Home उत्तराखंड पौडी पौडी-छजोलीधार के समीप एक कार नियंत्रित होकर सड़क से नीचे गिरी, वाहन में सवार सभी लोग सुरक्षित
पौडी

पौडी-छजोलीधार के समीप एक कार नियंत्रित होकर सड़क से नीचे गिरी, वाहन में सवार सभी लोग सुरक्षित

रिपाेर्ट  जगमोहन डांगी

बड़ा हादसा होने से टला

पौड़ी कांसखेत सतपुली मोटर मार्ग पर छाजोलीधार के समीप एक स्विफ्ट डिजायर कार अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे गिर गई। गनीमत यह रही की सड़क दुर्घटना में बड़ा हादसा होने से टल गया। राजस्व पुलिस एवं वाहन चालक से मिली जानकारी के अनुसार एक ही परिवार के सात सदस्य धारी देवी के दर्शन करने के बाद डांडा नागराजा मंदिर दर्शनों के लिए जा रहे थे। बताया कि अदवाणी मैं साइन बोर्ड से भ्रमित होकर हुए कांसखेत की ओर चले गए। कुछ ही दूरी पर छजोलीधार के समीप आगे से आ रही एक गाड़ी को बचाने के चक्कर में बैंड पर उनकी कर नियंत्रित होकर सड़क से नीचे गिर गई। बताया कि कार समतल जगह में गिरने से दुर्घटना में एक बड़ा हादसा होने से टल गया। राजस्व पुलिस ने बताया कि वाहन में चालक समेत 7 लोग व एक जर्मन शेफर्ड कुत्ता सवार था। बताया कि वहां में सवार सभी लोग सुरक्षित थे जिन्हें की प्राइवेट वाहन से गंतव्य की ओर भेज दिया गया है। सभी लोग कोटसाडा गांव सितोंनस्यूं पट्टी के बताए जा रहे हैं। मौके पर राजस्व पुलिस टीम में राजस्व निरीक्षक सुदामा सिंह रावत राजस्व उप निरीक्षक पंकज रावत धजवीर सिंह चौहान, विवेक कुमार, पीएलवी जगमोहन डांगी आदि का सहयोग रहा।

अन्‍य खबरो के लिए नीचे लिंक पर जाए। 

युटयुब चैनलhttps://www.youtube.com/channel/UCVCkmiPBWlGDz-Vyi8c2Xlg

फेसबुक पेजhttps://www.facebook.com/Voicemountains

व्‍हाटअपhttps://chat.whatsapp.com/KX9oESnS9NHE5fGoUMwOs

Contact- jagjigyasu@gmail.com  8851979611

Related Articles

पौड़ी: पैतृक गांव कांडा पहुंचे दिल्ली भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. विनोद बछेती

रिपोर्ट जगमोहन डांगी कुलदेवी मां जालंधरा देवी के तीन दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान...

द्वारी-भौन सड़क पर हादसों का खतरा, सालों से डामरीकरण का इंतजार; क्रैश बैरियर न होने से ग्रामीण चिंतित

रिपोर्ट प्रभुपाल सिंह रावत विदित हो कि लैंसडौन विधान सभा के रिखणीखाल...

बीरोंखाल-डोला-पालकी आंदोलन से सामाजिक समानता की अलख जगाने वाले कर्मवीर जयानंद भारती को किया याद: सतपाल महाराज

रिपोर्ट रोशन सिंह बिष्‍ट डोला-पालकी आंदोलन से सामाजिक समानता की अलख जगाने...

कमलपुर के बाल वैज्ञानिकों का जलवा, विज्ञान महोत्सव में 6 प्रथम स्थान

रिपोर्ट दरवान सिंह रावत जनता इंटर कॉलेज के विद्यार्थियों ने दिखाया वैज्ञानिक...