Home उत्तराखंड देहरादून दून-राज्य के पुलिस विभाग के सेवानिवृत कार्मिकों, अधिकारियों की अपनी मांगो को लेकर बैठक।
देहरादून

दून-राज्य के पुलिस विभाग के सेवानिवृत कार्मिकों, अधिकारियों की अपनी मांगो को लेकर बैठक।

उत्‍तरखण्‍ड राज्य के पुलिस विभाग के सेवानिवृत कार्मिकों, अधिकारियों के संगठनों ने भी गोल्डन कार्ड योजना में कैशलेस ओपीडी,चिकित्सा प्रतिपूर्ति बिलों में जानबूझकर विभागीय देरी, काॅम्यूटेशन पॉलिसी में संशोधन, राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण की योजना में पुनः विकल्प दिए जाने आदि विषयों पर सरकार द्वारा सकारात्मक निर्णय न लिए जाने पर आक्रोश व्यक्त किया। इन्होंने 30 जुलाई तथा 30 दिसंबर को रिटायर होने वाले कार्मिकों को एक इंक्रीमेंट उत्तर प्रदेश की भांति दिए जाने की भी मांग की। यह मांगे दून पुलिस लाइन सभागार में आयोजित पुलिस पेंशनर्स कल्याण समिति उत्तराखंड की ओर से आयोजित समारोह में रखी गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व पुलिस महानिरीक्षक पुष्पक ज्योति ने तथा संचालन जगदीश चंद्र आर्य ने किया। मुख्य अतिथियों में उत्तराखंड पेंशनर समन्वय समिति के सुशील त्यागी सचिवालय सेवानिवृत पेंशनर्स एसोसिएशन के गिरीश चंद्र भट्ट, पूर्व उपाधीक्षक बीडी जुयाल, पूर्व अध्यक्ष गणेश चंद्र पंत थे।इस अवसर पर समिति के दिवंगत वरिष्ठ सदस्यों को श्रद्धासुमन भी अर्पित किए गए। कोषाध्यक्ष बचेंद्र कुमार पाण्डेय ने आय व्यय का भी देखा जोखा प्रस्तुत किया।समारोह में पुष्पक ज्योति ने कहा सेवानिवृत होने के बाद हमें जिंदगी की नई शुरुआत करनी चाहिए और अपने जीवन को सामाजिक सेवाओं में भी लगाना चाहिए।इनका कहना था अपनी न्यायोचित अधिकारों के लिए सभी पेंशनर्स संगठनों को एकजुट होकर सरकार के समक्ष प्रभावी तरीके से अपना पक्ष रखना चाहिए अन्यथा उच्च न्यायालय के द्वारा तो सभी के लिए खुले हैं। प्रमुख वक्ताओं में पीसीएस रिटायर अधिकारी एसोसिएशन के अध्यक्ष जगदीश सिंह भंडारी,प्रमोद ध्यानी ,भगवती प्रसाद, सोमेश्वर बहुगुणा, लक्ष्मण सिंह नेगी, विनोद काला, रंजीत भंडारी, ध्यान सिंह नेगी, विक्रम सिंह चिकारा,सतीश जोशी, सी के चक्रवर्ती, गौरव आदि थे । समारोह में भारी संख्या में पुलिस पैशनरस शामिल थे। सुशील त्यागी सदस्य उत्तराखंड पेंशनर समन्वय समिति देहरादून ने बताया की सभी ने  सरकार सकारात्‍मक रुख अपनाने के लिए कहा है और यदि हमारे हित मे निर्णय न लिए गए तो हम न्‍यायालय की शरण मे जाऐगे।

अन्‍य खबरो के लिए नीचे लिंक पर जाए। 

Related Articles

देवभूमि कार्ड नहीं,सशक्त भू-कानून और मूल निवास का अधिकार चाहिए : उत्तराखण्ड क्रान्ति दल

देहरादून। उत्तराखण्ड में जमीनों की धड़ल्ले से हो रही खरीद-फरोख्त पर विवाद का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। हालिया प्रकरणों के सार्वजनिक होने के बाद उत्तराखण्ड क्रान्ति दल एक बार फिर इस गंभीर मुद्दे पर मुखर हो गया है। कचहरी रोड स्थित केंद्रीय कार्यालय में भू-कानून और सरकार के प्रस्तावित ‘देवभूमि कार्ड’ को लेकर पार्टी की महत्वपूर्ण मंथन बैठक आयोजित की गई। बैठक में राज्य सरकार द्वारा प्रस्तावित ‘देवभूमि कार्ड’ की अवधारणा, प्रदेश में लगातार हो रही जमीनों की खरीद-फरोख्त तथा मूल निवासियों के अधिकारों से जुड़े गंभीर विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में वक्ताओं ने एक स्वर में कहा कि उत्तराखण्ड के मूल निवासियों के अधिकारों की रक्षा के लिए मजबूत, स्पष्ट और प्रभावी भू-कानून की आवश्यकता है। सरकार जिस प्रकार ‘देवभूमि कार्ड’ की व्यवस्था लागू करने की बात कर रही है, वह प्रदेश की मूल समस्या का समाधान नहीं है। इससे उत्तराखण्ड के मूल निवासियों के संवैधानिक, सामाजिक और भूमि संबंधी अधिकारों को वह संरक्षण नहीं मिलेगा जिसकी आज आवश्यकता है। उत्तराखण्ड क्रान्ति दल के मूल निवास भू-कानून प्रकोष्ठ के अध्यक्ष लूशुन टोडरिया ने चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि वर्तमान समय में प्रदेश के पर्वतीय क्षेत्रों में बाहरी व्यक्तियों एवं प्रॉपर्टी डीलरों द्वारा सोशल मीडिया के माध्यम से खुलेआम जमीन खरीदने और बेचने के विज्ञापन प्रसारित किए जा रहे हैं। यह स्थिति उत्तराखण्ड की सांस्कृतिक पहचान, जनसांख्यिकीय संतुलन और प्राकृतिक संसाधनों के लिए गंभीर खतरा पैदा कर रही है। टोडरिया ने आरोप लगाया कि इन गतिविधियों पर प्रभावी रोक लगाने के बजाय राज्य सरकार उदासीन रवैया अपनाए हुए है। उन्होंने कहा कि जिस तरह पौड़ी जिले के सबदरखाल में 144 नाली जमीन बिकने का मामला सामने आया है, उससे स्पष्ट होता है कि उत्तराखण्ड सरकार का भू-कानून जमीनों की बेतहाशा खरीद-फरोख्त पर रोक लगाने में पूरी तरह विफल साबित हो रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि वर्तमान भू-कानून भी भू माफियाओं के हितों को ध्यान में रखकर बनाया गया प्रतीत होता है। टोडरिया ने उत्तराखण्ड सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर जल्द ही प्रदेश में जमीनों की इस बेतहाशा खरीद-फरोख्त पर रोक नहीं लगाई गई तो आगामी विधानसभा चुनाव में उत्तराखण्ड क्रान्ति दल गांव-गांव जाकर सरकार की इस हिमालय विरोधी सोच और उसकी भू-कानून नीति की पोल जनता के सामने खोलेगा। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड की जमीन को बाजार बनने नहीं दिया जाएगा और इस लड़ाई को निर्णायक स्तर तक ले जाया जाएगा। केंद्रीय महामंत्री सेवानिवृत्त कर्नल देवरानी ने कहा कि जहां प्रदेश की जनता उत्तराखण्ड सरकार से मूल निवास प्रमाण-पत्र की मांग कर रही है, वहीं दूसरी ओर सरकार ‘देवभूमि कार्ड’ बनाकर 15 साल के निवास के आधार पर निवास प्रमाण-पत्र देने की तैयारी कर रही है। उन्होंने कहा कि यह व्यवस्था उत्तराखण्ड के मूल निवासियों के अधिकारों पर सीधा हमला है। सरकार को यह स्पष्ट करना चाहिए कि वह प्रदेश के मूल निवासियों के अधिकारों की रक्षा करना चाहती है या बाहरी लोगों के लिए स्थायी बसावट का रास्ता आसान करना चाहती है।...

दून लाइब्रेरी एवं रिसर्च सेंटर में “क्लाइमेट चेंज – बच्चों की नजर से” कार्यक्रम का सफल आयोजन।

रिपोर्ट विक्रम पटवाल देहरादून मे अब गौरय्या कम दिखती है लाल बासमती...

देहरादून- उत्तराखंड राज्य आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ की प्रदेश कमेटी की बैठक।

आज दिनांक 20 जुलाई 2026 को उत्तराखंड राज्य आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ की...