Home उत्तराखंड देहरादून ये कैसा कारगिल शौर्य दिवस व श्रद्धांजलि कार्यक्रम है,जहाँ भाजपा नेताओं को फूल माला से आच्छादित कर सम्मान दिया जा रहा है?
देहरादून

ये कैसा कारगिल शौर्य दिवस व श्रद्धांजलि कार्यक्रम है,जहाँ भाजपा नेताओं को फूल माला से आच्छादित कर सम्मान दिया जा रहा है?

रिपोर्ट  प्रभुपाल सिंह रावत

श्रीनगर गढ़वाल में 26 जुलाई, 2024 को कारगिल शौर्य दिवस मनाया गया जिसमें कारगिल शहीदों को श्रद्धांजलि व वीर नारियों को सम्मानित किया जाता है।जैसा कि सेना की परम्परा चलती आयी है।लेकिन यहाँ तो कुछ उल्टा ही हो रहा है जिसकी एक विशेष फोटो सोशल मीडिया में तेजी से तैरती हुई वायरल हो रही है।इस फोटो में समझ नहीं आ रहा है कि कारगिल शहीदों को श्रद्धांजलि दी जा रही है कि स्थानीय नेताओं को एक बड़ी सी फूल माला से सम्मानित किया जा रहा है।जिन सैनिकों को सम्मानित किया जाना चाहिए था वे तो फूल माला जकड़कर पकड़े हुए हैं। श्रद्धांजलि सभा व श्रद्धांजलि देने की कोई रश्म अदायगी नहीं हुई। न फोटो नजर आयी।

इस वायरल फोटो पर कई पूर्वसैनिक संगठनों, उत्तराखण्ड गौरव सेनानी देहरादून आदि कई संगठनों ने कटाक्ष किया है कि ये कैसा कारगिल शहीद दिवस है व कैसी श्रद्धांजलि दी जा रही है।ये शहीदों के नाम पर राजनीति हो रही है।जो पूर्वसैनिक मैडल अलंकरण धारण किये हुए हैं, उनका सम्मान तो नहीं हुआ। जबकि शहीद दिवस पर शहीदों को श्रद्धांजलि, पदक धारकों का सम्मान वीर नारियों का सम्मान होना चाहिए न कि स्थानीय नेताओं का घेरे में फूल माला से सम्मान हो।कारगिल दिवस एक मजाक बनकर रह गया है।

अन्‍य खबरो के लिए नीचे लिंक पर जाए। 

युटयुब चैनलhttps://www.youtube.com/channel/UCVCkmiPBWlGDz-Vyi8c2Xlg

फेसबुक पेजhttps://www.facebook.com/Voicemountains

व्‍हाटअपhttps://chat.whatsapp.com/KX9oESnS9NHE5fGoUMwOs

Contact- jagjigyasu@gmail.com  8851979611

Related Articles

देहरादून- उत्तराखंड राज्य आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ की प्रदेश कमेटी की बैठक।

आज दिनांक 20 जुलाई 2026 को उत्तराखंड राज्य आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ की...

देहरादून-संयुक्त नागरिक संगठन ने आयुक्त गढ़वाल एवं एमडीडीए के अध्यक्ष से मास्‍टर प्‍लान 2041 पर की चर्चा।

आज संयुक्त नागरिक संगठन का शिष्टमंडल पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के आधार पर...

देहरादून- डॉ.अवनीश उनियाल की काव्य पुस्तक ‘धार का पेड़’ का लोकार्पण

रिपोर्ट  विक्रम पटवाल देहरादून, 24 जून 2026।दून पुस्तकालय एवं शोध केंद्र, देहरादून...