Home उत्तराखंड पौडी द्वारीखाल विकासखण्ड स्तरीय खेल महाकुम्भ 2024 का प्रमुख द्वारीखाल महेन्द्र सिंह राणा ने किया शुभारम्भ
पौडी

द्वारीखाल विकासखण्ड स्तरीय खेल महाकुम्भ 2024 का प्रमुख द्वारीखाल महेन्द्र सिंह राणा ने किया शुभारम्भ

रिपोर्ट  विक्रम पटवाल पौडी

विकासखण्ड द्वारीखाल के अन्तर्गत डाडामण्डी खेल मैदान में आयोजित विकासखण्ड स्तरीय खेल महाकुम्भ 2024 का प्रमुख द्वारीखाल महेन्द्र सिंह राण ने दीप प्रज्जवलित कर क्रीडा प्रतियोगिताओं का शुभारम्भ किया। आज डाडामण्डी पंहुचने पर खेलप्रेमियों जन प्रतिनिधियों, स्थानीय नागरिकों ने फूल मालाओं एवं वाद्य यन्त्रों से राणा का स्वागत किया। क्रीडा प्रतियोगिता में अंडर 17 आयु वर्ग बालक बालिकाओं द्वारा कबडडी, खो-खो, वालीवाल एथलेक्टिस में प्रतिभाग किया। इस प्रतियोगिता में केवल 14 साल से 17 साल तक के बालक बालिकाएं ही प्रतिभाग कर सकती हैं।
विकासखण्ड के युवा कल्याण प्रारद विभाग के युवा कल्याण अधिकारी संजय बिष्ट द्वारा क्रीडा प्रतियोगिता के बारे में जानकारी दी गयी एवं सभी का स्वागत किया गया। क्रीडा प्रतियोगिता में 100 मी0 अंडर 17 बालिका वर्ग में सिमरन सिंराई संकुल प्रथम, सोनाली काण्डाखाल संकुल द्वितीय एवं तनीषा किनसूर संकल तृतीय स्थान प्राप्त किया। 200 मी0 अंडर 17 बालिका वर्ग में सिमरन सिंराई संकुल प्रथम, , अपर्णाा राजखिल द्वितीय एवं सोनाली काण्डाखाल संकुल तृतीय स्थान प्राप्त किया। 400 मी0 अंडर 17 बालिका वर्ग में तनीषा प्रथम, , रिया द्वितीय एवं सोनिया तृतीय स्थान प्राप्त किया। 800 मी0 अंडर 17 बालिका वर्ग में अदिती प्रथम, , सुहानी द्वितीय एवं राधा तृतीय स्थान प्राप्त किया।
अपने सम्बोधन में प्रमुख महेन्द्र सिंह राणा ने कहा कि युवा कल्याण विभाग द्वारा आयोजित क्रीडा प्रतियोगिता कार्यक्रम सराहनीय है। इससे हमारे ग्रामीण क्षेत्र के बालक/बालिकाओं को अपना हुनर दिखाने के अच्छा मौका मिलेगा। हमें खेल को खेल भावना से खेलना चाहिए। हार जीत तो होती रहजी है। जो प्रतिभागी इस समय सफल नही हुए है वे अगली प्रतियोगिता की तैयारी पूर्ण रूप से करें। खेल खेलने से हमारा मन मस्तिष्क एवं शरीर स्वस्थ रहता है। हमारी लोकप्रिय सरकार खेलों को बढावा दे रही है जिसके तहत नौकरी में भी खेल के कोटे को आरक्षित किया गया है। मै युवा कल्याण विभाग एवं समस्त अधिकारी/कर्मचारियों का धन्यवाद करता हूं तथा सभ प्रतिभागियों के उज्जवल भविष्य की कामना करता हूं। इस अवसर सहायक खण्ड विकास अधिकारी, प्रमोद कुकरेती, क्षेत्र पंचायत सदस्य थलीसैंण हरेंद्र चौहान, क्षेत्र पंचायत सदस्य सिराई, सुनीता बिष्ट धीरेन्द्र सिंह राणा, प्रभाकर रावत, दिनेश रावत,सजय रावत, जयवीर सिंह, गजपाल सिंह, पुष्कर सिंह, सतेन्द्र कण्डवाल, केशव तिवारी, ममता कठैत, सुशीला, नीतू सिंह, अमन नैथानी,डबल सिंह नेगी,सोहन सिंह नेगी,जगमोहन देवरानी प्रधान,मुन्नी देवी रिंगवाड़ गांव, डॉo विनोद सिलोड़ी, धमे्रन्द बिष्ट, संजीव जुयाल , मनमोहन बिष्ट, सौरभ डोबरियाल, प्रवीण भण्डारी बडी संख्या में ग्रामीण , जनप्रतिनिधि, आदि उपस्थित रहे।

अन्‍य खबरो के लिए नीचे लिंक पर जाए। 

Related Articles

पौडी- तनीषा रावत ने लगातार तीसरी बार नेट उत्तीर्ण कर बढ़ाया क्षेत्र का गौरव

रिपोर्ट महिपाल रावत जयहरीखाल। भक्त दर्शन राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, जयहरीखाल के हिंदी...

कल्जीखाल-पशुधन सहायक श्री बलवीर सिंह पशु चिकित्सालय सेवानिवृत्त विदाई समारोह।

रिपोर्ट  विक्रम पटवाल पशुधन सहायक श्री बलवीर सिंह पशु चिकित्सालय कल्जीखाल सेवानिवृत्त...

पौड़ी के हरिश रावत को दिल्ली पुलिस के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त ने किया सम्मानित

जिम्मेदार एवं जनसरोकार से जुड़ी पत्रकारिता के लिए मिला प्रशंसा-पत्र, सम्मान से...

देहरादून-छात्रों के भविष्य की सुरक्षा को लेकर मुख्यमंत्री को ज्ञापन

उत्तराखंड महिला मंच, उत्तराखंड इंसानियत मंच एवं छात्र हित समर्थक जनसंगठनों ने...