Home उत्तराखंड चमोली गोपेश्वर में शिक्षक दिवस का आयोजन किया गया।
चमोली

गोपेश्वर में शिक्षक दिवस का आयोजन किया गया।

रिपोर्ट  लोकेन्‍द्र रावत

आज 5 सितंबर 2024 को शिक्षक दिवस के अवसर पर वीर माधो सिंह भंडारी तकनीकी विश्वविद्यालय परिसर प्रौद्योगिकी संस्थान गोपेश्वर में शिक्षक दिवस का आयोजन किया गया। संस्थान के निदेशक प्रो0 अमित अग्रवाल ने दीप प्रज्वलित कर डॉ0 सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्मदिन के अवसर पर आयोजित शिक्षक दिवस का शुभारंभ किया गया जिसमें संस्थान के समस्त शिक्षक, कर्मचारी एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित थे। कार्यक्रम की शुरुआत विश्वविद्यालय के कुलगीत से हुई। शिक्षकों के प्रति अपना सम्मान, आभार और प्रेम जताते हुए संस्थान के छात्र-छात्राओं ने शिक्षक दिवस पर एक भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया, जिसमें छात्र-छात्राओं द्वारा सुंदर-सुंदर प्रस्तुतियां दी गई। अंत में शिक्षकों और छात्रों के बीच पैनल चर्चा हुई। इस अवसर पर संस्थान के निदेशक प्रो0 अमित अग्रवाल द्वारा संस्थान के समस्त शिक्षकों को हार्दिक बधाई दी एवं छात्र-छात्राओं के इस प्रयास की सराहना की । इस अवसर पर संस्थान के कुलसचिव श्री संदीप कंडवाल, अधिष्ठाता (छात्र कल्याण) श्री अरुण नेगी, कार्यक्रम की संयोजिका कु0 आकांशा चौधरी और अन्य सभी शिक्षक, कर्मचारी एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहें।

अन्‍य खबरो के लिए नीचे लिंक पर जाए। 

युटयुब चैनलhttps://www.youtube.com/channel/UCVCkmiPBWlGDz-Vyi8c2Xlg

फेसबुक पेजhttps://www.facebook.com/Voicemountains

व्‍हाटअपhttps://chat.whatsapp.com/KX9oESnS9NHE5fGoUMwOs

Contact- jagjigyasu@gmail.com  8851979611

Related Articles

रक्षाबंधन पर रक्षा सूत्र बांधकर किया समळौ॑ण पौधारोपण। नन्दा जोशी।।

रिपोर्ट लोकेन्‍द्र रावत जनपद चमोली के विकास खण्ड कर्णप्रयाग के ग्राम जयकण्डी...

अक्षत नाट्य संस्था गोपेश्वर ने नव नियुक्त मुख्य चिकित्साधिकारी चमोली का किया भव्य स्वागत

रिपोर्ट लोकेन्‍द्र रावत एंकर / नवनियुक्त मुख्य चिकित्साधिकारी चमोली डा० राजीव पाल...

चमोली में पीआईबी का ‘वार्तालाप’ एवं क्षेत्रीय मीडिया कार्यशाला कार्यक्रम आयोजित

रिपोर्ट कमलेश पुरोहित -केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दूरस्थ एवं...

पीपलकोटी टीएचडीसी हादसे को लेकर UKD ने उठाए गंभीर सवाल, 10 दिन में जवाब देने की मांग

रिपोर्ट कमलेश पुरोहित चमोली, 17 अगस्त 2026। टीएचडीसी पीपलकोटी–सियासैंण परियोजना में 13...