Home उत्तराखंड पौडी पौडी-द्वारी-भौन सड़क मार्ग पर चैनपुर (चैड) के गाँवों के आसपास सड़क डामरीकरण घटिया देखा गया है।
पौडी

पौडी-द्वारी-भौन सड़क मार्ग पर चैनपुर (चैड) के गाँवों के आसपास सड़क डामरीकरण घटिया देखा गया है।

रिपोर्ट  प्रभुपाल सिंह रावत

विदित हो कि द्वारी-भौन सड़क मार्ग पर चैनपुर, हरपाल के निकटवर्ती इलाके में 5 किलोमीटर सड़क डामरीकरण व चौड़ीकरण का निर्माण कार्य लोक निर्माण विभाग लैंसडौन द्वारा किया जा रहा है।जो कि बहुत ही घटिया व निम्न गुणवत्ता का हो रहा है।आगे आगे सड़क डामरीकरण हो रही है,पीछे से उखड़ता जा रहा है।ये जानकारी व वीडियो,फोटोग्राफ स्थानीय ग्रामीण मनोहर सिंह रावत निवासी तोलियोडांडा व विशन सिंह गुसांई निवासी चैनपुर ने साझा की है।

उनका कहना है कि सड़क डामरीकरण घटिया हो रहा है।इंजीनियर तो हम हैं नहीं,लेकिन सड़क अपनी हालत खुद बयां कर रही है।कहा जा रहा है कि कोई जुयाल नामक ठेकेदार का कार्य है।

इस सड़क को स्वीकृत हुए लगभग 20 साल होने को हैं लेकिन सड़क डामरीकरण पहली बार हो रहा है।वह भी बेहद घटिया व निम्न गुणवत्ता का,कोई संज्ञान लेने वाला नहीं है,न शिकायत करने वाले ही आगे आ रहे हैं। लोग FIR से भयभीत हैं, जैसे कि कुछ माह पहले तिमलसैण-बसडा सड़क पर हुआ था।फिर थाना रिखणीखाल का चक्कर काटते रहो।लोग शिकायत करने में हिचकते हैं। डरा रखे हैं।

अब देखते हैं कि डामरीकरण सही होता है या इन शिकायतकर्ताओं पर मुकदमा दर्ज होता है।

अन्‍य खबरो के लिए नीचे लिंक पर जाए। 

 

Related Articles

पौडी- तनीषा रावत ने लगातार तीसरी बार नेट उत्तीर्ण कर बढ़ाया क्षेत्र का गौरव

रिपोर्ट महिपाल रावत जयहरीखाल। भक्त दर्शन राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, जयहरीखाल के हिंदी...

कल्जीखाल-पशुधन सहायक श्री बलवीर सिंह पशु चिकित्सालय सेवानिवृत्त विदाई समारोह।

रिपोर्ट  विक्रम पटवाल पशुधन सहायक श्री बलवीर सिंह पशु चिकित्सालय कल्जीखाल सेवानिवृत्त...

पौड़ी के हरिश रावत को दिल्ली पुलिस के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त ने किया सम्मानित

जिम्मेदार एवं जनसरोकार से जुड़ी पत्रकारिता के लिए मिला प्रशंसा-पत्र, सम्मान से...

देहरादून-छात्रों के भविष्य की सुरक्षा को लेकर मुख्यमंत्री को ज्ञापन

उत्तराखंड महिला मंच, उत्तराखंड इंसानियत मंच एवं छात्र हित समर्थक जनसंगठनों ने...