Home उत्तराखंड पौडी सतपुली -शिवरात्रि पर दंगलेश्वर मंदिर में हुए भव्य अनुष्ठान
पौडी

सतपुली -शिवरात्रि पर दंगलेश्वर मंदिर में हुए भव्य अनुष्ठान

रिपोर्ट  जगमोहन डांगी

सतपुली। सावन माह की शिवरात्रि के अवसर पर दंगलेश्वर मन्दिर परिसर भव्य अनुष्ठानो का आयोजन किया गया। मंदिर में सुबह से ही हवन-यज्ञ, पूजा अर्चना का कारवां चलता रहा। इस दौरान पर शिव भक्तों का अपार जनसमूह मंदिर मौजूद रहा। इस अवसर पर पिछले 36 सालों से चौहान परिवार द्वारा मन्दिर में विशाल भंडारे का आयोजन किया जा रहा है।


इस क्रम में समाजसेवी ठाकुर सुंदर सिंह चौहान द्वारा विशाल भंडारे का भी आयोजन किया गया। जिसमें स्थानीय समेत दूर दराज से पहुंचे लोगो शामिल हुए। इस दौरान हरिद्वार से डाक कांवड़ लेकर आए कांवडीए संजय कुकरेती, डबल सिंह मियां, प्रिंस भट्ट, दीवान सिंह रावत, शेरू जोशी ने बाबा भोलेनाथ का जलाभिषेक किया, वही जबकि अन्य श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक के साथ दूधाभिषेक कर अपनी मनोकामनाएं पूरी होने की प्रार्थना की। वही पैदल कांवड़ यात्रा में सुनील डांडरियाल और मनीष खुग्शाल के नेतृत्व में 51 कांवड़ यात्रा करने वाले भोले ने देर रात कीर्तन भजन किए सभी ने मधु गंगा में स्नान कर विधि विधान से बम- बम भोले के जयकारे के साथ पूजा अर्चना और मंत्रोचार के साथ शिवलिंग को गंगा जल अर्पित किया इस मौके पर मन्दिर के पुजारी, लक्ष्मी प्रसाद सेमवाल, त्रिलोक सिंह चौहान, जितेंद्र चौहान, मंदिर समिति अध्यक्ष त्रिलोक सिंह नेगी,गंगा सिंह बिष्ट,संजय रावत, पुष्पेंद्र राणा, शिवचरण सिंह रावत, प्रमोद रौथाण, संजय रावत समेत भारी भीड़ मौजूद रही।

अन्‍य खबरो के लिए नीचे लिंक पर जाए। 

युटयुब चैनलhttps://www.youtube.com/channel/UCVCkmiPBWlGDz-Vyi8c2Xlg

फेसबुक पेजhttps://www.facebook.com/Voicemountains

व्‍हाटअपhttps://chat.whatsapp.com/KX9oESnS9NHE5fGoUMwOs

Contact- jagjigyasu@gmail.com  8851979611

Related Articles

पौडी- तनीषा रावत ने लगातार तीसरी बार नेट उत्तीर्ण कर बढ़ाया क्षेत्र का गौरव

रिपोर्ट महिपाल रावत जयहरीखाल। भक्त दर्शन राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, जयहरीखाल के हिंदी...

कल्जीखाल-पशुधन सहायक श्री बलवीर सिंह पशु चिकित्सालय सेवानिवृत्त विदाई समारोह।

रिपोर्ट  विक्रम पटवाल पशुधन सहायक श्री बलवीर सिंह पशु चिकित्सालय कल्जीखाल सेवानिवृत्त...

पौड़ी के हरिश रावत को दिल्ली पुलिस के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त ने किया सम्मानित

जिम्मेदार एवं जनसरोकार से जुड़ी पत्रकारिता के लिए मिला प्रशंसा-पत्र, सम्मान से...

देहरादून-छात्रों के भविष्य की सुरक्षा को लेकर मुख्यमंत्री को ज्ञापन

उत्तराखंड महिला मंच, उत्तराखंड इंसानियत मंच एवं छात्र हित समर्थक जनसंगठनों ने...