Home उत्तराखंड पौडी मरचूला बस दुर्घटना में घायल युवा राहुल भदोला का निधन हाल की बस दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हुए थे
पौडी

मरचूला बस दुर्घटना में घायल युवा राहुल भदोला का निधन हाल की बस दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हुए थे

रिपोर्ट दर्शन सिंह रावत

पौड़ी जनपद के नैनीडांडा विकासखंड के जगदेई गांव के युवा विद्यार्थी राहुल भदोला का आज ऑल इंडिया मेडिकल इंस्टीट्यूट ऋषिकेश में निधन हो गया।

यह जानकारी देते हु हुए पूर्व मंत्री और उत्तराखंड कांग्रेस के उपाध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप ने बताया कि इस बस दुर्घटना में राहुल भदोला के सिर में गंभीर चोटे आई थी और एक हाथ टूट गया था।
वह कांग्रेस के नैनीडांडा विकासखंड के पूर्व महासचिव स्वर्गीय श्यामलाल भदोला के नाती थे ।
धीरेंद्र प्रताप ने कहा अरुण बडोला के पुत्र राहुल भदौला पॉलिटेक्निक की पढ़ाई कर रहे थे और छुट्टियां मना कर इस बस से रामनगर जा रहे थे उन्होंने इस दुख की घड़ी में उनके परिजनों के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए सरकार से उनके परिवार को तत्काल समुचित सहायता पहुंचाए जाने का अनुरोध किया है् और बाकी बचे घायल लोगों की जान बचाने के लिए और गंभीर प्रयास किए जाने या जरूरत पड़ने पर उन्हें दिल्ली ऑल इंडिया मेडिकल इंस्टिट्यूट में शिफ्ट किए जाने की भी मांग की है।

अन्‍य खबरो के लिए नीचे लिंक पर जाए। 

Related Articles

पौडी- श्री प्रीतम सिंह रौतेला लगातार चौथीवार निर्विरोध प्रबन्धक निर्वाचित

रिपोर्ट दरवान सिंह रावत श्रीमान मुख्य शिक्षा अधिकारी पौड़ी गढ़वाल के पत्र/पत्रांक...

पौडी-ज इंटर कॉलेज कमलपुर संगलाकोटी में ‘हिमालय प्रतिज्ञा’ कार्यक्रम का आयोजन

जनता इंटर कॉलेज कमलपुर संगलाकोटी में हुआ ‘हिमालय प्रतिज्ञा’ कार्यक्रम का आयोजन...

पौडी-कल्जीखाल में खेल महाकुंभ का आयोजन

रिपोर्ट विक्रम पटवाल युवा कल्याण एवं शिक्षा विभाग द्वारा विकासखंड कल्जीखाल के...

दिल्ली में राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित शिक्षक श्री गबर सिंह बिष्ट का हुआ सम्मान।

रिपोर्ट महिपाल रावत दिल्ली। राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार-2026 से सम्मानित उत्तराखंड के शिक्षक...