Home उत्तराखंड पौडी पौड़ी पुलिस चीला रोड पर ओवरस्पीड वाहनों पर लगाम लगाने के लिए रख रही पैनी नजर
पौडी

पौड़ी पुलिस चीला रोड पर ओवरस्पीड वाहनों पर लगाम लगाने के लिए रख रही पैनी नजर

रिपोर्ट  भास्‍कर द्विवेदी

पुलिस कप्तान पौड़ी लोकेश्वर सिंह के द्वारा जनपद में ओवर स्पीड कर होने वाली सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने के लिए सभी थाना प्रभारीयो को निर्देशित किया गया हैं,वही उनके द्वारा थानाध्यक्ष लक्ष्मणझूला संतोष पैथवाल को चीला बेराज सड़क मार्ग पर इंटरसेप्टर के साथ ओवरस्पीड वाहनों पर रोक लगाए जाने के लिए विशेष चेकिंग अभियान चलाकर कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए है जिसके तहत थानाध्यक्ष द्वारा उड़नदस्ता तैयार कर चीला क्षेत्र में नजर रखने के लिए इंटरसेप्टर के द्वारा तेज गति से गाड़ी चलाने वाले चालकों को इंटरसेप्ट कर ट्रैक किया जा रहा है और ऐसे वाहनों का ऑनलाइन चालान मौके पर ही जनरेट किया जा रहा है, गौरतलब है की चीला पशुलोक बैराज रोड पूर्व में भी कई हादसों का गवाह रहा है जहां पर अक्सर वाहन चालक तेज गति से गाड़ी चलाते हैं और नहर में हादसे का शिकार हो जाते हैं आपको बताते चले की चीला नहर रोड पर कोई सुरक्षा जाली ना होने के कारण से भी तेज गति से वाहन चलाने पर चालक हादसे का शिकार हो जाते हैं और बड़े हादसे को न्यौता देते है,इस अवसर पर थानाध्यक्ष संतोष पैथवाल ने बताया की पशु लोक बैराज क्षेत्र में ओवरस्पीड वाहनों पर नजर रखने के लिए उच्च तकनीकी से लैस इंटरसेप्टर को लगाया गया है जिसमें ओवरस्पीड कर वाहन चलाने वाले वाहनों को आसानी से इंटरसेप्ट किया जा रहा है , थानाध्यक्ष संतोष पैथवाल ने आम जन से अपील करते हुए कहा है कि हम सभी को यातायात नियमों का पालन करते हुए असमयक हो रहे हादसों से बचना चाहिए, वही इंटरसेप्टर वाहन द्वारा बीते एक सप्ताह में तीन दर्जन से अधिक वाहन चालकों के विरुद्ध ओवरस्पीड वाहन चलाने में कार्यवाही की गई हैं ।

इंटरसेप्टर वाहन उच्च तकनीकी से लैस होने कारण से आसानी से ऐसे वाहनों को डिटेक्ट कर देता है जो तय सीमा से अधिक गति से वाहन चला रहे है ओर मौके से ही ऐसे वाहनों का ऑनलाइन माध्यम से चालान किया जाता है, थानाध्यक्ष ने यह भी बताया है की उड़न दस्ता लगातार अभियान चलाकर कार्यवाही कर रहा है तथा इस क्षेत्र में आगे भी कार्यवाही जारी रहेगी पुलिस टीम में उप निरीक्षक अमित भट्ट हेड कांस्टेबल देवेंद्र सिंह,देवेश ओर निर्मल शामिल रहे।

Related Articles

पौड़ी: पैतृक गांव कांडा पहुंचे दिल्ली भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. विनोद बछेती

रिपोर्ट जगमोहन डांगी कुलदेवी मां जालंधरा देवी के तीन दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान...

द्वारी-भौन सड़क पर हादसों का खतरा, सालों से डामरीकरण का इंतजार; क्रैश बैरियर न होने से ग्रामीण चिंतित

रिपोर्ट प्रभुपाल सिंह रावत विदित हो कि लैंसडौन विधान सभा के रिखणीखाल...

बीरोंखाल-डोला-पालकी आंदोलन से सामाजिक समानता की अलख जगाने वाले कर्मवीर जयानंद भारती को किया याद: सतपाल महाराज

रिपोर्ट रोशन सिंह बिष्‍ट डोला-पालकी आंदोलन से सामाजिक समानता की अलख जगाने...

कमलपुर के बाल वैज्ञानिकों का जलवा, विज्ञान महोत्सव में 6 प्रथम स्थान

रिपोर्ट दरवान सिंह रावत जनता इंटर कॉलेज के विद्यार्थियों ने दिखाया वैज्ञानिक...