Home दिल्‍ली एन सी आर ग्रेटर नोएडा-चेरी काउंटी उत्तराखंड होली मिलन महोत्सव धूमधाम से सम्पन्न
दिल्‍ली एन सी आर

ग्रेटर नोएडा-चेरी काउंटी उत्तराखंड होली मिलन महोत्सव धूमधाम से सम्पन्न

दिनांक: 28-02-2026
स्थान: चेरी काउंटी, ग्रेटर ग्रेटर नोएडा वेस्ट।

उत्तराखंड की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को समर्पित “उत्तराखंड होली मेला महोत्सव” अत्यंत हर्षोल्लास एवं भव्यता के साथ सम्पन्न हुआ।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में सभी स्थानीय निवासियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
महोत्सव में उत्तराखंड की लोकसंस्कृति, पारंपरिक वेशभूषा, लोकगीत, नृत्य एवं रंगों की छटा ने उपस्थित सैकड़ों की संख्या में जनसमूह को मंत्रमुग्ध कर दिया।

पूरे आयोजन स्थल पर उत्साह, भाईचारे और सांस्कृतिक एकता का अद्भुत वातावरण देखने को मिला।

आयोजन समिति ने बताया कि इस प्रकार के कार्यक्रमों का उद्देश्य नई पीढ़ी को देवभूमि उत्तराखंड की संस्कृति और परंपराओं से जोड़ना तथा
होली के पवन अवसर पर पूरे समाज में आपसी सद्भाव और एकता को मजबूत करना है।

कार्यक्रम की सफलता में सभी परिवारों, सहयोगियों, स्वयंसेवकों एवं आयोजन टीम के सदस्यों का विशेष योगदान रहा।

समिति ने सभी सहभागी नागरिकों का हृदय से आभार व्यक्त किया और भविष्य में भी ऐसे सांस्कृतिक आयोजनों को निरंतर आयोजित करने का संकल्प दोहराया।

पहाड से जुडी खबरो के लिए हमसे जुडे एंव अपने क्षेत्र की खबरो को हमे मेल द्वारा या व्‍हाटअप द्वारा भेजे

Related Articles

गाजियाबाद-प्रवासी उत्तराखंड परिषद के नवनियुक्त उपाध्यक्ष (राज्य मंत्री) श्री ओम प्रकाश भट्ट जी के स्वागत एवं अभिनंदन समारोह।

रिपोर्ट राम प्रताप शर्मा उत्तराखंड भ्रातृ समिति, शालीमार गार्डन साहिबाबाद, गाजियाबाद द्वारा...

दिल्ली के विकास मे उत्तराखण्ड के लोगों की महत्वपूर्ण योगदान है…..प्रवेश साहिब सिंह….

रिपोर्ट दरवान सिंह रावत दिल्ली के गढ़वाल भवन में वीर चंद्र सिंह...

पौड़ी के हरिश रावत को दिल्ली पुलिस के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त ने किया सम्मानित

जिम्मेदार एवं जनसरोकार से जुड़ी पत्रकारिता के लिए मिला प्रशंसा-पत्र, सम्मान से...