Home उत्तराखंड हरिद्वार 15,16,17 सितंबर 2024 को देवभूमि उत्तराखंड में संस्कृत महाकुंभ का आगाज”
हरिद्वार

15,16,17 सितंबर 2024 को देवभूमि उत्तराखंड में संस्कृत महाकुंभ का आगाज”

रिपोर्ट कमलेश पुरोहित

आज दिनांक 15 सितंबर 2024 को भूपतवाला स्थित व्यास मंदिर आश्रम में उत्तरांचल संस्कृत भारती द्वारा 15 सितंबर से आयोजित होने वाली अखिल भारतीय संस्कृत गोष्ठी के कार्यक्रम की सफलता के लिए भूमि पूजन तथा यज्ञ किया गया । कार्यक्रम के मुख्य यजमान के रूप में कार्यक्रम व्यवस्था प्रमुख डॉ० हरीश गुरूरानी जी तथा मुख्य आचार्य के रूप में डॉ० अरूण कुमार मिश्र के आचार्यत्व में भूमिपूजन का कार्यक्रम सम्पन्न हुआ!
इसके बाद 15 सितंबर 2024 से आरम्भ होने वाली अखिल भारतीय संस्कृत गोष्ठी की रूपरेखा को लेकर पदाधिकारियों द्वारा कार्यक्रम के सफल

संचालन के लिए गठित विभिन्न समितियों की बैठक की गई। इस अवसर पर अखिल भारतीय सहसंगठन मंत्री- जयप्रकाश गौतम, पत्राचार प्रमुख- हुलास चंद्र जी,प्रांत मंत्री-गिरीश तिवारी, लेखन प्रमुख- दत्तात्रेय ब्रजल्ली, व्यवस्था प्रमुख- डॉ० हरीश गुरुरानी, डॉ० वाणी भूषण भट्ट, गौरव शास्त्री, सागर खेमरिया व्यवस्था प्रमुख – डॉ० रितेश वशिष्ठ, डॉ० पवन , डॉ० रौशन गौड़ आदि उपस्थित रहे!

अन्‍य खबरो के लिए नीचे लिंक पर जाए। 

युटयुब चैनलhttps://www.youtube.com/channel/UCVCkmiPBWlGDz-Vyi8c2Xlg

फेसबुक पेजhttps://www.facebook.com/Voicemountains

व्‍हाटअपhttps://chat.whatsapp.com/KX9oESnS9NHE5fGoUMwOs

Contact- jagjigyasu@gmail.com  8851979611

Recent Posts

Categories

Related Articles

हरिद्वार-संस्कृत-छात्र – परिषद द्वारा अयोजित सामान्य ज्ञान परीक्षा!

संस्कृत-छात्र – परिषद द्वारा अयोजित सामान्यज्ञान परीक्षा आज श्री जगदीश स्वरूप आश्रम...

सरकारी आदेशों की अनदेखी, सेवानिवृत्त राजपत्रित अधिकारी 8 माह से भुगतानों को तरसा -आर्थिक तंगी में गुजर रहा जीवन।

संवाददाता – लोकेंद्र रावत हरिद्वार/ उत्तराखंड। वन विभाग में सेवानिवृत्त कर्मचारियों के...

मेलाधिकारी कुम्भ मेला श्रीमती सोनिका ने आगामी कुम्भ मेला-2027 को लेकर की जा रही तैयारियों का जायजा लिया।

रिपोर्ट कमलेश पुरोहित मेलाधिकारी कुम्भ मेला श्रीमती सोनिका ने मंगलवार को बहादराबाद...