Home उत्तराखंड पौडी नैनीडांडा-गांव की बेटी प्रेरणा कंडारी ने पास की CA फाइनल परीक्षा, टण्डोली गांव और नैनीडांडा क्षेत्र में खुशी का माहौल
पौडी

नैनीडांडा-गांव की बेटी प्रेरणा कंडारी ने पास की CA फाइनल परीक्षा, टण्डोली गांव और नैनीडांडा क्षेत्र में खुशी का माहौल

पौड़ी गढ़वाल, नैनीडांडा।
उत्तराखंड के विकास खंड नैनीडांडा के ग्राम टण्डोली निवासी रवीन्द्र कंडारी और श्रीमती सुशीला देवी की सुपुत्री प्रेरणा कंडारी ने अपनी मेहनत और लगन से वर्ष 2025 की चार्टर्ड अकाउंटेंट (CA) फाइनल परीक्षा सफलता पूर्वक उत्तीर्ण कर ली है।

प्रेरणा वर्तमान में अपने परिवार सहित गाजियाबाद के खोडा कॉलोनी में निवास करती हैं। उनकी इस उपलब्धि से गांव और पूरे नैनीडांडा क्षेत्र में खुशी और गर्व का माहौल है। परिजनों और ग्रामीणों ने प्रीति की इस शानदार कामयाबी पर हर्ष व्यक्त करते हुए बधाइयां दी हैं।

ग्रामीणों का कहना है कि प्रीति ने कठिन परिश्रम और समर्पण से यह मुकाम हासिल कर क्षेत्र की अन्य बेटियों के लिए प्रेरणा का कार्य किया है। निवर्तमान ग्राम प्रधान दीपक कंडारी सहित कई गणमान्य व्यक्तियों ने गांव में मिठाई बांटकर इस खुशी को साझा किया और प्रीति के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

प्रेरणा के दादा स्वर्गीय सयन सिंह कंडारी का परिवार क्षेत्र में अपनी सादगी और सेवा भावना के लिए जाना जाता है। पहाडो की आवाज परिवार  की तरफ से प्रेरणा  को हार्दिक शुभकामनाऐ।

——————————————————–

त्रिस्‍तरीय चुनावो मे अपनी भागेदारी सुनिश्चित करे। वोट अवश्‍य दे ओर  सोच समझ कर काबिल को ही अपना वोट देकर क्षेत्र के विकास मे वोट दे।

अन्‍य खबरो के लिए नीचे लिंक पर जाए। 

Related Articles

पौड़ी: पैतृक गांव कांडा पहुंचे दिल्ली भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. विनोद बछेती

रिपोर्ट जगमोहन डांगी कुलदेवी मां जालंधरा देवी के तीन दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान...

द्वारी-भौन सड़क पर हादसों का खतरा, सालों से डामरीकरण का इंतजार; क्रैश बैरियर न होने से ग्रामीण चिंतित

रिपोर्ट प्रभुपाल सिंह रावत विदित हो कि लैंसडौन विधान सभा के रिखणीखाल...

बीरोंखाल-डोला-पालकी आंदोलन से सामाजिक समानता की अलख जगाने वाले कर्मवीर जयानंद भारती को किया याद: सतपाल महाराज

रिपोर्ट रोशन सिंह बिष्‍ट डोला-पालकी आंदोलन से सामाजिक समानता की अलख जगाने...

कमलपुर के बाल वैज्ञानिकों का जलवा, विज्ञान महोत्सव में 6 प्रथम स्थान

रिपोर्ट दरवान सिंह रावत जनता इंटर कॉलेज के विद्यार्थियों ने दिखाया वैज्ञानिक...