Home उत्तराखंड देहरादून देहरादून- एक राष्ट्र एक चुनाव विषय पर कार्यक्रम का ग्राम पंचायत सारंधर वाला में आयोजन।
देहरादून

देहरादून- एक राष्ट्र एक चुनाव विषय पर कार्यक्रम का ग्राम पंचायत सारंधर वाला में आयोजन।

रिपोर्ट  प्रताप सिंह नेगी

आज दिनांक 12 अप्रैल को ग्राम पंचायत सारंधर वाला में (एक राष्ट्र एक चुनाव) विषय पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि श्रीमती रुचि भट्ट जी, प्रदेश उपाध्यक्ष महिला मोर्चा भाजपा,मौजूद रही,कार्यक्रम का संचालन श्रीमती सुशीला खत्री अध्यक्ष नवज्योति जन कल्याण द्वारा किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान हनुमान जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर किया गया , सभी को हनुमान जन्मोत्सव की शुभकामनाएं दी गई, इस मौके पर विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी ने भाग लिया एवं अपने विचार रखें, वक्ताओं ने कहा कि एक देश एक चुनाव पर अमल की दिशा में ठोस कदम उठाते हुए केंद्रीय मंत्रिमंडल ने इससे संबंधित प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है, विपक्षी पार्टियों अभी भी इसके खिलाफ है लेकिन सत्ता पक्ष इसे अमल में लाने पर अडिग है ,ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि संसद में इस पर किस तरह की रसाकसी होती है ।स्वयंसेवी संस्थाओं एवं अन्य संगठनों के द्वारा आयोजित एक राष्ट्र एक चुनाव पर वक्ताओं ने अपने विचार रखें।


रेनू डी सिंह (संचालिका समाधान महिला हेल्पलाइन) ने अपने विचार रखते हुए कहा कि मूल रूप से पूरे देश में एक साथ चुनाव करने का विचार बुरा नहीं है चाहे अलग-अलग चुनाव पर होने वाले खर्च की बात हो या सरकार के कामकाज में इसकी वजह से होने वाले खर्च की बात हो या सरकार के कामकाज में इसकी वजह से होने वाली दिक्कतों की बात हो, या देश में राजनीतिक माहौल में बनने वाले तनाव की, हर तरह से यह बात सुविधाजनक लगती है कि पूरे देश में 5 साल में एक बार ही चुनाव करा लिया जाए ,ताकि बाकी समय सरकार विकास के कार्यों पर फोकस कर सके।
कार्यक्रम में डॉ ममता कुवर जी, पूर्व जिला पंचायत सदस्य रुद्रप्रयाग, डॉ अंजली वर्मा जी, देवभूमि विचार मंच एवं प्रांत संयोजिका महिला समन्वय उत्तराखंड, विशिष्ट अतिथि श्रीमती कुसुम सिद्धू जी, प्रदेश अध्यक्ष, अखिल भारतीय गौ रक्षा समिति, विशिष्ट अतिथि मनिंदर कौर जी,ब्लॉक अध्यक्ष भारतीय व्यापार मंडल (महिला प्रकोष्ठ)विशिष्ट अतिथि श्रीमती गीतांजलि रावत जी, मंडल अध्यक्ष रानी पोखरी, सुचिता रावत जी मंडल अध्यक्ष महिला मोर्चा रानीपोखरी, मानसी खत्री क्षेत्र पंचायत सदस्य रेनापुर ,श्री सर्वेश रावत जी,नरेश उनियाल जी बजरंग दल, बबिता तिवारी जी ग्राम प्रधान, श्री दीवान सिंह रावत,विक्रम सिंह भंडारी, दीवान सिंह रावत ,बलवंत रावत , आदि मौजूद रहे।

अन्‍य खबरो के लिए नीचे लिंक पर जाए। 

  • युटयुब चैनलhttps://www.youtube.com/channel/UCVCkmiPBWlGDz-Vyi8c2Xlg
  • फेसबुक पेजhttps://www.facebook.com/Voicemountains
  • व्‍हाटअपhttps://chat.whatsapp.com/KX9oESnS9NHE5fGoUMwOs
  • Contact- jagjigyasu@gmail.com  8851979611
    • पहाडो मे बिखरी खेती के लिए चकबंदी एक्‍ट 2020 को लागु करवाये अपनी जमीने गोलखातो से अपने नाम के लिए तहसीलो को पत्र लिखे चकबंदी से ही स्‍वरोजगार होगा और पलायन पर लगाम लगेगे। जागरुक बने

Related Articles

देवभूमि कार्ड नहीं,सशक्त भू-कानून और मूल निवास का अधिकार चाहिए : उत्तराखण्ड क्रान्ति दल

देहरादून। उत्तराखण्ड में जमीनों की धड़ल्ले से हो रही खरीद-फरोख्त पर विवाद का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। हालिया प्रकरणों के सार्वजनिक होने के बाद उत्तराखण्ड क्रान्ति दल एक बार फिर इस गंभीर मुद्दे पर मुखर हो गया है। कचहरी रोड स्थित केंद्रीय कार्यालय में भू-कानून और सरकार के प्रस्तावित ‘देवभूमि कार्ड’ को लेकर पार्टी की महत्वपूर्ण मंथन बैठक आयोजित की गई। बैठक में राज्य सरकार द्वारा प्रस्तावित ‘देवभूमि कार्ड’ की अवधारणा, प्रदेश में लगातार हो रही जमीनों की खरीद-फरोख्त तथा मूल निवासियों के अधिकारों से जुड़े गंभीर विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में वक्ताओं ने एक स्वर में कहा कि उत्तराखण्ड के मूल निवासियों के अधिकारों की रक्षा के लिए मजबूत, स्पष्ट और प्रभावी भू-कानून की आवश्यकता है। सरकार जिस प्रकार ‘देवभूमि कार्ड’ की व्यवस्था लागू करने की बात कर रही है, वह प्रदेश की मूल समस्या का समाधान नहीं है। इससे उत्तराखण्ड के मूल निवासियों के संवैधानिक, सामाजिक और भूमि संबंधी अधिकारों को वह संरक्षण नहीं मिलेगा जिसकी आज आवश्यकता है। उत्तराखण्ड क्रान्ति दल के मूल निवास भू-कानून प्रकोष्ठ के अध्यक्ष लूशुन टोडरिया ने चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि वर्तमान समय में प्रदेश के पर्वतीय क्षेत्रों में बाहरी व्यक्तियों एवं प्रॉपर्टी डीलरों द्वारा सोशल मीडिया के माध्यम से खुलेआम जमीन खरीदने और बेचने के विज्ञापन प्रसारित किए जा रहे हैं। यह स्थिति उत्तराखण्ड की सांस्कृतिक पहचान, जनसांख्यिकीय संतुलन और प्राकृतिक संसाधनों के लिए गंभीर खतरा पैदा कर रही है। टोडरिया ने आरोप लगाया कि इन गतिविधियों पर प्रभावी रोक लगाने के बजाय राज्य सरकार उदासीन रवैया अपनाए हुए है। उन्होंने कहा कि जिस तरह पौड़ी जिले के सबदरखाल में 144 नाली जमीन बिकने का मामला सामने आया है, उससे स्पष्ट होता है कि उत्तराखण्ड सरकार का भू-कानून जमीनों की बेतहाशा खरीद-फरोख्त पर रोक लगाने में पूरी तरह विफल साबित हो रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि वर्तमान भू-कानून भी भू माफियाओं के हितों को ध्यान में रखकर बनाया गया प्रतीत होता है। टोडरिया ने उत्तराखण्ड सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर जल्द ही प्रदेश में जमीनों की इस बेतहाशा खरीद-फरोख्त पर रोक नहीं लगाई गई तो आगामी विधानसभा चुनाव में उत्तराखण्ड क्रान्ति दल गांव-गांव जाकर सरकार की इस हिमालय विरोधी सोच और उसकी भू-कानून नीति की पोल जनता के सामने खोलेगा। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड की जमीन को बाजार बनने नहीं दिया जाएगा और इस लड़ाई को निर्णायक स्तर तक ले जाया जाएगा। केंद्रीय महामंत्री सेवानिवृत्त कर्नल देवरानी ने कहा कि जहां प्रदेश की जनता उत्तराखण्ड सरकार से मूल निवास प्रमाण-पत्र की मांग कर रही है, वहीं दूसरी ओर सरकार ‘देवभूमि कार्ड’ बनाकर 15 साल के निवास के आधार पर निवास प्रमाण-पत्र देने की तैयारी कर रही है। उन्होंने कहा कि यह व्यवस्था उत्तराखण्ड के मूल निवासियों के अधिकारों पर सीधा हमला है। सरकार को यह स्पष्ट करना चाहिए कि वह प्रदेश के मूल निवासियों के अधिकारों की रक्षा करना चाहती है या बाहरी लोगों के लिए स्थायी बसावट का रास्ता आसान करना चाहती है।...

दून लाइब्रेरी एवं रिसर्च सेंटर में “क्लाइमेट चेंज – बच्चों की नजर से” कार्यक्रम का सफल आयोजन।

रिपोर्ट विक्रम पटवाल देहरादून मे अब गौरय्या कम दिखती है लाल बासमती...

देहरादून- उत्तराखंड राज्य आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ की प्रदेश कमेटी की बैठक।

आज दिनांक 20 जुलाई 2026 को उत्तराखंड राज्य आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ की...