Home उत्तराखंड पौडी विकासखण्ड द्वारीखाल मे आयोजित हुआ स्वास्थ्य सेवा पखवाडा
पौडी

विकासखण्ड द्वारीखाल मे आयोजित हुआ स्वास्थ्य सेवा पखवाडा

रिपोर्ट विक्रम पटवाल

आज विकासखण्ड द्वारीखाल मे स्वास्थ्य सेवा पखवाडा के अन्तर्गत स्वस्थ नारी स्वस्थ परिवार के अन्तर्गत दिव्यांग शिविर का आयोजन किया गया। सेवा पखवाडा का शुभारम्भ प्रमुख द्वारीखाल बीना राणा जिला पचायत सदस्य महेन्द्र राणा डा0 अरिहन्त सैनी, ख0वि0अ0 जयकृत सिंह बिष्ट, एवं अन्य चिकित्सकों ने दीप प्रज्जवलित कर किया। स्वास्थ्य सेवा पखवाडा कार्यक्रम के बारे मे प्रभारी चिकित्साधिकारी डा0 अरिहन्त सैनी द्वारा जानकारी दी गयी। जिला पचंायत सदस्य महेन्द्र राणा अपने सम्बोधन में समस्त चिकित्सकों का धन्यवाद किया। प्रमुख बीना राणा ने अपने सम्बोधन में कहा कि आम जनमानस की सुविधा के लिए आज दिव्यांग शिविर का आयोजन किया गया है। इसके लिए मैं सभी चिकित्सकेां की टीम का अपने विकासखण्ड में स्वागत करती हूं। आज जो भी दिव्यांग आए हैं वो सभी अपना दिव्यांग प्रमाण पत्र बनालें एव जो भी बीमार व्यक्ति है वो अपना चिकित्सा परिक्षण करवाये।आज कार्यक्रम में 28 दिव्यांग प्रमाण पत्र, 09 मानसिक विंकलांग, 215 स्वास्थ्य परीक्षण किये गये। 38 बीपी, शूगर, हिमोग्लोबिन, टी0वी0 स्क्रीनिंग ओरल स्क्रीनिंग की गयी। प्रमुख बीना राणा एवं जिला पचंायत सदस्य महेन्द्र राणा ने दिव्यांग प्रमाण पत्र वितरीत किये। इस अवसर पर डा0 जे0पी0ध्यानी, डा0 अभिषेक जैन, डा0 दिनेश जैन, डा0 राशिद, डा0 कुसुम रावत, डा0 निकिता, सी0एच0ओ0 राधिका काला, डा0 आचंल राणा, डा. अनुकृति धन्माना, एनम पूनम, बिजयमान सिंह एडी0ओ पचंायत कृष्णपाल सैनी, मनमोहन बिष्ट, चिकित्सा विभाग के अधिकारी कर्मचारी बडी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
अन्‍य खबरो के लिए नीचे लिंक पर जाए। 

  • युटयुब चैनलhttps://www.youtube.com/channel/UCVCkmiPBWlGDz-Vyi8c2Xlg
  • फेसबुक पेजhttps://www.facebook.com/profile.php?id=61573850923722
  • व्‍हाटअपhttps://chat.whatsapp.com/KX9oESnS9NHE5fGoUMwOs
  • Contact- jagjigyasu@gmail.com  8851979611
  • पहाडो मे बिखरी खेती के लिए चकबंदी एक्‍ट 2020 को लागु करवाये अपनी जमीने गोलखातो से अपने नाम के लिए तहसीलो को पत्र लिखे चकबंदी से ही स्‍वरोजगार होगा और पलायन पर लगाम लगेगी। जागरुक बने। प्रधान को इस बार इस संदर्भ से बात करे बैठक करे।

Related Articles

पौड़ी: पैतृक गांव कांडा पहुंचे दिल्ली भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. विनोद बछेती

रिपोर्ट जगमोहन डांगी कुलदेवी मां जालंधरा देवी के तीन दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान...

द्वारी-भौन सड़क पर हादसों का खतरा, सालों से डामरीकरण का इंतजार; क्रैश बैरियर न होने से ग्रामीण चिंतित

रिपोर्ट प्रभुपाल सिंह रावत विदित हो कि लैंसडौन विधान सभा के रिखणीखाल...

बीरोंखाल-डोला-पालकी आंदोलन से सामाजिक समानता की अलख जगाने वाले कर्मवीर जयानंद भारती को किया याद: सतपाल महाराज

रिपोर्ट रोशन सिंह बिष्‍ट डोला-पालकी आंदोलन से सामाजिक समानता की अलख जगाने...

कमलपुर के बाल वैज्ञानिकों का जलवा, विज्ञान महोत्सव में 6 प्रथम स्थान

रिपोर्ट दरवान सिंह रावत जनता इंटर कॉलेज के विद्यार्थियों ने दिखाया वैज्ञानिक...