Home दिल्‍ली एन सी आर जयेंद्र नेगी दुसरी बार बने अध्‍यक्ष,उत्तरांचल सांस्कृतिक भ्रातृ समिति रामपार्क विस्तार लोनी गाजियाबाद के।
दिल्‍ली एन सी आर

जयेंद्र नेगी दुसरी बार बने अध्‍यक्ष,उत्तरांचल सांस्कृतिक भ्रातृ समिति रामपार्क विस्तार लोनी गाजियाबाद के।

आज उत्तरांचल सांस्कृतिक भ्रातृ समिति रामपार्क विस्तार लोनी गाजियाबाद द्वारा समिति की बैठक ई ब्लाक शिव मंदिर में आयोजित हुई, बैठक की अध्यक्षता चुनाव अधिकारी एवं समीक्षा अधिकारी आदरणीय श्री मुरलीधर पाठक जी कि अध्यक्षता में हुई, जिसमें माननीय चुनाव अधिकारी जी द्वारा वर्तमान कार्यकारणी का कार्यकाल दो वर्ष अतिरिक्त यानि 2026 तक कर दिया गया है, उनका कहना एवं सलाहकार समिति के सभी सम्मानित सदस्यों का मत है कि वर्तमान कार्यकारणी के अध्यक्ष श्री जयेंद्र नेगी की अध्यक्षता में समिति लगातार 7 वर्षो से सक्रिय कार्य कर रही है, इसलिए चुनाव नहीं ब्लकि पुनः समिति का कार्यकाल बढ़ाए जाएं। समिति के अध्यक्ष के होगे पुनः श्री जयेंद्र नेगी, उपाध्यक्ष श्री ठाकुर सिंह राणा जी, महासचिव श्री यशपाल सिंह नेगी जी, सचिव श्री राजेन्द्र सिंह रावत जी, सांस्कृतिक सचिव श्री गोविन्द सिंह खाती जी, कोषाध्यक्ष श्री आनंद सिंह रावत जी, मिडिया प्रभारी श्री जगत सिंह भण्डारी जी ही होंगे, एवं सभी सम्मानित सदस्य पुर्व जो पदासीन है वहीं रहेंगे, कुछ नये सदस्यों को समिति ने नामित किए हैं, श्री कुलदीप सिंह गौसाई जी, श्री राजेन्द्र सिंह गौसाई जी, श्री विक्रम सिंह रावत जी, श्री संतोष चौहान, अध्यक्ष पुनः निवार्चित होने पर श्री जयेंद्र नेगी ने कहा की जो विश्वास समिति ने उनकी कार्यशैली एवं कार्यकारणी सदस्यों पर किया है वह शत प्रतिशत योगदान समिति को देंगे!

पहाडो की आवाज की तरफ से जयेंन्‍द्र नेगी जी को हार्दिक शुभकामनाऐ।

अन्‍य खबरो के लिए नीचे लिंक पर जाए। 

Related Articles

शब्दों में हिमालय: बल्लभ डोभाल का साहित्यिक संसार और हिमालयी संवेदना

रिपोर्ट संध्‍या रावत जिज्ञासु नोएडा 09 सिंतबर           ...

उत्तराखंड धरोहर संरक्षण समिति (पंजी.) की साधारण सभा बैठक (GBM) वैशाली में सफलतापूर्वक संपन्न

वैशाली : आज उत्तराखंड धरोहर संरक्षण समिति (पंजी.) की साधारण सभा बैठक...

श्री इन्द्रमणी नौटियाल जी की वतन वापसी हेतु आर्थिक सहयोग करने वाले समाजसेवियों की सूची

उत्तराखण्ड के उत्तरकाशी जिले के श्री इन्द्रमणी नौटियाल जी पिछले 9 वर्षों...

दिल्ली में आरोग्य भारती का बड़ा संकल्प: ‘केवल इलाज नहीं, बीमारी से बचाव और स्वस्थ जीवनशैली बने प्राथमिकता’

आरोग्य भारती दिल्ली प्रांत का प्रांतीय कार्यकर्ता प्रशिक्षण वर्ग संपन्न; दिल्ली के...