Home उत्तराखंड हरिद्वार हरिद्वार-शांति पाठ वेद मंत्र के साथ संस्कृत विवि के कुलपति ने किया वृक्षारोपण
हरिद्वार

हरिद्वार-शांति पाठ वेद मंत्र के साथ संस्कृत विवि के कुलपति ने किया वृक्षारोपण

रिपोर्ट कमलेश पुरोहित

उत्तराखंड संस्कृत विश्वविद्यालय में हरेला पर्व के तहत विश्वविद्यालय के माननीय कुलपति द्वारा शांति पाठ करते हुए वृक्षारोपण कार्यक्रम किया गया जिसमें की कुलपति महोदय द्वारा अवगत कराया गया कि वेदों में वृक्ष लगाने का एक बहुत बड़ा पूर्ण महत्व है जिसमें की शांति पाठ में भी वनस्पतय शांति का मंत्र दिया गया है के तमाम विश्वविद्यालय के तमाम कर्मचारी व छात्र पर्यावरण के प्रति जागरूक रहे और हरेला पर्व के तहत अधिक से अधिक वृक्ष लगाए लगाये 16 जुलाई 2024 हरेला पर्व के उपलक्ष्य में उत्तराखंड संस्कृत विश्वविद्यालय परिसर हरिद्वार के विवेकानंद छात्रावास में हरेला पर्व का उत्सव मनाया गया। इस अवसर पर छात्रावास के चारों ओर 50 फलदार एवं अन्य प्रकार के वृक्षों का रोपण किया गया । इस प्राकृतिक कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के जिला हरिद्वार संगठन मंत्री मनीष राय एवं विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. दिनेश चंद्र शास्त्री ने मुख्य भूमिका निभाई।


संगठन मंत्री द्वारा छात्रों को हरेला पर्व एवं वृक्षों की उपयोगिता के बारे में समझाया। छात्रावास के उप अधिष्ठाता डॉ. अरुण कुमार मिश्र ने भी छात्रों को आशीर्वचन प्रदान किया। कार्यक्रम में पर्यावरण विभाग के डॉ विनय सेठी , जिला संयोजक अभाविप आशु मलिक, जिला प्रमुख डॉ. राहुल सिंह, विभाग संयोजक विशाल भारद्वाज, छात्र संघ अध्यक्ष निर्मल थुवाल, सीमा यादव, अनिकेत चौधरी, पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष सागर खेमरिया,अमन दुबे, सौरभ शर्मा,पवन कुमार, विनय, जगमोहन आदि छात्र मौजूद रहे।

अन्‍य खबरो के लिए नीचे लिंक पर जाए। 

युटयुब चैनलhttps://www.youtube.com/channel/UCVCkmiPBWlGDz-Vyi8c2Xlg

फेसबुक पेजhttps://www.facebook.com/Voicemountains

व्‍हाटअपhttps://chat.whatsapp.com/KX9oESnS9NHE5fGoUMwOs

Contact- jagjigyasu@gmail.com  8851979611

Related Articles

हरिद्वार -उत्तराखंड संस्कृत विश्वविद्यालय में ‘ राष्ट्रीय हिंदी व्याख्यानमाला ‘ का आयोजन

हरिद्वार, 30 सितंबर ,2026 उत्तराखंड संस्कृत विश्वविद्यालय, हरिद्वार के ‘भाषा एवं आधुनिक...

बहादराबाद में 18वीं खण्डस्तरीय संस्कृत छात्र प्रतियोगिता का आयोजन, छात्र-छात्राओं ने दिखाई प्रतिभा

रिपोर्ट कमलेश पुरोहित बहादराबाद में 18वीं खण्डस्तरीय संस्कृत छात्र प्रतियोगिता का आयोजन...

हरिद्वार-संस्कृत-छात्र – परिषद द्वारा अयोजित सामान्य ज्ञान परीक्षा!

संस्कृत-छात्र – परिषद द्वारा अयोजित सामान्यज्ञान परीक्षा आज श्री जगदीश स्वरूप आश्रम...

सरकारी आदेशों की अनदेखी, सेवानिवृत्त राजपत्रित अधिकारी 8 माह से भुगतानों को तरसा -आर्थिक तंगी में गुजर रहा जीवन।

संवाददाता – लोकेंद्र रावत हरिद्वार/ उत्तराखंड। वन विभाग में सेवानिवृत्त कर्मचारियों के...