Home उत्तराखंड पौडी द्वारी (पैनों 3) के ग्राम पंचायत प्रधानों ने की क्षेत्र में राजस्व उप निरीक्षक (पटवारी) की नियुक्ति की मांग।
पौडी

द्वारी (पैनों 3) के ग्राम पंचायत प्रधानों ने की क्षेत्र में राजस्व उप निरीक्षक (पटवारी) की नियुक्ति की मांग।

रिपोर्ट प्रभुपाल सिंह रवत

रिखणीखाल प्रखंड का दूरस्थ व सीमावर्ती गाँवों के ग्राम पंचायत प्रधानों ने (ग्राम पंचायत द्वारी, नावेतल्ली, सिलगाव, तोलियोडांडा,सतगरिया आदि) ने जिलाधिकारी गढ़वाल को पत्र भेजकर राजस्व उप निरीक्षक केन्द्र द्वारी में शीघ्र राजस्व उप निरीक्षक नियुक्त करने की मांग की है।पूर्व में तैनात राजस्व उप निरीक्षक राजेन्द्र सिंह चौहान का तबादला अन्यत्र हो गया है।अंग्रेजी हुकूमत से अभी तक मात्र राजेन्द्र चौहान ही इस केन्द्र में रहे।बाकी सल्तनत मलणगाव, गाडियू पुल,कुमाल्डी आदि से ही चलती रही।खबर है कि द्वारी क्षेत्र का प्रभार गाडियू पुल क्षेत्र के पटवारी को दिया हो।जो कि इन ग्राम पंचायतों से दूर व कटा हुआ है।जहाँ हर किसी को आने जाने में परेशानी है।गांवों की कोई भी शिक़ायत लड़ाई, झगड़ा, मारपीट, भूमि विवाद, दाखिल खारिज आदि कई विवाद सुलझाने व निपटारा की परेशानी होती है।

आमतौर पर यह भी देखा गया है कि कोई भी कर्मचारी इस क्षेत्र में सेवा देने में असमर्थ पाये जाते हैं। इसका मुख्य कारण उनके आवास व कार्यालय भवन न होना,पेयजल समस्या, यातायात का अभाव, संचार नेटवर्किंग का न होना आदि की कमी खलती रहती है।

सभी ग्राम पंचायत प्रधानों, सरपंच वन पंचायतों व आम जनता की मांग है कि बिना देरी किये द्वारी में राजस्व उप निरीक्षक की तैनाती की जाये।

Related Articles

पौडी- तनीषा रावत ने लगातार तीसरी बार नेट उत्तीर्ण कर बढ़ाया क्षेत्र का गौरव

रिपोर्ट महिपाल रावत जयहरीखाल। भक्त दर्शन राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, जयहरीखाल के हिंदी...

कल्जीखाल-पशुधन सहायक श्री बलवीर सिंह पशु चिकित्सालय सेवानिवृत्त विदाई समारोह।

रिपोर्ट  विक्रम पटवाल पशुधन सहायक श्री बलवीर सिंह पशु चिकित्सालय कल्जीखाल सेवानिवृत्त...

पौड़ी के हरिश रावत को दिल्ली पुलिस के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त ने किया सम्मानित

जिम्मेदार एवं जनसरोकार से जुड़ी पत्रकारिता के लिए मिला प्रशंसा-पत्र, सम्मान से...

देहरादून-छात्रों के भविष्य की सुरक्षा को लेकर मुख्यमंत्री को ज्ञापन

उत्तराखंड महिला मंच, उत्तराखंड इंसानियत मंच एवं छात्र हित समर्थक जनसंगठनों ने...