Home Uncategorized पौड़ी-क्रॉप कटिंग कर फसलों की औसत उपज और उत्पादन के आंकड़ों का किया संकलन
Uncategorizedपौडी

पौड़ी-क्रॉप कटिंग कर फसलों की औसत उपज और उत्पादन के आंकड़ों का किया संकलन

रिपोर्ट  जगमोहन डांगी

संयुक्त मजिस्ट्रेट दीपक रामचंद्र सेट ने आज जिले में फसलों की औसत उपज और उत्पादन के आंकड़े संकलन को लेकर विकासखंड कोट के भट्ट गांव में जौ की फसल पर की जा रही क्रॉप कटिंग का जायजा लिया। राजस्व विभाग ने भट्ट गांव के कृषक कमला देवी व राम सिंह के जौ के खेत में 30 वर्ग मीटर का प्लाट बनाकर सीसीई एग्री ऐप के माध्यम से क्रॉप कटिंग का प्रयोग किया। जिसमें दोनों के खेतों में 12 किलो 500 ग्राम जौ की फसल प्राप्त हुई।
संयुक्त मजिस्ट्रेट ने खेत का नक्शा, खसरा, रजिस्टर आदि भू-अभिलेखों की जांच करते हुए किसानों से बोये गए जौ के बीज के बारे में जानकारी ली। उन्होंने कहा कि क्रॉप कटिंग प्रयोगों के आधार पर ही जिले में फसलों की औसत उपज और उत्पादन के आंकड़े तैयार किए जाते हैं, जिससे जिले में हो रहे उत्पादन की सटीक जानकारी हासिल की जाती है। कहा कि क्रॉप कटिंग के प्रयोगों से प्राप्त उत्पादन के आंकड़ों के आधार पर क्षतिपूर्ति और फसल बीमा की राशि निर्धारित की जाती है। इस दौरान संयुक्त मजिस्ट्रेट ने स्वयं भी जौ की सफल कटाई की। क्रॉप कटिंग के दौरान कमला देवी के खेत में 6 किलो 300 ग्राम व राम सिंह के खेत में 6 किलो 200 ग्राम जौ की फसल प्राप्त हुई।
इस मौके पर तहसीलदार पौड़ी दीवान सिंह राणा, कानूनगो राजेंद्र नेगी, राजस्व उपनिरीक्षक सुनली रावत सहित ग्रामीण उपस्थित थे।

Recent Posts

Categories

Related Articles

Hello world!

Welcome to WordPress. This is your first post. Edit or delete it,...

Hello world!

Welcome to WordPress. This is your first post. Edit or delete it,...

देहरादून- प्रदेश के श्रेष्ठ सौ बच्चों को मिला फूलदेई पुरुस्कार

रिपोर्ट विक्रम पटवाल फूलदेई 2026 के एक माह तक चले रचनात्मक प्रतिभाग...

कारगिल शहीद धर्म सिंह राजकीय इंटर कॉलेज कल्जीखाल में अभिभावक शिक्षक संघ एवं विधालय प्रबंधन समिति का गठन

रिपोर्ट विक्रम पटवाल अभिभावक शिक्षक संघ के अध्यक्ष श्री अर्जुन पटवाल एवं...