कल्जीखाल-अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की उपलक्ष्य में होली मिलन समारोह और रस्सा कस्सी प्रतियोगिता।

रिपोर्ट जगमोहन डांगी
खबर पौड़ी के विकास खंड कल्जीखाल पट्टी कफोलस्यूं के आगरोड़ा ग्राम पंचायत जो पौड़ी कोटद्वार राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित है। 9 मार्च को रविवार को महिला दिवस के अवसर पर अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की उपलक्ष्य में होली मिलन समारोह और रस्सा कसी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें महिला मंगल दल डांग विजेता और महिला मंगल दल ध्वीली बिष्ट उपविजेता रही
भव्य होली मिलन समारोह और रस्सा कसी प्रतियोगिता आयोजन के संयोजक समाजिक कार्यकर्ता हेमंत मोहन बिष्ट ने बताया की रस्सा कस्सी प्रतियोगिता आयोजन में कुल 14 टीमों ने प्रतिभाग किया यह प्रतियोगिता ग्रामीण महिलाओं के लिए अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की उपलक्ष्य में आयोजन किया जिसमें जिला प्रशासन द्वारा बहुदेशीय शिविर का भी आयोजन किया गया शिविर और रस्सा कसी प्रतियोगिता एवं होली मिलन समारोह का शुभारंभ मां ज्वाल्पा एवं मुंडेश्वर महादेव के ध्वजों की साथ शुभारंभ उत्तराखंड सरकार के राज्य मंत्री पंडित राजेंद्र प्रसाद अंथवाल ने किया कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि सामाजिक कार्यकर्ता योग्मबर सिंह नेगी की भी मौजूदगी रही। महिला
रस्सी कस्सी प्रतियोगिता आयोजन के साथ ही जिला प्रशासन की ओर से बहुदेशीय शिविर का भी आयोजन किया गया जिसमें विभिन्न विभागों के स्टॉल लगाए गए
जिसमें मुख्यता समाज कल्याण,स्वास्थ्य,कृषि,उद्यान, पशुपाल,राजस्व,बाल विकास विभाग,ग्राम्य विकास आदि विभिन्न विभागों की उपस्थिति रही है जिसमें विवेक उपाध्याय परियोजना निदेशक डीआरडीए,जिला विकास अधिकारी मनविंदर कौर,तहसीलदार दिवान सिंह राणा,डिप्टी सीएमओ डॉ विशाल शर्मा,खंड विकास अधिकारी कल्जीखाल गंगा प्रसाद लखेड़ा एसडीओ विद्युत विभाग गोविंद सिंह रावत सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे समारोह की अध्यक्षता ग्राम पंचायत प्रधान आग कविंद्र सिंह बिष्ट ने किया
इस दौरान होली मिलन समारोह में विगत वर्षों की भांति सतपुली की होली होल्यार टीम की उत्तराखंड के पारंपरिक परिधानों में होली गीतों से उपस्थित जन समूह को अपने ओर आकृषित किया बल्कि उन्हें भी अपने साथ झूमने पर विवश कर दिया।
अन्य खबरो के लिए नीचे लिंक पर जाए।
- युटयुब चैनलhttps://www.youtube.com/channel/UCVCkmiPBWlGDz-Vyi8c2Xlg
- फेसबुक पेजhttps://www.facebook.com/Voicemountains
- व्हाटअपhttps://chat.whatsapp.com/KX9oESnS9NHE5fGoUMwOs
- Contact- jagjigyasu@gmail.com 8851979611
- पहाडो मे बिखरी खेती के लिए चकबंदी एक्ट 2020 को लागु करवाये अपनी जमीने गोलखातो से अपने नाम के लिए तहसीलो को पत्र लिखे चकबंदी से ही स्वरोजगार होगा और पलायन पर लगाम लगेगे। जागरुक बने