Home उत्तराखंड पौडी विकासखंड कल्जीखाल के ब्लॉक स्तरीय आयोजित दो दिवसीय संस्कृत प्रतियोगिता का आयोजन
पौडी

विकासखंड कल्जीखाल के ब्लॉक स्तरीय आयोजित दो दिवसीय संस्कृत प्रतियोगिता का आयोजन

रिपोर्ट जगमोहन डांगी

पौड़ी। विकासखंड कल्जीखाल के ब्लॉक स्तरीय आयोजित दो दिवसीय संस्कृत प्रतियोगिता का आयोजन अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज कांसखेत में हुआ। सम्पन्न प्रतियोगिता में विकास खंड के 10 स्कूलों के 86 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। इस दौरान द्वितीय दिवस वरिष्ठ वर्ग में लगभग सभी प्रतियोगिताओं में श्री ज्वाल्पा देवी आदर्श संस्कृत महाविद्यालय का ही दबदबा रहा! ब्लाक स्तरीय संस्कृत महोत्सव का उद्घाटन प्रथम दिवस पौड़ी विधायक पौड़ी राजकुमार पोरी ने किया। इस मौके पर उन्होंने कहा संस्कृत हमारी द्वितीय राजभाषा है। इस भाषा को व्यवहार में लाने के लिए प्रचार-प्रसार की जरूरत है। इस दिशा में उत्तराखंड संस्कृत अकादमी निरंतर बेहतर कार्य कर रही है। द्वितीय दिवस पर वरिष्ठ वर्ग की प्रतियोगताओं में श्री ज्वाल्पा देवी आदर्श संस्कृत महाविद्यालय प्रथम, राजकीय इंटर कॉलेज कांडा द्वितीय व राजकीय इंटर कॉलेज मुंडनेश्वर तृतीय रहा।

संस्कृत वाद -विवाद में श्री ज्वाल्पादेवी आदर्श संस्कृत महाविद्यालय प्रथम, अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज कांसखेत द्वितीय स्थान पर रहे। संस्कृत नृत्य में राइंका मवाधार प्रथम, अटल उत्कृष्ट राइंका कांसखेत द्वितीय, राइंका पुरियाडांग तृतीय, संस्कृतश्लोकोच्चारण में श्री ज्वाल्पाधाम संस्कृत विद्यालय प्रथम, राइंका मुंडनेश्वर द्वितीय, राइंका मवाधार तृतीय स्थान पर रहा। जबकि संस्कृत आशुभाषण में मंदीप बेलवाल प्रथम स्थान पर रहे। जबकि संस्कृत एकांकी में महाभारत पर आधरित नाटक दूध क्रीड़ा प्रतियोगिता भी श्री ज्वाल्पा आदर्श महाविद्यालय ने जनपदीय प्रतियोगिता के लिए सीधा प्रवेश किया अवसर पर विशिष्ट अतिथि समाजिक एवं पराविधिक कार्यकर्ता जगमोहन डांगी खंड शिक्षाधिकारी संजय कुमार, डॉ ममता प्राचार्य श्री ज्वाल्पा देवी आदर्श संस्कृत महाविद्यालय, प्रधानाचार्य राकेश प्रजापति, डॉ मोहमद कादिर,संस्कृत प्रतियोगिता के संयोजक शंशाक पंचभैया, निर्णय मंडल पूर्णिमा रावत, के के आर्य,राजकुमार,बिपिन चंद्र उनियाल,


डॉ ज्योति प्रकाश जालपा धाम संस्कृत विद्यालय
दीपक रतूड़ी, संचालन हिंदी प्रवक्ता घनानंद सिंह बागसी एवं ऋतु बौंठियाल ने किया समापन में प्रधानाचार्य एवं विशिष्ट अतिथि द्वारा विजेताओं को स्मृति चिह्न एवं प्रमाण पत्र नगद धनराशि दी गई। समापन सत्र में सफल आयोजन के प्रधानाचार्य राकेश प्रजापति ने सभी प्रतिभागियों एवं उनके प्रतिनिधत्व करने वाले शिक्षकों आभार व्यक्त किया।

अन्‍य खबरो के लिए नीचे लिंक पर जाए। 

Related Articles

पौडी- तनीषा रावत ने लगातार तीसरी बार नेट उत्तीर्ण कर बढ़ाया क्षेत्र का गौरव

रिपोर्ट महिपाल रावत जयहरीखाल। भक्त दर्शन राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, जयहरीखाल के हिंदी...

कल्जीखाल-पशुधन सहायक श्री बलवीर सिंह पशु चिकित्सालय सेवानिवृत्त विदाई समारोह।

रिपोर्ट  विक्रम पटवाल पशुधन सहायक श्री बलवीर सिंह पशु चिकित्सालय कल्जीखाल सेवानिवृत्त...

पौड़ी के हरिश रावत को दिल्ली पुलिस के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त ने किया सम्मानित

जिम्मेदार एवं जनसरोकार से जुड़ी पत्रकारिता के लिए मिला प्रशंसा-पत्र, सम्मान से...

देहरादून-छात्रों के भविष्य की सुरक्षा को लेकर मुख्यमंत्री को ज्ञापन

उत्तराखंड महिला मंच, उत्तराखंड इंसानियत मंच एवं छात्र हित समर्थक जनसंगठनों ने...