Home उत्तराखंड पौडी विधानसभा सत्र में पौड़ी विधायक पोरी के प्रश्न से सरकार की कार्यप्रणाली पर निशाना, पोरी ने समाधान नहीं किए जाने पर दे डाली चेतावनी*
पौडी

विधानसभा सत्र में पौड़ी विधायक पोरी के प्रश्न से सरकार की कार्यप्रणाली पर निशाना, पोरी ने समाधान नहीं किए जाने पर दे डाली चेतावनी*

Report- Abhishek Negi
*उत्तराखंड* पौड़ी के लोकप्रिय विधायक राजकुमार पोरी ने विकास खंड कल्जीखाल की चिनवाडी़ डांडा पम्पिंग योजना में हुई अनियमिता में विधानसभा में सरकार से प्रश्न किया विधायक पोरी ने कहा कि चिनवाडी डांडा पम्पिंग योजना से लगभग 70 से 80 गांवों को सुव्यवस्थित पेयजलापूर्ति प्रारंभ किए जाने को लेकर कर यह योजना तैयार की गई थी लेकिन भारी अनियमितताएं सामने पर इस योजना से सम्बन्धित ग्रामीणों को पेयजलापूर्ति तक नहीं मिल पा रही है उन्होंने कहा कि इस पेयजल योजना में एक फिल्टर तक नहीं लगाया गया जिससे दूषित पेयजल से ग्रामीणों को बीमारी व ग्रस्त जन जीवन से प्रभावित होना पड़ रहा है उन्होंने इस मामले सदन प्रमुखता से उठाते सरकार का ध्यान आकर्षित करते ठोस कार्रवाई करने का आग्रह किया है साथ ही विगत मानसूनी वर्षा से आपदा की चपेट आए अपने विधानसभा क्षेत्र के ग्राम सभा रैदुल, कलूण कमेडा़ में हुए भारी नुकसान से प्रभावित हुए ग्रामीणों के बारे में प्रश्न किया विधायक ने कहा कि आपदा से ग्रामीणों का जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है लोग बेघर हो गए हैं कुछ परिवारों के आवास व गौशालाएं क्षतिग्रस्त हुई है ग्रामीणों के फसलों को भी भारी नुकसान हुआ है उन्होंने सरकार से आपदा से प्रभावितों को विस्थापित किए जाने की मांग की है कहा कि इन लोगों के पास आवास बनाने तक के लिए भूमि भी उपलब्ध नहीं है, विधायक ने अपनी इन दो मांगों को सरकार से प्राथमिकता के आधार पर जनहित में ठोस व सार्थक कार्रवाई किए जाने की मांग की है।

Related Articles

पौडी- शिव मंदिर जीर्णोद्धार को मिली मंजूरी, श्रीकोट सहयोग समिति की बैठक में!

रिपोर्ट विक्रम पटवाल पौडी- ग्राम श्रीकोट,पट्टी खातस्यू,ब्लॉक पाबौ जिला पौड़ी गढ़वाल के...

रिखणीखाल- उम्र के आखिरी पड़ाव में भी महिलाएं वृद्धावस्था पेंशन पाने के लिए सिस्टम की लापरवाही से भटक रही हैं।

रिपोर्ट प्रभुपाल सिंह रावत बुढ़ापे का सहारा माने जाने वाली वृद्धावस्था पेंशन...

उत्तराखंड राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ शाखा नैनी डांडा के तत्वावधान में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन

रिपोर्ट महिपाल रावत आज दि0 10 जुलाई 2026 को उत्तराखंड राज्य प्राथमिक...

रिखणीखाल-काश्तकारों को सड़क के लिए अधिगृहित भूमि का मुआवजा भुगतान करने में देरी पर काश्तकार नाराज।

रिपोर्ट प्रभुपाल सिंह रावत लैंसडौन विधान सभा के अन्तर्गत रिखणीखाल प्रखंड के...