख सामाजिक संस्था गढ़वाल हितैषिणी सभा, गढ़वाल भवन,...