Home उत्तराखंड देहरादून देहरादून-वरिष्ठ नागरिकों की जिंदगी और संपत्ति के संरक्षण हेतु उत्तराखंड में लागू नियमों के प्रभावी क्रियान्वयन।
देहरादून

देहरादून-वरिष्ठ नागरिकों की जिंदगी और संपत्ति के संरक्षण हेतु उत्तराखंड में लागू नियमों के प्रभावी क्रियान्वयन।

वरिष्ठ नागरिकों की जिंदगी और संपत्ति के संरक्षण हेतु उत्तराखंड में लागू नियमों के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु सभी जनपदों में वरिष्ठ नागरिकों की जिला मजिस्ट्रेट की अध्यक्षता में जिला स्तरीय समितियां का शीघ्र गठन किया जाएगा। जनपदों के पुलिस अधीक्षको को भी थाना स्तर पर वरिष्ठ नागरिकों के साथ नियमानुसार माहवार बैठके आयोजित कर इनकी दिक्कतो को दूर करने हेतु निर्देश दिए जाएंगे। यह आश्वासन आज संयुक्त नागरिक संगठन की पहल पर समाज कल्याण मंत्री खजान दास के कार्यालय में आयोजित संवाद में कैबिनेट मंत्री ने दिया है।संवाद के अध्यक्षता संगठन संरक्षक डॉक्टर एस फारूक ने की और संचालन देवेंद्र पाल मोंटी ने किया।इस अवसर पर वरिष्ठ नागरिकों के हित में कार्यरत सामाजिक संस्थाओं तथा रेजिडेंट वेलफेयर समितियों के प्रतिनिधि भी उपस्थित थे संवाद में वरिष्ठ नागरिकों ने सरकारी कार्यालयों,पुलिस विभाग, अस्पताल,रोडवेज स्टेशन,आदि स्थानों में में इनकी वृद्धावस्था को दृष्टिगत रखते हुए सम्मानपूर्वक प्राथमिकता दिए जाने के विषय भी प्रस्तुत किए। इन्होंने सचिवालय में भी सीनियर सिटीजन कार्ड के आधार प्रवेश दिए जाने की भी मांग की।कैबिनेट मंत्री ने समितियां के गठन के बाद इन दिक्कतों के समाधान का आश्वासन भी दिया।संवाद में गिरीश चंद्र भट्ट,नरेश चंद्र कुलाश्री,मुकेश नारायण शर्मा,दिनेश भंडारी,लेफ्टिनेंट जनरल अश्वनी कुमार बख्शी,खुशवीर सिंह, सुशील त्यागी,प्रकाश नागिया,डॉ दिनेश सक्सेना,केशव चंद्र उनियाल,डॉ राकेश डंगवाल,रजनीश मित्तल,एल आर कोठियाल,जसवीर सिंह रेनोत्रा,ठाकुर शेर सिंह,एसके गुप्ता आदि शामिल थे प्रेषक:- सुशील त्यागी सचिव संयुक्त नागरिक संगठन देहरादून

Related Articles

देवभूमि कार्ड नहीं,सशक्त भू-कानून और मूल निवास का अधिकार चाहिए : उत्तराखण्ड क्रान्ति दल

देहरादून। उत्तराखण्ड में जमीनों की धड़ल्ले से हो रही खरीद-फरोख्त पर विवाद का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। हालिया प्रकरणों के सार्वजनिक होने के बाद उत्तराखण्ड क्रान्ति दल एक बार फिर इस गंभीर मुद्दे पर मुखर हो गया है। कचहरी रोड स्थित केंद्रीय कार्यालय में भू-कानून और सरकार के प्रस्तावित ‘देवभूमि कार्ड’ को लेकर पार्टी की महत्वपूर्ण मंथन बैठक आयोजित की गई। बैठक में राज्य सरकार द्वारा प्रस्तावित ‘देवभूमि कार्ड’ की अवधारणा, प्रदेश में लगातार हो रही जमीनों की खरीद-फरोख्त तथा मूल निवासियों के अधिकारों से जुड़े गंभीर विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में वक्ताओं ने एक स्वर में कहा कि उत्तराखण्ड के मूल निवासियों के अधिकारों की रक्षा के लिए मजबूत, स्पष्ट और प्रभावी भू-कानून की आवश्यकता है। सरकार जिस प्रकार ‘देवभूमि कार्ड’ की व्यवस्था लागू करने की बात कर रही है, वह प्रदेश की मूल समस्या का समाधान नहीं है। इससे उत्तराखण्ड के मूल निवासियों के संवैधानिक, सामाजिक और भूमि संबंधी अधिकारों को वह संरक्षण नहीं मिलेगा जिसकी आज आवश्यकता है। उत्तराखण्ड क्रान्ति दल के मूल निवास भू-कानून प्रकोष्ठ के अध्यक्ष लूशुन टोडरिया ने चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि वर्तमान समय में प्रदेश के पर्वतीय क्षेत्रों में बाहरी व्यक्तियों एवं प्रॉपर्टी डीलरों द्वारा सोशल मीडिया के माध्यम से खुलेआम जमीन खरीदने और बेचने के विज्ञापन प्रसारित किए जा रहे हैं। यह स्थिति उत्तराखण्ड की सांस्कृतिक पहचान, जनसांख्यिकीय संतुलन और प्राकृतिक संसाधनों के लिए गंभीर खतरा पैदा कर रही है। टोडरिया ने आरोप लगाया कि इन गतिविधियों पर प्रभावी रोक लगाने के बजाय राज्य सरकार उदासीन रवैया अपनाए हुए है। उन्होंने कहा कि जिस तरह पौड़ी जिले के सबदरखाल में 144 नाली जमीन बिकने का मामला सामने आया है, उससे स्पष्ट होता है कि उत्तराखण्ड सरकार का भू-कानून जमीनों की बेतहाशा खरीद-फरोख्त पर रोक लगाने में पूरी तरह विफल साबित हो रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि वर्तमान भू-कानून भी भू माफियाओं के हितों को ध्यान में रखकर बनाया गया प्रतीत होता है। टोडरिया ने उत्तराखण्ड सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर जल्द ही प्रदेश में जमीनों की इस बेतहाशा खरीद-फरोख्त पर रोक नहीं लगाई गई तो आगामी विधानसभा चुनाव में उत्तराखण्ड क्रान्ति दल गांव-गांव जाकर सरकार की इस हिमालय विरोधी सोच और उसकी भू-कानून नीति की पोल जनता के सामने खोलेगा। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड की जमीन को बाजार बनने नहीं दिया जाएगा और इस लड़ाई को निर्णायक स्तर तक ले जाया जाएगा। केंद्रीय महामंत्री सेवानिवृत्त कर्नल देवरानी ने कहा कि जहां प्रदेश की जनता उत्तराखण्ड सरकार से मूल निवास प्रमाण-पत्र की मांग कर रही है, वहीं दूसरी ओर सरकार ‘देवभूमि कार्ड’ बनाकर 15 साल के निवास के आधार पर निवास प्रमाण-पत्र देने की तैयारी कर रही है। उन्होंने कहा कि यह व्यवस्था उत्तराखण्ड के मूल निवासियों के अधिकारों पर सीधा हमला है। सरकार को यह स्पष्ट करना चाहिए कि वह प्रदेश के मूल निवासियों के अधिकारों की रक्षा करना चाहती है या बाहरी लोगों के लिए स्थायी बसावट का रास्ता आसान करना चाहती है।...

दून लाइब्रेरी एवं रिसर्च सेंटर में “क्लाइमेट चेंज – बच्चों की नजर से” कार्यक्रम का सफल आयोजन।

रिपोर्ट विक्रम पटवाल देहरादून मे अब गौरय्या कम दिखती है लाल बासमती...

देहरादून- उत्तराखंड राज्य आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ की प्रदेश कमेटी की बैठक।

आज दिनांक 20 जुलाई 2026 को उत्तराखंड राज्य आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ की...