Home उत्तराखंड चमोली राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय गोपेश्वर द्वारा हरेला पर किया पौधरोपण।
चमोली

राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय गोपेश्वर द्वारा हरेला पर किया पौधरोपण।

रिपोर्ट लोकेन्‍द्र रावत

राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय गोपेश्वर चमोली में सोमवार को बीएड विभाग द्वारा हरेला पर्व मनाया गया। इस अवसर पर प्रशिक्षणार्थियों द्वारा विभागीय परिसर में साफ सफाई अभियान चलाने के पश्चात फलदार एवं छायादार पौधों का रोपण किया गया।

छात्र छात्राओं को संबोधित करते हुए विभाग प्रभारी प्रो. अमित कुमार जायसवाल ने कहा कि मानव व प्रकृति के बीच एक गहरा संबंध है जिसके प्रति संवेदनशील होने की आज अत्यंत आवश्यकता है। उन्होंने आगे कहा कि नदियों, बुग्यालों, ग्लेशियरों और प्रकृति संवर्धन की दिशा में आज के आधुनिकरण के माहौल में भी उत्तराखंड राज्य का योगदान अग्रणी है तथा इस दिशा में दशोली ग्राम स्वराज मंडल गोपेश्वर, पद्मश्री चंडी प्रसाद भट्ट, पद्मश्री कल्याण सिंह रावत और उनका मैती आंदोलन, गौरा देवी सहित महिला मंगल दल भी अपनी अग्रणीय भूमिका निभा रहे हैं।

इस अवसर पर डॉ विधि ढौंढियाल, डॉ सरिता पंवार, डॉ श्याम लाल बटियाटा, डॉ सबज सैनी, डॉ अखिल चमोली, डॉ ममता असवाल, डॉ चंद्रेश जोगेला आदि मौजूद रहे।

मीडिया कोऑर्डिनेटर राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय गोपेश्वर

Related Articles

रक्षाबंधन पर रक्षा सूत्र बांधकर किया समळौ॑ण पौधारोपण। नन्दा जोशी।।

रिपोर्ट लोकेन्‍द्र रावत जनपद चमोली के विकास खण्ड कर्णप्रयाग के ग्राम जयकण्डी...

अक्षत नाट्य संस्था गोपेश्वर ने नव नियुक्त मुख्य चिकित्साधिकारी चमोली का किया भव्य स्वागत

रिपोर्ट लोकेन्‍द्र रावत एंकर / नवनियुक्त मुख्य चिकित्साधिकारी चमोली डा० राजीव पाल...

चमोली में पीआईबी का ‘वार्तालाप’ एवं क्षेत्रीय मीडिया कार्यशाला कार्यक्रम आयोजित

रिपोर्ट कमलेश पुरोहित -केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दूरस्थ एवं...

पीपलकोटी टीएचडीसी हादसे को लेकर UKD ने उठाए गंभीर सवाल, 10 दिन में जवाब देने की मांग

रिपोर्ट कमलेश पुरोहित चमोली, 17 अगस्त 2026। टीएचडीसी पीपलकोटी–सियासैंण परियोजना में 13...