Home उत्तराखंड पौडी चिनवाड़ी डांडा पम्पिंग योजना की पेयजल आपूर्ति न होने से राणा दम्पति ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन ।
पौडी

चिनवाड़ी डांडा पम्पिंग योजना की पेयजल आपूर्ति न होने से राणा दम्पति ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन ।

रिपोर्ट  अभिषेक नेगी

पौड़ी । विकास खंड कल्जीखाल के अंतर्गत चिनवाडी़ डांडा पम्पिंग योजना से क्षेत्रवासियों को पर्याप्त जलापूर्ति नहीं मिल रही है। 2019 में 30 करोड़ की लागत से बनी योजना 5 साल में ही दम देने लगी है, इस योजना से 60 से 70 गांवों को पेयजल की सुव्यवस्थित आपूर्ति होनी है लेकिन पर्याप्त जलापूर्ति ना होने से क्षेत्र के लोगो को पानी की एक एक बूंद के लिए तरसना पड़ रहा है प्राकृतिक स्रोत भी 4 से 5 किमी की दूरी पर है, क्षेत्रवासियों ने प्रमुख प्रशासक कल्जीखाल बीना राणा व महेंद्र सिंह राणा व जल संस्थान के अपर सहायक अभियंता सुशील कुमार के साथ पेयजल के सम्बन्ध में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की और क्षेत्रवासियों ने पर्याप्त पेयजलापूर्ति ना होने से अपनी परेशानियां साझा की। जेई सुशील कुमार ने बताया कि नयार नदी पर गाद भरने से फिल्टर नहीं हो रहा है जिससे यह समस्याएं आ रही है प्रमुख प्रशासक कल्जीखाल व द्वारीखाल प्रमुख प्रशासक महेंद्र सिंह राणा ने क्षेत्रवासियों की इस कठोर समस्या के समाधान के लिए जिलाधिकारी आशीष चौहान को ज्ञापन सौंपा है उल्लेखनीय है कि इस पम्पिंग योजना का विजिट करवाए जाने व जल संस्थान के उदासीन कर्मचारियों के प्रति उत्तरदायित्व निर्धारित किया जाना चाहिए जिससे करोड़ो की लागत से बनी योजना का औचित्य बना रहे एवं क्षेत्रवासियों को पर्याप्त जलापूर्ति मिलती रहे। ज्ञापन देने वालों में भाजपा मंडल अध्यक्ष लक्ष्मण डुकलान, पूर्व ज्येष्ठ प्रमुख कल्जीखाल महेंद्र मवाडा़ आदि शामिल रहे।

अन्‍य खबरो के लिए नीचे लिंक पर जाए। 

Related Articles

पौडी- तनीषा रावत ने लगातार तीसरी बार नेट उत्तीर्ण कर बढ़ाया क्षेत्र का गौरव

रिपोर्ट महिपाल रावत जयहरीखाल। भक्त दर्शन राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, जयहरीखाल के हिंदी...

कल्जीखाल-पशुधन सहायक श्री बलवीर सिंह पशु चिकित्सालय सेवानिवृत्त विदाई समारोह।

रिपोर्ट  विक्रम पटवाल पशुधन सहायक श्री बलवीर सिंह पशु चिकित्सालय कल्जीखाल सेवानिवृत्त...

पौड़ी के हरिश रावत को दिल्ली पुलिस के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त ने किया सम्मानित

जिम्मेदार एवं जनसरोकार से जुड़ी पत्रकारिता के लिए मिला प्रशंसा-पत्र, सम्मान से...

देहरादून-छात्रों के भविष्य की सुरक्षा को लेकर मुख्यमंत्री को ज्ञापन

उत्तराखंड महिला मंच, उत्तराखंड इंसानियत मंच एवं छात्र हित समर्थक जनसंगठनों ने...