Home उत्तराखंड देहरादून “पवित्र जल क्लश यात्रा “का स्वागत करते हुए गांधीपार्क मैं गांधी जी की प्रतिमा पर पवित्र जल अर्पण।
देहरादून

“पवित्र जल क्लश यात्रा “का स्वागत करते हुए गांधीपार्क मैं गांधी जी की प्रतिमा पर पवित्र जल अर्पण।

सुशील त्‍यागी देहरादुन

गांधी पार्क में दून के स्वतंत्रता सेनानी परिजनों, पूर्व सैन्य अधिकारियों,सेवानिवृत्त राज्य सरकार के अधिकारियों,पर्यावरण प्रेमियों ने भी गांधी जी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। यहां गांधी जी के नमक सत्याग्रह आंदोलन के प्रतीक ददून के खराखेत से लाए गए पवित्र जल कलश को गांधी जी की प्रतिमा पर अर्पित करने के बाद, संयुक्त नागरिक संगठन के प्रेरणास्त्रोत पद्यश्री कल्याण सिंह रावत मैती ने कहा

आजादी के संघर्ष में खाराखेत का महत्वपूर्ण स्थान है।जहां देशभक्तों ने खारे पानी से नमक बनाकर अंग्रेजी कानून को तोड़ा था और दंड स्वरूप जेल में रहे थे। इनका कहना था कि खारा खेत के ऐतिहासिक महत्व को देखते हुए इस स्थान के सौंदर्यकरण और विकास की योजनाएं बनानी होगी। इस अवसर पर वक्ताओं ने गांधी जी तथा पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के व्यक्तित्व, नैतिकता, आदर्श और देश प्रेम के जज्बे का उल्लेख करते हुए जनप्रतिनिधियों और नौकरशाही को इनसे सीख लेने का आह्वान किया।वक्ताओं ने कहा देश में व्याप्त भ्रष्टाचार,अनैतिकता,स्वार्थ की

बहती गंगा को स्वच्छ पवित्र बनाने के लिए सभी सामाजिक संगठनों को संघर्ष करने की जरूरत है।कार्यक्रम में ठा.शेरसिंह,पीसी खंतवाल, ब्रिगेडियर केजी बहल,लेफ्टिनेंट कर्नल बीएम थापा,लेफ्टिनेंट कर्नल जीएस गंभीर,रामचंद्र जोशी, जगदीश बावला,मनोज ध्यानी,प्रकाश नागिया,जगमोहन मेहंदीरत्ता, डॉक्टर रवि चोपड़ा,राकेश उपाध्याय,चंद्र सिंह नेगी,आशा टम्टा,जयपाल सिंह,परमजीत कक्कड़, कुसुम धसमाना,अवधेश पंत,एसपी चौहान,उपेंद्र बिजलवान, देवेंद्र सैनी,उषा कोठारी,सुशील सैनी, अवधेश शर्मा,जितेंद्र डडोना,डॉक्टर मुकुल शर्मा आदि शामिल थे। प्रेषक सुशील त्यागी सचिव संयुक्त नागरिक संगठन देहरादून।

अन्‍य खबरो के लिए नीचे लिंक पर जाए। 

युटयुब चैनलhttps://www.youtube.com/channel/UCVCkmiPBWlGDz-Vyi8c2Xlg

फेसबुक पेजhttps://www.facebook.com/Voicemountains

व्‍हाटअपhttps://chat.whatsapp.com/KX9oESnS9NHE5fGoUMwOs

Contact- jagjigyasu@gmail.com  8851979611

Related Articles

देवभूमि कार्ड नहीं,सशक्त भू-कानून और मूल निवास का अधिकार चाहिए : उत्तराखण्ड क्रान्ति दल

देहरादून। उत्तराखण्ड में जमीनों की धड़ल्ले से हो रही खरीद-फरोख्त पर विवाद का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। हालिया प्रकरणों के सार्वजनिक होने के बाद उत्तराखण्ड क्रान्ति दल एक बार फिर इस गंभीर मुद्दे पर मुखर हो गया है। कचहरी रोड स्थित केंद्रीय कार्यालय में भू-कानून और सरकार के प्रस्तावित ‘देवभूमि कार्ड’ को लेकर पार्टी की महत्वपूर्ण मंथन बैठक आयोजित की गई। बैठक में राज्य सरकार द्वारा प्रस्तावित ‘देवभूमि कार्ड’ की अवधारणा, प्रदेश में लगातार हो रही जमीनों की खरीद-फरोख्त तथा मूल निवासियों के अधिकारों से जुड़े गंभीर विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में वक्ताओं ने एक स्वर में कहा कि उत्तराखण्ड के मूल निवासियों के अधिकारों की रक्षा के लिए मजबूत, स्पष्ट और प्रभावी भू-कानून की आवश्यकता है। सरकार जिस प्रकार ‘देवभूमि कार्ड’ की व्यवस्था लागू करने की बात कर रही है, वह प्रदेश की मूल समस्या का समाधान नहीं है। इससे उत्तराखण्ड के मूल निवासियों के संवैधानिक, सामाजिक और भूमि संबंधी अधिकारों को वह संरक्षण नहीं मिलेगा जिसकी आज आवश्यकता है। उत्तराखण्ड क्रान्ति दल के मूल निवास भू-कानून प्रकोष्ठ के अध्यक्ष लूशुन टोडरिया ने चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि वर्तमान समय में प्रदेश के पर्वतीय क्षेत्रों में बाहरी व्यक्तियों एवं प्रॉपर्टी डीलरों द्वारा सोशल मीडिया के माध्यम से खुलेआम जमीन खरीदने और बेचने के विज्ञापन प्रसारित किए जा रहे हैं। यह स्थिति उत्तराखण्ड की सांस्कृतिक पहचान, जनसांख्यिकीय संतुलन और प्राकृतिक संसाधनों के लिए गंभीर खतरा पैदा कर रही है। टोडरिया ने आरोप लगाया कि इन गतिविधियों पर प्रभावी रोक लगाने के बजाय राज्य सरकार उदासीन रवैया अपनाए हुए है। उन्होंने कहा कि जिस तरह पौड़ी जिले के सबदरखाल में 144 नाली जमीन बिकने का मामला सामने आया है, उससे स्पष्ट होता है कि उत्तराखण्ड सरकार का भू-कानून जमीनों की बेतहाशा खरीद-फरोख्त पर रोक लगाने में पूरी तरह विफल साबित हो रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि वर्तमान भू-कानून भी भू माफियाओं के हितों को ध्यान में रखकर बनाया गया प्रतीत होता है। टोडरिया ने उत्तराखण्ड सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर जल्द ही प्रदेश में जमीनों की इस बेतहाशा खरीद-फरोख्त पर रोक नहीं लगाई गई तो आगामी विधानसभा चुनाव में उत्तराखण्ड क्रान्ति दल गांव-गांव जाकर सरकार की इस हिमालय विरोधी सोच और उसकी भू-कानून नीति की पोल जनता के सामने खोलेगा। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड की जमीन को बाजार बनने नहीं दिया जाएगा और इस लड़ाई को निर्णायक स्तर तक ले जाया जाएगा। केंद्रीय महामंत्री सेवानिवृत्त कर्नल देवरानी ने कहा कि जहां प्रदेश की जनता उत्तराखण्ड सरकार से मूल निवास प्रमाण-पत्र की मांग कर रही है, वहीं दूसरी ओर सरकार ‘देवभूमि कार्ड’ बनाकर 15 साल के निवास के आधार पर निवास प्रमाण-पत्र देने की तैयारी कर रही है। उन्होंने कहा कि यह व्यवस्था उत्तराखण्ड के मूल निवासियों के अधिकारों पर सीधा हमला है। सरकार को यह स्पष्ट करना चाहिए कि वह प्रदेश के मूल निवासियों के अधिकारों की रक्षा करना चाहती है या बाहरी लोगों के लिए स्थायी बसावट का रास्ता आसान करना चाहती है।...

दून लाइब्रेरी एवं रिसर्च सेंटर में “क्लाइमेट चेंज – बच्चों की नजर से” कार्यक्रम का सफल आयोजन।

रिपोर्ट विक्रम पटवाल देहरादून मे अब गौरय्या कम दिखती है लाल बासमती...

देहरादून- उत्तराखंड राज्य आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ की प्रदेश कमेटी की बैठक।

आज दिनांक 20 जुलाई 2026 को उत्तराखंड राज्य आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ की...