Home उत्तराखंड देहरादून देहरादून को हरा भरा साफ सुथरा बनाने रखने में जन सहयोग जरूरी है
देहरादून

देहरादून को हरा भरा साफ सुथरा बनाने रखने में जन सहयोग जरूरी है

दून को हरा भरा साफ सुथरा बनाने रखने में जन सहयोग जरूरी है।सार्वजनिक सेवाओं में सुधार के लिए नागरिकों के सकारात्मक सुझावों को शामिल करके अपेक्षित परिणाम धरातल पर दिखाई दे सकेंगे। दून के पर्यावरण को बचाने की हर कोशिश स्वागत योग्य होगी। कुछ ऐसे ही विचार जिलाधिकारी की मौजूदगी में हुए पारस्परिक संवाद मैं सामने आए।जिसमें दून की 21 से अधिक सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।पारस्परिक संवाद की पहल संयुक्त नागरिक संगठन के आग्रह पर कैंप कार्यालय में संपन्न हुई। यहां पर्यावरण संरक्षण में जुटे मैड के युवाओं ने बुके भेंट कर जिलाधिकारी का अभिनन्दन किया। समाजसेवियों ने जिलाधिकारी द्वारा जनहित में उठाए गए कदमों पर हार्दिक प्रसन्नता व्यक्त करते हुए आशा प्रगट की की सभी विभागों के साथ समन्वय बनाने में नागरिकों का भी सहयोग शामिल किया जाएगा। संवाद में वेस्ट मैनेजमेंट की समस्याओं,सड़कों पर जाम,अतिक्रमण, पार्किंग की दिक्कतो,फ्लाईओवर के नीचे असामाजिक सामाजिक तत्वों का जमावड़ा,नशाखोरी पर लगाम,ध्वनि वायु जल प्रदूषण से नागरिकों की परेशानियां, रिस्पना बिंदाल की सफाई,किन्नर समाज द्वारा आम नागरिकों के उत्पीड़न को रोकने आदि जनसमस्याओं से जिलाधिकारी को रूबरू कराया गया।शहर की सड़कों पर वाहनों के दवाब का एकमात्र समाधान नोएडा दिल्ली की भांति शहर में चारों ओर सड़कों के ऊपर एलिवेटेड रोड का निर्माण सुझाया गया।संवाद के अंत में नागरिकों ने जिलाधिकारी को जनहित में उठाए गए कदमों में सहयोग देने का आश्वासन दिया। अंत में जिलाधिकारी ने सभी समाजसेवियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा सरकार की योजनाओं को आम जनता तक पहुंचने में सामाजिक संस्थाओं का सहयोग भी हमेशा स्वागत योग्य रहेगा। संवाद में लेफ्टिनेंट कर्नल बीएम थापा,ब्रिगेडियर केजी बहल,गिरीश चंद्र भट्ट,चंदन सिंह नेगी, मैती आंदोलन के पद्यश्री कल्याण सिंह रावत,प्रकाश नागिया,अवधेश शर्मा,शक्ति प्रसाद डिमरी,जगदीश चंद्र आर्य, चौधरी ओमवीर सिंह, पीसी खंतवाल,सुशील सैनी, चंदन सिंह नेगी, प्रिंस कपूर, आरती बिष्ट,आर्यन कोहली,आशीष वर्मा, देवेंद्र पाल मोंटी, नवीन सडाना,सुनील बग्गा, ठाकुर शेर सिंह,कर्नल विक्रम सिंह थापा, जगमोहन मेहंदीरत्ता सहित जिला समाज कल्याण अधिकारी पूनम चमोली, संदीप सिंह नेगी आदि भी संवाद मैं शामिल थे।संचालन सुशील त्यागी ने किया। प्रेषक सुशील त्यागी सचिव संयुक्त नागरिक संगठन देहरादून

अन्‍य खबरो के लिए नीचे लिंक पर जाए। 

Related Articles

देवभूमि कार्ड नहीं,सशक्त भू-कानून और मूल निवास का अधिकार चाहिए : उत्तराखण्ड क्रान्ति दल

देहरादून। उत्तराखण्ड में जमीनों की धड़ल्ले से हो रही खरीद-फरोख्त पर विवाद का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। हालिया प्रकरणों के सार्वजनिक होने के बाद उत्तराखण्ड क्रान्ति दल एक बार फिर इस गंभीर मुद्दे पर मुखर हो गया है। कचहरी रोड स्थित केंद्रीय कार्यालय में भू-कानून और सरकार के प्रस्तावित ‘देवभूमि कार्ड’ को लेकर पार्टी की महत्वपूर्ण मंथन बैठक आयोजित की गई। बैठक में राज्य सरकार द्वारा प्रस्तावित ‘देवभूमि कार्ड’ की अवधारणा, प्रदेश में लगातार हो रही जमीनों की खरीद-फरोख्त तथा मूल निवासियों के अधिकारों से जुड़े गंभीर विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में वक्ताओं ने एक स्वर में कहा कि उत्तराखण्ड के मूल निवासियों के अधिकारों की रक्षा के लिए मजबूत, स्पष्ट और प्रभावी भू-कानून की आवश्यकता है। सरकार जिस प्रकार ‘देवभूमि कार्ड’ की व्यवस्था लागू करने की बात कर रही है, वह प्रदेश की मूल समस्या का समाधान नहीं है। इससे उत्तराखण्ड के मूल निवासियों के संवैधानिक, सामाजिक और भूमि संबंधी अधिकारों को वह संरक्षण नहीं मिलेगा जिसकी आज आवश्यकता है। उत्तराखण्ड क्रान्ति दल के मूल निवास भू-कानून प्रकोष्ठ के अध्यक्ष लूशुन टोडरिया ने चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि वर्तमान समय में प्रदेश के पर्वतीय क्षेत्रों में बाहरी व्यक्तियों एवं प्रॉपर्टी डीलरों द्वारा सोशल मीडिया के माध्यम से खुलेआम जमीन खरीदने और बेचने के विज्ञापन प्रसारित किए जा रहे हैं। यह स्थिति उत्तराखण्ड की सांस्कृतिक पहचान, जनसांख्यिकीय संतुलन और प्राकृतिक संसाधनों के लिए गंभीर खतरा पैदा कर रही है। टोडरिया ने आरोप लगाया कि इन गतिविधियों पर प्रभावी रोक लगाने के बजाय राज्य सरकार उदासीन रवैया अपनाए हुए है। उन्होंने कहा कि जिस तरह पौड़ी जिले के सबदरखाल में 144 नाली जमीन बिकने का मामला सामने आया है, उससे स्पष्ट होता है कि उत्तराखण्ड सरकार का भू-कानून जमीनों की बेतहाशा खरीद-फरोख्त पर रोक लगाने में पूरी तरह विफल साबित हो रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि वर्तमान भू-कानून भी भू माफियाओं के हितों को ध्यान में रखकर बनाया गया प्रतीत होता है। टोडरिया ने उत्तराखण्ड सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर जल्द ही प्रदेश में जमीनों की इस बेतहाशा खरीद-फरोख्त पर रोक नहीं लगाई गई तो आगामी विधानसभा चुनाव में उत्तराखण्ड क्रान्ति दल गांव-गांव जाकर सरकार की इस हिमालय विरोधी सोच और उसकी भू-कानून नीति की पोल जनता के सामने खोलेगा। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड की जमीन को बाजार बनने नहीं दिया जाएगा और इस लड़ाई को निर्णायक स्तर तक ले जाया जाएगा। केंद्रीय महामंत्री सेवानिवृत्त कर्नल देवरानी ने कहा कि जहां प्रदेश की जनता उत्तराखण्ड सरकार से मूल निवास प्रमाण-पत्र की मांग कर रही है, वहीं दूसरी ओर सरकार ‘देवभूमि कार्ड’ बनाकर 15 साल के निवास के आधार पर निवास प्रमाण-पत्र देने की तैयारी कर रही है। उन्होंने कहा कि यह व्यवस्था उत्तराखण्ड के मूल निवासियों के अधिकारों पर सीधा हमला है। सरकार को यह स्पष्ट करना चाहिए कि वह प्रदेश के मूल निवासियों के अधिकारों की रक्षा करना चाहती है या बाहरी लोगों के लिए स्थायी बसावट का रास्ता आसान करना चाहती है।...

दून लाइब्रेरी एवं रिसर्च सेंटर में “क्लाइमेट चेंज – बच्चों की नजर से” कार्यक्रम का सफल आयोजन।

रिपोर्ट विक्रम पटवाल देहरादून मे अब गौरय्या कम दिखती है लाल बासमती...

देहरादून- उत्तराखंड राज्य आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ की प्रदेश कमेटी की बैठक।

आज दिनांक 20 जुलाई 2026 को उत्तराखंड राज्य आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ की...