Home उत्तराखंड देहरादून दून-रिखणीखाल मे बिजली संविधाकर्मी की करंट से मौत उक्रांद ने सौपा ज्ञापन, अवर अभियंता निलंधित।
देहरादून

दून-रिखणीखाल मे बिजली संविधाकर्मी की करंट से मौत उक्रांद ने सौपा ज्ञापन, अवर अभियंता निलंधित।

आज उतराखंड क्रांति दल ने पूर्व केंद्रीय अध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ राजेंद्र सिंह बिष्ट के नेतृत्व में ऊर्जा विभाग के प्रबंध निदेशक को ज्ञापन सौंपा, बिष्ट ने कहा कि पौड़ी जिले के रिखणीखाल ब्लॉक के अंतर्गत वड्डाखाल में बिजली के लाइन में कार्य करते समय लाइनमैन अनिल नेगी की करेंट लगने से मौत हो गयी,

अनिल नेगी, संविधाकर्मी

नैनीडांडा के खुटीड़ा निवासी अनिल नेगी पुत्र रंजीत सिंह विद्युत वितरण खंड नैनीडांडा के विद्युत सब स्टेशन रिखणीखाल में संविदा पर लाइनमैन था, मंगलवार देर शाम वड्डाखाल क्षेत्र में विद्युत लाइन में खराबी आने पर शट डाउन लेने के बाद खंभे पर चढ़ा, लाइन ठीक करते समय करेंट लगने से अनिल नेगी की मौके पर ही मौत हो गयी, जबकि शव तीन घण्टे तक तारो पर ही लटका रहा, यह घटना ऊर्जा निगम की कार्य प्रणाली पर सवाल खड़े करती है , इससे पूर्व 2024 में पिथौरागढ में शटडाउन के दौरान तार पर कार्य कर रहे लाइन मैन की भी करेंट लगने से मौत हुई थी, तथा चमोली के दशोली ब्लॉक में भी इसी प्रकार की घटना से लाइन मैन की मौत हुई थी, यह विभाग पर प्रश्न चिन्ह खड़े करता है की जब शट डाउन लिया गया तो उसके बाद भी करेंट कैसे लगा, साथ ही उतराखंड के जितने भी लाइन मैन हैं उनको क्या क्या सुरक्षा किट दी जाती है इसकी जाँच हो, ऐसे घटनाए की पुनरावृत्ति ना हो इसलिए उक्रांद माँग करता है कि नैनीडांडा के विद्युत सब स्टेशन के जिम्मेदार अधिकारियों को निलंबित किया जाए, मृतक को तत्काल 1 करोड़ रुपये मुआवजा राशि ऊर्जा निगम द्वारा दी जाए । उक्रांद ने इसे हत्त्या बताकर जिम्मेदार अधिकारियों तथा ठेकेदार शिवांश एलेक्ट्रिकल के खिलाफ़ आई जी गढ़वाल कार्यालय में एफआईआर दर्ज की, उन्होंने कहा की घटना की सीघ्र जाँच हो,
मृतक के आश्रितों के परिवार से एक व्यक्ति को उनके स्थान पर तत्काल नौकरी दी जाए ,


पूर्व महानगर अध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ परवीन चंद रमोला ने कहा कि प्रदेश में लाइन मैन को दी जाने वाली सुरक्षा किट की गुणवत्ता की जाँच की जाए तथा प्रदेश में सन् 2000 से वर्तमान तक संविदा पर लगे लाइन मैन की मौत करेंट लगने से हुई उन्हें 1 करोड़ का मुआवजा एवं परिवार के एक सदस्य को नौकरी मिले।
यह जांच का विषय है कि कार्य करते समय लाइन मैन ने सुरक्षा किट पहनी थी या नही, इसकी जाँच हो तथा जिम्मेदार अधिकारियों को तत्काल निलंबित किया जाए ।

केंद्रीय महामंत्री बृजमोहन सजवाण ने कहा कि राज्य में ऊर्जा निगम की इस प्रकार की लाहपरवाही से प्रत्येक वर्ष इस प्रकार की घटनाए सामने आती है, ऐसे सक्षम अधिकारियों के खिलाफ हत्त्या का मुकदमा दर्ज किया जाए।
ऊर्जा विभाग के निदेशक परिचालन मदन राम आर्य ने बताया कि जिम्मेदार अधिकारी शुभम कुमार को निलम्बित किया गया है साथ ही जाँच बिठाई गयी है, इस अवसर पर केंद्रीय महामंत्री किरन रावत, बृजमोहन सजवाण, राजेश्वरी रावत, मनीष रावत, यशपाल नेगी, निशीत मनराल, आदि रहे ।

Related Articles

देवभूमि कार्ड नहीं,सशक्त भू-कानून और मूल निवास का अधिकार चाहिए : उत्तराखण्ड क्रान्ति दल

देहरादून। उत्तराखण्ड में जमीनों की धड़ल्ले से हो रही खरीद-फरोख्त पर विवाद का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। हालिया प्रकरणों के सार्वजनिक होने के बाद उत्तराखण्ड क्रान्ति दल एक बार फिर इस गंभीर मुद्दे पर मुखर हो गया है। कचहरी रोड स्थित केंद्रीय कार्यालय में भू-कानून और सरकार के प्रस्तावित ‘देवभूमि कार्ड’ को लेकर पार्टी की महत्वपूर्ण मंथन बैठक आयोजित की गई। बैठक में राज्य सरकार द्वारा प्रस्तावित ‘देवभूमि कार्ड’ की अवधारणा, प्रदेश में लगातार हो रही जमीनों की खरीद-फरोख्त तथा मूल निवासियों के अधिकारों से जुड़े गंभीर विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में वक्ताओं ने एक स्वर में कहा कि उत्तराखण्ड के मूल निवासियों के अधिकारों की रक्षा के लिए मजबूत, स्पष्ट और प्रभावी भू-कानून की आवश्यकता है। सरकार जिस प्रकार ‘देवभूमि कार्ड’ की व्यवस्था लागू करने की बात कर रही है, वह प्रदेश की मूल समस्या का समाधान नहीं है। इससे उत्तराखण्ड के मूल निवासियों के संवैधानिक, सामाजिक और भूमि संबंधी अधिकारों को वह संरक्षण नहीं मिलेगा जिसकी आज आवश्यकता है। उत्तराखण्ड क्रान्ति दल के मूल निवास भू-कानून प्रकोष्ठ के अध्यक्ष लूशुन टोडरिया ने चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि वर्तमान समय में प्रदेश के पर्वतीय क्षेत्रों में बाहरी व्यक्तियों एवं प्रॉपर्टी डीलरों द्वारा सोशल मीडिया के माध्यम से खुलेआम जमीन खरीदने और बेचने के विज्ञापन प्रसारित किए जा रहे हैं। यह स्थिति उत्तराखण्ड की सांस्कृतिक पहचान, जनसांख्यिकीय संतुलन और प्राकृतिक संसाधनों के लिए गंभीर खतरा पैदा कर रही है। टोडरिया ने आरोप लगाया कि इन गतिविधियों पर प्रभावी रोक लगाने के बजाय राज्य सरकार उदासीन रवैया अपनाए हुए है। उन्होंने कहा कि जिस तरह पौड़ी जिले के सबदरखाल में 144 नाली जमीन बिकने का मामला सामने आया है, उससे स्पष्ट होता है कि उत्तराखण्ड सरकार का भू-कानून जमीनों की बेतहाशा खरीद-फरोख्त पर रोक लगाने में पूरी तरह विफल साबित हो रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि वर्तमान भू-कानून भी भू माफियाओं के हितों को ध्यान में रखकर बनाया गया प्रतीत होता है। टोडरिया ने उत्तराखण्ड सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर जल्द ही प्रदेश में जमीनों की इस बेतहाशा खरीद-फरोख्त पर रोक नहीं लगाई गई तो आगामी विधानसभा चुनाव में उत्तराखण्ड क्रान्ति दल गांव-गांव जाकर सरकार की इस हिमालय विरोधी सोच और उसकी भू-कानून नीति की पोल जनता के सामने खोलेगा। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड की जमीन को बाजार बनने नहीं दिया जाएगा और इस लड़ाई को निर्णायक स्तर तक ले जाया जाएगा। केंद्रीय महामंत्री सेवानिवृत्त कर्नल देवरानी ने कहा कि जहां प्रदेश की जनता उत्तराखण्ड सरकार से मूल निवास प्रमाण-पत्र की मांग कर रही है, वहीं दूसरी ओर सरकार ‘देवभूमि कार्ड’ बनाकर 15 साल के निवास के आधार पर निवास प्रमाण-पत्र देने की तैयारी कर रही है। उन्होंने कहा कि यह व्यवस्था उत्तराखण्ड के मूल निवासियों के अधिकारों पर सीधा हमला है। सरकार को यह स्पष्ट करना चाहिए कि वह प्रदेश के मूल निवासियों के अधिकारों की रक्षा करना चाहती है या बाहरी लोगों के लिए स्थायी बसावट का रास्ता आसान करना चाहती है।...

दून लाइब्रेरी एवं रिसर्च सेंटर में “क्लाइमेट चेंज – बच्चों की नजर से” कार्यक्रम का सफल आयोजन।

रिपोर्ट विक्रम पटवाल देहरादून मे अब गौरय्या कम दिखती है लाल बासमती...

देहरादून- उत्तराखंड राज्य आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ की प्रदेश कमेटी की बैठक।

आज दिनांक 20 जुलाई 2026 को उत्तराखंड राज्य आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ की...