Home उत्तराखंड चमोली राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय गोपेश्वर में धूमधाम से वार्षिकोत्सव समारोह मनाया गया।
चमोली

राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय गोपेश्वर में धूमधाम से वार्षिकोत्सव समारोह मनाया गया।

रिपोर्ट लोकेन्‍द्र रावत

राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय गोपेश्वर में धूमधाम से वार्षिकोत्सव समारोह मनाया गया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि बद्रीनाथ विधायक श्री लखपत सिंह बुटोला रहे।

समारोह का विधिवत शुभारंभ मुख्य अतिथि बद्रीनाथ विधायक श्री लखपत सिंह बुटोला एवं कार्यक्रम अध्यक्ष प्राचार्य प्रो एमपी नगवाल द्वारा किया गया।

प्राचार्य प्रो एमपी नगवाल ने संस्थान की उपलब्धियों एवं प्रगति के लिए वार्षिक आख्या प्रस्तुत की और सभी आगंतुकों का अभिनन्दन करते हुए आभार व्यक्त किया।

मुख्य अतिथि बद्रीनाथ विधायक श्री लखपत सिंह बुटोला ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि विकास अच्छी शिक्षा से ही संभव है। उन्होंने कहा कि आस्था और अंधविश्वास की बारीक लकीर में अंतर शिक्षा ही करा सकती है।शिक्षा समाज कुरीतियों को समाप्त कर परिवर्तन करने में सक्षम है।श्री बुटोला ने अच्छा प्रदर्शन कर रहे छात्र छात्राओं को सुंदर भविष्य की शुभ कामनाएं भी दी।

वार्षिकोत्सव समारोह में एकल उपशास्त्रीय नृत्य, संस्कृत स्त्रोत गायन,सामूहिक लोकगीत एवं लोकनृत्य की प्रतियोगिता आयोजित की गई। शैक्षणिक प्रतियोगिता में पोस्टर, पेंटिंग,वाद विवाद एवं स्वरचित कविता आयोजित की गई।इस में महाविद्यालय के कला, विज्ञान, वाणिज्य और शिक्षा संकाय द्वारा नीलकंठ, द्रोणागिरी,आदि कैलाश एवं नंदा देवी के सांकेतिक नामों से प्रतिभाग किया गया। इससे पूर्व सुबह आठ बजे स्पोर्ट्स मैदान में सभी संकायों द्वारा सांस्कृतिक झांकी निकाली गई।

वार्षिकोत्सव समारोह के अवसर पर स्नातकोत्तर, स्नातक एवं अध्यापक शिक्षा के 2024 25 के श्रेष्ठ अंक प्राप्त एक छात्र छात्रा को सम्मानित किया गया। मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत अपनी कक्षा के मेधावी छात्रों को सर्टिफिकेट और मेडल प्रदान किए गए। इन विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति राशि बैंक खातों में भेजी जा चुकी है। गणतंत्र दिवस परेड में प्रतिभाग करने वाले एनसीसी कैडेट्स अरुण सिलौडी को भी सम्मानित किया गया।

समारोह में समय साक्ष्य के सहयोग से पुस्तक प्रदर्शनी भी लगाई गई और एन एस एस और रोवर रेंजर्स को राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिभाग करने पर सम्मानित किया गया।

सांस्कृतिक झांकी में विज्ञान संकाय ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। स्वरचित कविता में शिक्षा संकाय को प्रथम, वाद विवाद में पक्ष एवं विपक्ष में शिक्षा संकाय ने प्रथम,पोस्टर में वाणिज्य ने प्रथम,पेंटिंग में वाणिज्य ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।

संस्कृत स्रोत गायन में कला ने प्रथम,एकल उपशास्त्रीय नृत्य में शिक्षा संकाय ने प्रथम, लोकगीत में प्रथम स्थान, शिक्षा संकाय ने प्रथम और लोकनृत्य में संकाय ने स्थान प्राप्त किया।

शैक्षणिक प्रतियोगिता की ट्रॉफी शिक्षा संकाय ने अपने नाम की। शिक्षा संकाय ने पूर्व की भांति चल वैजयंती ट्रॉफी अपने नाम बरकरार रखी।

कार्यक्रम के अंत में सांस्कृतिक सचिव डॉ मनीष डंगवाल ने सभी समितियों एवं प्राध्यापकों का आभार प्रकट किया।इस अवसर पर महाविद्यालय के विद्यार्थियों में भारी उत्साह देखा गया।

Related Articles

ग्वालदम में बहुउद्देशीय सेवा एवं जनकल्याण शिविर आयोजित, विभिन्न विभागों की योजनाओं का मिला लाभ

रिपोर्ट कमलेश पुरोहित चमोली जनपद में ‘सेवा, सुशासन एवं समर्पण सप्ताह’ के...

‘दशोली में बहुउद्देशीय सेवा एवं जनकल्याण शिविर, 174 लाभार्थियों को मिला योजनाओं का लाभ

रिपोर्ट कमलेश पुरोहित चमोली, 09 जुलाई, 2026 (सू.वि. ‘सेवा, सुशासन एवं समर्पण...

कर्णप्रयाग-नगरपालिका का स्लटर होम बना शोपीस आवारा पशु रोड पर सडको पर जाम।

खबर कर्णप्रयाग चमोली से रिपोर्ट कमलेश पुरोहित नगर क्षेत्र कर्णप्रयाग मे आवारा...