Home उत्तराखंड पौडी जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव ने दी विधिक जानकारी, मेडिकल स्टोरों का किया निरीक्षण।
पौडी

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव ने दी विधिक जानकारी, मेडिकल स्टोरों का किया निरीक्षण।

रिपोर्ट अभिषेक नेगी

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव अकरम अली ने दी विधिक जानकारी, घंडियाल क्षेत्र में मेडिकल स्टोरों का किया निरीक्षण।
पौड़ी। माननीय अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशन पर सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अकरम अली की अध्यक्षता में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घंडियाल में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ नालसा थीम गीत “एक मुठ्ठी आसमान” के प्रसारण के साथ किया गया।
बुधवार को आयोजित शिविर में सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अकरम अली ने कानूनी एवं सामाजिक विषयों पर जानकारी देते हुए सुरक्षित दवा सुरक्षित जीवन अभियान, नालसा (तस्करी और वाणिज्यिक यौन शोषण के पीड़ित) योजना, 2015, मानव तस्करी, ट्रांसजेंडर अधिकार, महिला प्रतिकर योजना-2020, पोक्सो अधिनियम, पीसी एंड पीएनडीटी अधिनियम, एनडीपीएस अधिनियम, जमानत बांड, वारंट, नालसा हेल्पलाइन नंबर 15100, तथा साइबर सुरक्षा एवं साइबर अपराधों से संबंधित विषयों पर जानकारी प्रदान की। इसके उपरांत उन्होंने पहले जिला विधिक सेवा प्राधिकरण पौड़ी के अंतर्गत विकास खंड कल्जीखाल के ग्राम पंचायत घंडियाल में ग्रामीण विधिक सेवा एवं सहायता केंद्र का औचिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान विधिक सहायता की उपलब्धता, सेवाओं की प्रभावशीलता तथा आमजन को मिलने वाली निःशुल्क विधिक सहायता की प्रक्रिया की समीक्षा की गई।


सचिव नालसा अकरम अली के नेतृत्व में सुरक्षित दवा सुरक्षित जीवन अभियान के अंतर्गत मुख्य बाजार घंडियाल में मेडिकल स्टोरों का औचक निरीक्षण किया गया।
इस असवर पर स्वास्थ्य सामुदायिक केंद्र घंडियाल प्रभारी डॉ आशीष गुसाई,सह थाना प्रभारी सोहन लाल टम्टा, एडीओ पंचायत मेघराज सिंह,सुश्री प्रियंका,राजस्व उप निरीक्षक विपिन कुमार,वन आरक्षी प्रदीप पाल,हिमांशु नेगी, सामाजिक कार्यकर्ता अशोक रावत, सामाजिक कार्यकर्ता आर पी नैथानी,मोहन सिंह रावत,ग्राम विकास अधिकारी दिवेश नेगी,ग्राम पंचायत प्रशासक पूजा देवी,सीनियर नर्स नम्रता गुसाई, रानिता विश्वकर्मा, आशा कार्यकर्ती संजू देवी सहित भारी संख्या में आशा कार्यकर्ती मौजूद रहे, शिविर का संचालन सामाजिक कार्यकर्ता एवं पीएलवी जगमोहन डांगी ने किया।
रिपोर्ट अभिषेक नेगी

Related Articles

पौडी- तनीषा रावत ने लगातार तीसरी बार नेट उत्तीर्ण कर बढ़ाया क्षेत्र का गौरव

रिपोर्ट महिपाल रावत जयहरीखाल। भक्त दर्शन राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, जयहरीखाल के हिंदी...

कल्जीखाल-पशुधन सहायक श्री बलवीर सिंह पशु चिकित्सालय सेवानिवृत्त विदाई समारोह।

रिपोर्ट  विक्रम पटवाल पशुधन सहायक श्री बलवीर सिंह पशु चिकित्सालय कल्जीखाल सेवानिवृत्त...

पौड़ी के हरिश रावत को दिल्ली पुलिस के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त ने किया सम्मानित

जिम्मेदार एवं जनसरोकार से जुड़ी पत्रकारिता के लिए मिला प्रशंसा-पत्र, सम्मान से...

देहरादून-छात्रों के भविष्य की सुरक्षा को लेकर मुख्यमंत्री को ज्ञापन

उत्तराखंड महिला मंच, उत्तराखंड इंसानियत मंच एवं छात्र हित समर्थक जनसंगठनों ने...