Home उत्तराखंड देहरादून देहरादून- डबराल बन्धुजन विकास समिति चतुर्थ त्रैवार्षिक महाधिवेशन
देहरादून

देहरादून- डबराल बन्धुजन विकास समिति चतुर्थ त्रैवार्षिक महाधिवेशन

रिपोर्ट  विक्रम पटवाल

डबराल बन्धुजन विकास समिति चतुर्थ त्रैवार्षिक महाधिवेशन में प्रमुख द्वारीखाल महेन्द्र सिह राणा ने किया मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग।
डबराल बन्धुओं द्वारा आयोजित डबराल बन्धुजन विकास समिति के चतुर्थ त्रैवार्षिक महाधिवेशन में प्रमुख संगठन के प्रान्तीय अध्यक्ष महेन्द्र सिह राणा ने मुख्य अतिथि में रूप में प्रतिभाग किया। कार्यक्रम स्थल पहुॅचने पर प्रमुख राणा का फूल मालाओं से हार्दिक अभिनन्दन किया गया। कार्यक्रम में बालिकाओं ने रंगारंग कार्यक्रम की प्रस्तुति देकर दर्शकों को मंत्र मुग्ध कर दिया। डबराल बन्धु जन विकास समिति द्वारा प्रतिभागी बालिकाओं को पुरस्कृत कर सम्मानित किया। कार्यक्रम में विनोद कुमार डबराल जिला पंचायत सदस्य द्वारा विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रतिभाग किया गया। समिति द्वारा वाचस्पति डबराल, सुदर्शन डबराल, एस0के0डबराल, शशि डबराल, विमल डबराल, सत्यभामा डबराल, को शॉल

ओढकर भेंटकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर नई कार्यकारिणी का गठन भी किया गया। पूर्व में सभी पदाधिकारियों को निर्विरोध रूप से नई कार्यकारिणी हेतु चयनित किया गया। चुनाव कार्यक्रम प्रदीप डबराल द्वारा सम्पन्न किया गया।अपने सम्बोधन में राणा ने डबराल बन्धु जन विकास समिति का इस आयोजन के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होनें कहा कि इस प्रकार के आयोजनों से हमारे समाज में भाई चारे का बढावा मिलेगा, साथ ही सभी पुराने मित्रों रिश्तेदारों नये मित्रों का मिलन भी हो जाता है रिश्तेदारों के बीच में कई पारिवारिक चर्चाएं भी हो जाती है तथा एक दूसरें की ब्यथा कथा भी सुन ली जाती है समिति द्वारा यह एक अच्छा सार्थक प्रयास है मै समिति का तहे दिल से आभार प्रकट करता हूॅ कि उन्होनें मुझे इस महाधिवेशन में आमंत्रित होने का न्योता दिया। इस अवसर पर संरक्षक विलास डबराल, अध्यक्ष उमाकान्त डबराल, उपाध्यक्ष सतप्रकाश

डबराल, सचिव सतीशचन्द्र डबराल, उपसचिव पूर्णानन्द डबराल, कोषाध्यक्ष प्रेमलाल डबराल, संस्कृति सचिव शशि डबराल, समस्त डबराल बन्धु एवं महिलाएं, बच्चे उपस्थित रहें।

अन्‍य खबरो के लिए नीचे लिंक पर जाए। 

Related Articles

देवभूमि कार्ड नहीं,सशक्त भू-कानून और मूल निवास का अधिकार चाहिए : उत्तराखण्ड क्रान्ति दल

देहरादून। उत्तराखण्ड में जमीनों की धड़ल्ले से हो रही खरीद-फरोख्त पर विवाद का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। हालिया प्रकरणों के सार्वजनिक होने के बाद उत्तराखण्ड क्रान्ति दल एक बार फिर इस गंभीर मुद्दे पर मुखर हो गया है। कचहरी रोड स्थित केंद्रीय कार्यालय में भू-कानून और सरकार के प्रस्तावित ‘देवभूमि कार्ड’ को लेकर पार्टी की महत्वपूर्ण मंथन बैठक आयोजित की गई। बैठक में राज्य सरकार द्वारा प्रस्तावित ‘देवभूमि कार्ड’ की अवधारणा, प्रदेश में लगातार हो रही जमीनों की खरीद-फरोख्त तथा मूल निवासियों के अधिकारों से जुड़े गंभीर विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में वक्ताओं ने एक स्वर में कहा कि उत्तराखण्ड के मूल निवासियों के अधिकारों की रक्षा के लिए मजबूत, स्पष्ट और प्रभावी भू-कानून की आवश्यकता है। सरकार जिस प्रकार ‘देवभूमि कार्ड’ की व्यवस्था लागू करने की बात कर रही है, वह प्रदेश की मूल समस्या का समाधान नहीं है। इससे उत्तराखण्ड के मूल निवासियों के संवैधानिक, सामाजिक और भूमि संबंधी अधिकारों को वह संरक्षण नहीं मिलेगा जिसकी आज आवश्यकता है। उत्तराखण्ड क्रान्ति दल के मूल निवास भू-कानून प्रकोष्ठ के अध्यक्ष लूशुन टोडरिया ने चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि वर्तमान समय में प्रदेश के पर्वतीय क्षेत्रों में बाहरी व्यक्तियों एवं प्रॉपर्टी डीलरों द्वारा सोशल मीडिया के माध्यम से खुलेआम जमीन खरीदने और बेचने के विज्ञापन प्रसारित किए जा रहे हैं। यह स्थिति उत्तराखण्ड की सांस्कृतिक पहचान, जनसांख्यिकीय संतुलन और प्राकृतिक संसाधनों के लिए गंभीर खतरा पैदा कर रही है। टोडरिया ने आरोप लगाया कि इन गतिविधियों पर प्रभावी रोक लगाने के बजाय राज्य सरकार उदासीन रवैया अपनाए हुए है। उन्होंने कहा कि जिस तरह पौड़ी जिले के सबदरखाल में 144 नाली जमीन बिकने का मामला सामने आया है, उससे स्पष्ट होता है कि उत्तराखण्ड सरकार का भू-कानून जमीनों की बेतहाशा खरीद-फरोख्त पर रोक लगाने में पूरी तरह विफल साबित हो रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि वर्तमान भू-कानून भी भू माफियाओं के हितों को ध्यान में रखकर बनाया गया प्रतीत होता है। टोडरिया ने उत्तराखण्ड सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर जल्द ही प्रदेश में जमीनों की इस बेतहाशा खरीद-फरोख्त पर रोक नहीं लगाई गई तो आगामी विधानसभा चुनाव में उत्तराखण्ड क्रान्ति दल गांव-गांव जाकर सरकार की इस हिमालय विरोधी सोच और उसकी भू-कानून नीति की पोल जनता के सामने खोलेगा। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड की जमीन को बाजार बनने नहीं दिया जाएगा और इस लड़ाई को निर्णायक स्तर तक ले जाया जाएगा। केंद्रीय महामंत्री सेवानिवृत्त कर्नल देवरानी ने कहा कि जहां प्रदेश की जनता उत्तराखण्ड सरकार से मूल निवास प्रमाण-पत्र की मांग कर रही है, वहीं दूसरी ओर सरकार ‘देवभूमि कार्ड’ बनाकर 15 साल के निवास के आधार पर निवास प्रमाण-पत्र देने की तैयारी कर रही है। उन्होंने कहा कि यह व्यवस्था उत्तराखण्ड के मूल निवासियों के अधिकारों पर सीधा हमला है। सरकार को यह स्पष्ट करना चाहिए कि वह प्रदेश के मूल निवासियों के अधिकारों की रक्षा करना चाहती है या बाहरी लोगों के लिए स्थायी बसावट का रास्ता आसान करना चाहती है।...

दून लाइब्रेरी एवं रिसर्च सेंटर में “क्लाइमेट चेंज – बच्चों की नजर से” कार्यक्रम का सफल आयोजन।

रिपोर्ट विक्रम पटवाल देहरादून मे अब गौरय्या कम दिखती है लाल बासमती...

देहरादून- उत्तराखंड राज्य आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ की प्रदेश कमेटी की बैठक।

आज दिनांक 20 जुलाई 2026 को उत्तराखंड राज्य आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ की...