Home उत्तराखंड पौडी रिखणीखाल-थाना रिखणीखाल मे यातायात के नियमों को पालन करने की चालकों ने ली प्रतिज्ञा ।
पौडी

रिखणीखाल-थाना रिखणीखाल मे यातायात के नियमों को पालन करने की चालकों ने ली प्रतिज्ञा ।

रिपोर्ट भाष्‍कर द्विवेदी

पुलिस कप्तान पौड़ी लोकेश्वर सिंह के द्वारा जनपद के सभी थाना प्रभारीयो को अपने-अपने थाना क्षेत्र में सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए आवश्यक निर्देश दिए गए हैं साथ ही पुलिस कप्तान द्वारा वाहन चालकों के साथ बैठक करने तथा चालकों को यातायात नियमों के संबंध में जागरूक करने के भी निर्देश भी दिए गए हैं इसी क्रम में थानाध्यक्ष रिखणीखाल संतोष पैथवाल के द्वारा आज बस स्टैंड रिखणीखाल में स्थानीय बस, जीप और टैक्सी चालकों के साथ गोष्ठी कर यातायात नियमों के संबंध में विस्तारपूर्वक बताया गया तथा साथ ही चालकों के द्वारा प्रतिज्ञा ली गई की वह कभी भी शराब पीकर,तेज गति ओर ओवरलोडिंग सवारियों के साथ वाहन नहीं चलाएंगे और ना ही साथी चालको

को ऐसे करने के लिए प्रेरित करेंगे। इस अवसर पर थानाध्यक्ष संतोष पैथवाल ने बताया की आज उनके द्वारा सभी चालकों को यातायात नियमों के पालन करने के लिए साथ मिलकर प्रतिज्ञा दिलाकर स्थानीय वाहन चालकों के मध्य यह मैसेज देने का प्रयास किया गया है की हम सभी को स्वयं और समाज हित में वाहन चलाते समय यातायात के नियमों का पूर्ण पालन करना चाहिए जिससे आय दिन हो रही सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके। वहीं इस दौरान स्थानीय चालकों ने भी पुलिस की पहल को सराहनीय बताया और थानाध्यक्ष को यातायात नियमों का पूर्ण पालन करने का वचन दिया । इस अवसर पर चालक भुवनेश भट्ट, पूरण सिंह,ख्यात सिंह भंडारी, नरेंद्र सिंह,प्रभाकर ओर पंकज साथ ही अपर उप निरी0 संजय असवाल,हेड का0 सुरजीत,भीष्म देव और हरेंद्र मौजूद रहे।

अन्‍य खबरो के लिए नीचे लिंक पर जाए। 

Related Articles

पौड़ी: पैतृक गांव कांडा पहुंचे दिल्ली भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. विनोद बछेती

रिपोर्ट जगमोहन डांगी कुलदेवी मां जालंधरा देवी के तीन दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान...

द्वारी-भौन सड़क पर हादसों का खतरा, सालों से डामरीकरण का इंतजार; क्रैश बैरियर न होने से ग्रामीण चिंतित

रिपोर्ट प्रभुपाल सिंह रावत विदित हो कि लैंसडौन विधान सभा के रिखणीखाल...

बीरोंखाल-डोला-पालकी आंदोलन से सामाजिक समानता की अलख जगाने वाले कर्मवीर जयानंद भारती को किया याद: सतपाल महाराज

रिपोर्ट रोशन सिंह बिष्‍ट डोला-पालकी आंदोलन से सामाजिक समानता की अलख जगाने...

कमलपुर के बाल वैज्ञानिकों का जलवा, विज्ञान महोत्सव में 6 प्रथम स्थान

रिपोर्ट दरवान सिंह रावत जनता इंटर कॉलेज के विद्यार्थियों ने दिखाया वैज्ञानिक...