Home उत्तराखंड पौडी पौड़ी-विधायक पोरी ने किया सुरालगांव सड़क निर्माण कार्य का शुभारभ ।
पौडी

पौड़ी-विधायक पोरी ने किया सुरालगांव सड़क निर्माण कार्य का शुभारभ ।

रिपोर्ट अभिषेेकनेगी

विधानसभा पौडी के अंतर्गत विकासखण्ड कल्जीखाल शौर्य चक्र विजेता शहीद मनीष पटवाल के ग्राम सुराल गाँव के लिए जिला योजना से स्वीकृत सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ विधायक पौडी राजकुमार पोरी के कर कमलों से सम्पन्न हुआ।
इस अवसर पर लोगों को सम्बोधित करते हुए विधायक पोरी ने कहा कि सरकार की प्राथमिकता प्रत्येक गाँव को सड़क से जोड़ने की है। मेरी कोशिश रहेगी कि पौड़ी विस क्षेत्र का प्रत्येक गांव मोटर मार्ग से जुड़े, गांव सड़क से जुड़ता है तो वहां सड़क के साथ साथ अन्य सुविधाओं को भी जोड़ा जाएगा।


कहा कि ग्रामीणों को मूलभूत सुविधाओं से वंचित नहीं रखा जाएगा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को तत्परता से क्रियान्वित किया जा रहा है योजना का लाभ हर एक व्यक्ति को मिले इसके लिए भाजपा घर घर जाकर अभियान चलाएगी व उसके निराकरण के लिए प्रत्येक बूथ स्तर पर अभियान चलाकर सुविधाएं मिल रही है या नहीं उसके लिए ठोस कदम उठाए जाएंगे।
इस अवसर पर निवर्तमान प्रमुख द्वारीखाल महेन्द्र सिंह राणा, विधायक प्रतिनिधि मनोज नैथानी, वरिष्‍ठ पत्रकार जगमोहन डांगी, पूर्व सांसद प्रतिनिधि ओम प्रकाश जुगरान सहित कार्यकर्ता एवं क्षेत्र की जनता उपस्थित रही।

Related Articles

पौडी- तनीषा रावत ने लगातार तीसरी बार नेट उत्तीर्ण कर बढ़ाया क्षेत्र का गौरव

रिपोर्ट महिपाल रावत जयहरीखाल। भक्त दर्शन राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, जयहरीखाल के हिंदी...

कल्जीखाल-पशुधन सहायक श्री बलवीर सिंह पशु चिकित्सालय सेवानिवृत्त विदाई समारोह।

रिपोर्ट  विक्रम पटवाल पशुधन सहायक श्री बलवीर सिंह पशु चिकित्सालय कल्जीखाल सेवानिवृत्त...

पौड़ी के हरिश रावत को दिल्ली पुलिस के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त ने किया सम्मानित

जिम्मेदार एवं जनसरोकार से जुड़ी पत्रकारिता के लिए मिला प्रशंसा-पत्र, सम्मान से...

देहरादून-छात्रों के भविष्य की सुरक्षा को लेकर मुख्यमंत्री को ज्ञापन

उत्तराखंड महिला मंच, उत्तराखंड इंसानियत मंच एवं छात्र हित समर्थक जनसंगठनों ने...