Home उत्तराखंड चमोली पीपलकोटी- मठ झड़ेता के पंचायती वन क्षेत्र में आग लगाते पकडा वन विभाग द्वारा
चमोली

पीपलकोटी- मठ झड़ेता के पंचायती वन क्षेत्र में आग लगाते पकडा वन विभाग द्वारा

रिपोर्ट  लोकेन्‍द्र रावत

आज दिनांक 26.02.2025 को मुखबिर खास द्वारा सूचना दी गई कि एक व्यक्ति कुछ बकरियों को चुगान करा रहा है, और साथ-साथ वन पंचायत हाट/ मठ झड़ेता के पंचायती वन क्षेत्र में आग लगा रहा है। जिसके क्रम में शीघ्र दूरभाष से निर्देशित कर गठित टीम श्री अरविन्द सिंह वन आरक्षी द्वारा अपने साथ श्री डब्बल सिंह खाती उप राजिक, श्री प्रदीप अनुरागी वन दरोगा घटना स्थल को रवाना हुये मौक पर टीम द्वारा पाया कि एक व्यक्ति अपनी कुछ बकरियों के साथ आगे बढ़ते हुये जगह-जगह आग लगा रहा है, यह क्षेत्र वन पंचायत हाट/मठ झड़ेता का पंचायती वन क्षेत्र है। वांछित व्यक्ति को आवाज देकर रोका गया, किन्तु वह वहा से भागने लगा वन कर्मियों द्वारा अभ्युक्त का पीछा कर बड़ी मसक्कत से उसे घेर कर पकड़ा लिया गया तथा उससे पूछताछ की गई अभ्युक्त द्वारा अपना नाम वीरेन्द्र सिंह पुत्र वादर सिंह निवासी ग्राम-मठ पो०-बेमरू थाना-चमोली बताया गया, तथा अभ्युक्त ने बताया कि उसने यह आग अपनी बकरियों के लिये हरी घास के प्रयोजन से जान बूझकर लगाई मौके पर स्टॉफ द्वारा वीरेन्द्र सिंह पुत्र वादर सिंह को अवगत कराया कि वन पंचायत क्षेत्र में आग लगाना अपराध की श्रेणी में आता है, अभ्युक्त द्वारा अपना अपराध स्वीकार किया गया इसके पश्चात् अभ्युक्त वीरेन्द्र सिंह पुत्र वादर सिंह निवासी ग्राम-मठ पो०-बेमरू को थाना-चमोली लाकर उसके विरूद्ध सुसंगत धाराओ के अर्न्तगत मुकदमा पंजीकृत किया गया।

अपराध का विवरणः- दिनांक 26.02.2025 को वन पंचायत हाट/ मठ झडेता के पंचायतीव क्षेत्र में आग लगाना।

अभ्युक्त का नामः- विरेन्द्र सिंह नेगी पुत्र बादर सिंह

निवासीः- ग्राम-मठ पो०-बेमरू थाना-चमोली

टीम वन विभागः-

1. श्री डब्बल सिंह खाती, उप वन क्षेत्राधिकारी।

2. श्री प्रदीप कुमार अनुरागी, वन दरोगा।

3. श्री अरविन्द सिंह, वन आरक्षी।

अन्‍य खबरो के लिए नीचे लिंक पर जाए। 

  • युटयुब चैनलhttps://www.youtube.com/channel/UCVCkmiPBWlGDz-Vyi8c2Xlg
  • फेसबुक पेजhttps://www.facebook.com/Voicemountains
  • व्‍हाटअपhttps://chat.whatsapp.com/KX9oESnS9NHE5fGoUMwOs
  • Contact- jagjigyasu@gmail.com  8851979611
    • पहाडो मे बिखरी खेती के लिए चकबंदी एक्‍ट 2020 को लागु करवाये अपनी जमीने गोलखातो से अपने नाम के लिए तहसीलो को पत्र लिखे चकबंदी से ही स्‍वरोजगार होगा और पलायन पर लगाम लगेगे। जागरुक बने

Related Articles

मेहलचौरी इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य आशीष जोशी राष्ट्रीय स्तर पर दिखाएंगे शतरंज का दम

रिपोर्ट हिमांशु मेहरा चमोली के पांच खिलाड़ियों का राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए...

कुछ लोग केवल उपचार नहीं करते, बल्कि जीवन भी लौटा देते हैं: राजेश पंत

विश्व प्रसिद्ध नंदा देवी राजजात की पवित्र यात्रा केवल पहाड़ों की कठिन...

गोपेश्वर -1 अक्टूबर 2026 को अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस वृद्धा आश्रम गोपेश्वर में मनाया गया

रिपोर्ट लोकेंद्र रावत 1 अक्टूबर 2026 को अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस (International Day...