Home उत्तराखंड पौडी धुमाकोट-पिकअप वाहन दुर्घटनाग्रस्त, एक की मौत, एक गंभीर घायल
पौडी

धुमाकोट-पिकअप वाहन दुर्घटनाग्रस्त, एक की मौत, एक गंभीर घायल

रिपोर्ट  महिपाल रावत

SDRF टीम को सूचना मिली कि पौड़ी जिले के धुमाकोट क्षेत्र पिपली भवन मार्ग पर पिकअप वाहन UK04CB0588 दुर्घटनाग्रस्त हो गया है, जिसमें रेस्क्यू को लेकर एसडीआरएफ टीम की आवश्यकता है।
उक्त सूचना प्राप्त होते ही एसडीआरएफ टीम उप निरीक्षक मनोहर कन्याल के नेतृत्व में आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।
उक्त पिकअप वाहन धुमाकोट से अपोला मार्ग पर जा रहा था, जिसमें 02 व्यक्ति सवार थे व अचानक उक्त वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा।
एसडीआरएफ टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर रोप द्वारा 100 मीटर नीचे गहरी खाई में उतरकर उक्त वाहन तक पहुंच बनाई, जिसमें 02 व्यक्ति सवार थे व 01 घायल व्यक्ति को स्थानीय लोगों द्वारा पहले से ही खाई से बाहर निकालकर एंबुलेंस के माध्यम से अस्पताल भिजवाया गया व दूसरे व्यक्ति की मौके पर ही मृत्यु हो चुकी थी, जिसे एसडीआरएफ टीम द्वारा बॉडी बैग में डालकर स्ट्रेचर के माध्यम से खाई से बाहर निकलाकर जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया।

घायल व्यक्ति का नाम:– भूपेंद्र सिंह पुत्र छवाण सिंह उम्र 56 वर्ष निवासी ग्राम तलकंडाई पौड़ी

मृतक व्यक्ति का नाम :– विनोद सिंह रावत पुत्र खुशाल सिंह उम्र 40 वर्ष निवासी ग्राम अपोला पौड़ी

अन्‍य खबरो के लिए नीचे लिंक पर जाए। 

Related Articles

पौडी- शिव मंदिर जीर्णोद्धार को मिली मंजूरी, श्रीकोट सहयोग समिति की बैठक में!

रिपोर्ट विक्रम पटवाल पौडी- ग्राम श्रीकोट,पट्टी खातस्यू,ब्लॉक पाबौ जिला पौड़ी गढ़वाल के...

रिखणीखाल- उम्र के आखिरी पड़ाव में भी महिलाएं वृद्धावस्था पेंशन पाने के लिए सिस्टम की लापरवाही से भटक रही हैं।

रिपोर्ट प्रभुपाल सिंह रावत बुढ़ापे का सहारा माने जाने वाली वृद्धावस्था पेंशन...

उत्तराखंड राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ शाखा नैनी डांडा के तत्वावधान में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन

रिपोर्ट महिपाल रावत आज दि0 10 जुलाई 2026 को उत्तराखंड राज्य प्राथमिक...

रिखणीखाल-काश्तकारों को सड़क के लिए अधिगृहित भूमि का मुआवजा भुगतान करने में देरी पर काश्तकार नाराज।

रिपोर्ट प्रभुपाल सिंह रावत लैंसडौन विधान सभा के अन्तर्गत रिखणीखाल प्रखंड के...