Home उत्तराखंड देहरादून देहरादून-खलगां वन क्षेत्र के हल्दुआम में जुटे दून के हजारो पर्यावरण प्रेमियों का आक्रोश।
देहरादून

देहरादून-खलगां वन क्षेत्र के हल्दुआम में जुटे दून के हजारो पर्यावरण प्रेमियों का आक्रोश।

आज खलगां वन क्षेत्र के हल्दुआम में जुटे दून के पर्यावरण प्रेमियों के आक्रोश ने एक बार फिर खालऺगा बचाओ आंदोलन की याद तरोताजा कर दी।पहले यहां सोंग बांध परियोजना में प्रस्तावित 2000 पेड़ों के कटान का विरोध सामने था और अब भू माफिया द्वारा 40 बीघा रिजर्व फॉरेस्ट क्षेत्र में कैंपिंग साइट के उद्देश्य से यहां लोहे के गेट,एंगल,ताडबार निर्माण, पेड़ो के संभावित विनाश को लेकर रहा।पर्यावरण संरक्षण प्रेमियों द्वारा इस रिजर्व फॉरेस्ट में 12 साल पहले भूमि का खरीदा जाना, लीज पर दिया जाना संदिग्ध बताकर कर जांच की मांग सिटीजन फॉर ग्रीन दून, संयुक्त

नागरिक संगठन की मांग पर उच्च अधिकारियों के निर्देश के अंतर्गत यहां डीएफओ अमित कंवर रेंज अधिकारियों के साथ यहां पहुंचे।राजस्व विभाग के अधिकारी भी साथ थे।इनके द्वारा अभिलेखों का मौके पर अध्ययन किया गया।परंतु इसे गहन जांच का विषय बताते हुए शीघ्र विस्तृत जांच कराने का फैसला लिया गया। क्षुब्ध नागरिकों का कहना था कि जब विवादित क्षेत्र के चारों ओर रिजर्व फॉरेस्ट हैं तो इसके बीच की भूमि कैसे निजी भूमि हो सकती है। इनके अनुसार खालऺगा वन में वृक्षों का कटान किसी भी रूप में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पर्यावरण प्रेमियों ने जनपद देहरादून में भू माफिया की 900 बीघा जमीन को सरकार में निहित करने की कार्यवाही पर खुशी जाहिर करते हुए जिलाधिकारी से इस प्रकरण की भी गहन जांच करने की मांग की है। यहां बलभद्र खालऺगा विकास समिति,सिटिजन फॉर ग्रीन दून ,संयुक्त नागरिक संगठन, नेचर बड्डी,भूतपूर्व सैनिक संगठनों के जागरूक लोग शामिल थे। इनमें जया सिंह,ईरा चौहान,आशीष गर्ग, अवधेश शर्मा,प्रद्युमन सिंह, पंकज उनियाल,परमजीत सिंह कक्कड़,कैप्टन वाई बी थापा, कैप्टन विक्रम सिंह थापा, मनीषा रतूड़ी,दीपशिखा रावत, वाई एस नेगी,मनीष मित्तल, मेजर एमएस रावत,परमेंद्र सिंह बर्थवाल,एस एस गोसाई, रविंद्र सिंह गोसाई, सागर नौटियाल, रोशन सिंह,यशवीर आर्य, नीरा रावत,अंकित रोथाण,यशवीर आर्य,श्रद्धा चौहान,युद्ध वीर गोसाई,इंद्रेश नौटियाल, आभा भटनागर,मनीष,महेश असवाल,जनसंवाद,रविंद्र गोसाई आदि शामिल रहे। प्रेषक:: सुशील त्यागी सचिव संयुक्त नागरिक संगठन देहरादून!

अन्‍य खबरो के लिए नीचे लिंक पर जाए। 

Related Articles

देवभूमि कार्ड नहीं,सशक्त भू-कानून और मूल निवास का अधिकार चाहिए : उत्तराखण्ड क्रान्ति दल

देहरादून। उत्तराखण्ड में जमीनों की धड़ल्ले से हो रही खरीद-फरोख्त पर विवाद का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। हालिया प्रकरणों के सार्वजनिक होने के बाद उत्तराखण्ड क्रान्ति दल एक बार फिर इस गंभीर मुद्दे पर मुखर हो गया है। कचहरी रोड स्थित केंद्रीय कार्यालय में भू-कानून और सरकार के प्रस्तावित ‘देवभूमि कार्ड’ को लेकर पार्टी की महत्वपूर्ण मंथन बैठक आयोजित की गई। बैठक में राज्य सरकार द्वारा प्रस्तावित ‘देवभूमि कार्ड’ की अवधारणा, प्रदेश में लगातार हो रही जमीनों की खरीद-फरोख्त तथा मूल निवासियों के अधिकारों से जुड़े गंभीर विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में वक्ताओं ने एक स्वर में कहा कि उत्तराखण्ड के मूल निवासियों के अधिकारों की रक्षा के लिए मजबूत, स्पष्ट और प्रभावी भू-कानून की आवश्यकता है। सरकार जिस प्रकार ‘देवभूमि कार्ड’ की व्यवस्था लागू करने की बात कर रही है, वह प्रदेश की मूल समस्या का समाधान नहीं है। इससे उत्तराखण्ड के मूल निवासियों के संवैधानिक, सामाजिक और भूमि संबंधी अधिकारों को वह संरक्षण नहीं मिलेगा जिसकी आज आवश्यकता है। उत्तराखण्ड क्रान्ति दल के मूल निवास भू-कानून प्रकोष्ठ के अध्यक्ष लूशुन टोडरिया ने चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि वर्तमान समय में प्रदेश के पर्वतीय क्षेत्रों में बाहरी व्यक्तियों एवं प्रॉपर्टी डीलरों द्वारा सोशल मीडिया के माध्यम से खुलेआम जमीन खरीदने और बेचने के विज्ञापन प्रसारित किए जा रहे हैं। यह स्थिति उत्तराखण्ड की सांस्कृतिक पहचान, जनसांख्यिकीय संतुलन और प्राकृतिक संसाधनों के लिए गंभीर खतरा पैदा कर रही है। टोडरिया ने आरोप लगाया कि इन गतिविधियों पर प्रभावी रोक लगाने के बजाय राज्य सरकार उदासीन रवैया अपनाए हुए है। उन्होंने कहा कि जिस तरह पौड़ी जिले के सबदरखाल में 144 नाली जमीन बिकने का मामला सामने आया है, उससे स्पष्ट होता है कि उत्तराखण्ड सरकार का भू-कानून जमीनों की बेतहाशा खरीद-फरोख्त पर रोक लगाने में पूरी तरह विफल साबित हो रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि वर्तमान भू-कानून भी भू माफियाओं के हितों को ध्यान में रखकर बनाया गया प्रतीत होता है। टोडरिया ने उत्तराखण्ड सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर जल्द ही प्रदेश में जमीनों की इस बेतहाशा खरीद-फरोख्त पर रोक नहीं लगाई गई तो आगामी विधानसभा चुनाव में उत्तराखण्ड क्रान्ति दल गांव-गांव जाकर सरकार की इस हिमालय विरोधी सोच और उसकी भू-कानून नीति की पोल जनता के सामने खोलेगा। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड की जमीन को बाजार बनने नहीं दिया जाएगा और इस लड़ाई को निर्णायक स्तर तक ले जाया जाएगा। केंद्रीय महामंत्री सेवानिवृत्त कर्नल देवरानी ने कहा कि जहां प्रदेश की जनता उत्तराखण्ड सरकार से मूल निवास प्रमाण-पत्र की मांग कर रही है, वहीं दूसरी ओर सरकार ‘देवभूमि कार्ड’ बनाकर 15 साल के निवास के आधार पर निवास प्रमाण-पत्र देने की तैयारी कर रही है। उन्होंने कहा कि यह व्यवस्था उत्तराखण्ड के मूल निवासियों के अधिकारों पर सीधा हमला है। सरकार को यह स्पष्ट करना चाहिए कि वह प्रदेश के मूल निवासियों के अधिकारों की रक्षा करना चाहती है या बाहरी लोगों के लिए स्थायी बसावट का रास्ता आसान करना चाहती है।...

दून लाइब्रेरी एवं रिसर्च सेंटर में “क्लाइमेट चेंज – बच्चों की नजर से” कार्यक्रम का सफल आयोजन।

रिपोर्ट विक्रम पटवाल देहरादून मे अब गौरय्या कम दिखती है लाल बासमती...

देहरादून- उत्तराखंड राज्य आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ की प्रदेश कमेटी की बैठक।

आज दिनांक 20 जुलाई 2026 को उत्तराखंड राज्य आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ की...