Home दिल्‍ली एन सी आर DSMF T-20 सभी 20 मैच निर्विवाद सम्पन्न,प्री क्वार्टर फाइनल मुकाबले की तैयारी।
दिल्‍ली एन सी आर

DSMF T-20 सभी 20 मैच निर्विवाद सम्पन्न,प्री क्वार्टर फाइनल मुकाबले की तैयारी।

देवभूमि स्पोर्ट्स महाकौथिग फाउंडेशन राष्ट्रीय पंजीकृत संगठन द्वारा आयोजित 5 वें नाक आउट टी -20 क्रिकेट टूर्नामेंट के सेकंड राउंड का मैच नम्बर 19 उत्तराखण्ड वारियर्स व उत्तराखण्ड रैंजर्स के बीच डीडीए क्रिकेट ग्राउंड चीला में खेला गया उत्तराखण्ड वारियर्स ने टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 166 रन बनाए ।
उत्तराखण्ड रैंजर्स ने 17.2 ओवर में 4 विकेट खोकर 171 रन बनाकर मैच आसानी से जीत लिया
मोहित नेगी ने शानदार 41 बाल में 81 रन की पारी खेलकर मैन ऑफ द मैच की ट्रॉफी पर कब्जा किया।
मैच नम्बर 20 यूं.के. राइजर्स 11 फरीदाबाद व पहाड़ी 11 के बीच खेला गया यूं.के. राइजर्स फरीदाबाद ने टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लेकर 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 190 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया ।
पहाड़ी 11 की टीम विशाल स्कोर के दबाव में आ गई व 19.2 ओवर में 62 रन बनाकर आल आउट हो गई यूं.के. राइजर्स फरीदाबाद ने 128 रन से मैच जीत लिया मैन ऑफ द आशीष ममगाई बने जिन्होंने 50 बाल में 68 रन की शानदार पारी खेली साथ ही 1 विकेट भी लिया।
फाउंडेशन के अध्यक्ष अर्जुन सिंह कण्डारी के मार्गदर्शन में 2024 कार्यकारणी व्यवस्थित तरीके के कार्य कर अभी तक के सभी 20 मैच निर्विवाद सम्पन्न कर चुकी हैं साथ ही 2 महिला क्रिकेट टीम के मैच भी अब तक खेले जा चुके हैं।अब प्री क्वार्टर फाइनल मैच शुक्रवार से क्रिकेट स्टेडियम विनय मार्ग चाणक्यपुरी नई दिल्ली में खेले जाएंगे।

 

Related Articles

इंडिया गेट पर गूंजे अंकिता को न्याय दो के नारे, मोहित डिमरी समेत 30 से अधिक हिरासत में

अंकिता को न्याय दिलाने और दुष्यंत गौतम की नियुक्ति रद्द करने की...

दिल्‍ली- देव भूमि उत्तराखंड शिक्षा गौरव सम्मान 2026 से ललित ढौडिंयाल सम्‍मानित हुए।

माननीय ललित ढौडिंयाल जी को देव भूमि सांस्कृति धार्मिक समिति द्रारा शिक्षा...

नोएडा-पावन कला धाम में सजे कविता के रंग, सूफी गीत-संगीत ने बांधा समां

पावन कला धाम में सजे कविता के रंग, सूफी गीत-संगीत ने बांधा...

दिल्ली-एनसीआर में गढ़वाल हितैषिणी सभा का नया सदस्यता अभियान शुरू

नई दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर की प्रमुख सामाजिक संस्था गढ़वाल हितैषिणी सभा, गढ़वाल भवन,...