Home उत्तराखंड पौडी सतपुली पहुंची पांचवीं पजल धाम जात्रा!हजार ग्राम हजार धाम हमारी भाषा हमारी पछयाण
पौडी

सतपुली पहुंची पांचवीं पजल धाम जात्रा!हजार ग्राम हजार धाम हमारी भाषा हमारी पछयाण

ग्रामीण पत्रकारिता के लिए जगमोहन डांगी को मिला पजल लोक साहित्य सम्मान

सतपुली । हजार ग्राम हजार धाम हमारी भाषा हमारी पछयाण के तहत आयोजित पांचवीं अष्ट पजल धाम जात्रा शनिवार को सतपुली पहुंची। जहां पहुंचकर ग्रीन पब्लिक स्कूल सतपुली और पौड़ी रोड स्थित एक चौहान लॉज में काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया।
काव्य गोष्ठी में गढ़वाली भाषा को संरक्षति रखने के लिए लेखक साहित्यकार और कवियों द्वारा अपनी प्रस्तुति दी गई ।
कार्यक्रम में लोकभाषा कवि संदीप गढ़वाली की पहली पुस्तक घचाक पर विस्तृत चर्चा की गई । जिसमें पंचायत चुनाव और गांव की पंचायत चौक में दाना सैयांणा की कचहरी कै टीवी डिवेड से कम नी को लेकर कविता लिखी गई है।
इस दौरान ग्रामीण क्षेत्र में ग्रामीण पत्रकारिता के लिए अनवरत रूप उल्लेखनीय कार्य कर रहे ग्रामीण पत्रकार जगमोहन डांगी को कुसुम जगमौरा पजल लोक सहित्य सम्मान से सम्मानित किया ।

कार्यक्रम का संचालन सुशील बुडकोटी शैलांचली द्वारा किया गया।

इस दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष जितेन्द्र चौहान कहा की चौहान परिवार हमेशा ही लोक साहित्य,लोक भाषा, गढ़वाली भाषा और सामाजिक एवं सांस्कृतिक कार्यों के सहयोग में हमेशा ही अग्रणीय रहा है।
और उन्होंने धन्यवाद दिया पजल सम्राट जगमोहन सिंह जगमोरा और उनके दल का की उन्होंने अपनी दो दिवसीय यात्रा का अंतिम पड़ाव में चौहान परिवार के रूप में मुझे समलीत किया। ग्रीन पब्लिक स्कूल के प्रबधक राकेश डोबरियाल, लेखक साहित्यकार और कवि रोशन लाल, हरीश जुयाल कुटज, संदीप गढ़वाली, पयाश पोखड़ा, राकेश खंतवाल, कमल रावत, सतीश रावत सहित स्थानीय साहित्य प्रेमी ने भी अपनी अपनी कविताओं और व्यवस्थाओं पर व्यंग्यों से ख़ूभ तंज कसे

Related Articles

देहरादून- प्रदेश के श्रेष्ठ सौ बच्चों को मिला फूलदेई पुरुस्कार

रिपोर्ट विक्रम पटवाल फूलदेई 2026 के एक माह तक चले रचनात्मक प्रतिभाग...

कारगिल शहीद धर्म सिंह राजकीय इंटर कॉलेज कल्जीखाल में अभिभावक शिक्षक संघ एवं विधालय प्रबंधन समिति का गठन

रिपोर्ट विक्रम पटवाल अभिभावक शिक्षक संघ के अध्यक्ष श्री अर्जुन पटवाल एवं...

पौडी- सतपुली मे पंकज सुसाइड केस में विभिन्न संगठनों का प्रदर्शन

रिपोर्ट जगमेाहन डांगी कांग्रेस, सीपीआई-एमएल और यूकेडी समेत कई राजनीतिक और सामाजिक...