Home उत्तराखंड पौडी गढ़वाल सभा पटियाला में कमरे का उद्धघाटन एवं पुस्तिका का विमोचन
पौडी

गढ़वाल सभा पटियाला में कमरे का उद्धघाटन एवं पुस्तिका का विमोचन

दिनांक 3 अक्टूबर 2024 पटियाला आज गढ़वाल सभा पटियाला में एक भव्य प्रोग्राम किया गया जिसमें श्री मुलायम सिंह राणा जी द्वारा कमरे का उद्घाटन किया गया, इस मौके पर मुलायम सिंह राणा जी ने विश्वास दिया कि वह भविष्य में गढ़वाल सभा पटियाला का यथा शक्ति सहयोग करते रहेंगे, इस पर सभा के अध्यक्ष श्री गुरमीत सिंह नेगी जी एवं सभी सदस्य गणों ने उनका धन्यवाद किया।
उपरंत संविधान संशोधन कमेटी के अध्यक्ष श्री विक्रम सिंह पुंडीर जी द्वारा संशोधित संविधान पुस्तिका का विमोचन गढ़वाल सभा के संरक्षक श्री शूरवीर सिंह पंवार जी द्वारा कराया गया। इस मौके पर गढ़वाल सभा के अध्यक्ष श्री गुरमीत सिंह नेगी जी द्वारा सभी आए हुए अतिथि गणों का स्वागत कियागया । उसके बाद गढ़वाल सभा पटियाला की सार्वजनिक बैठक की गई जिसमें श्री पुरुषोत्तम दत्त जी को सर्व समिति से भवन प्रबंधक बनाया गया एवं गढ़वाल सभा पटियाला के लिए जो पिछली कार्यकारिणी में कुछ बिस्तरों का सेट तैयार करने का प्रस्ताव पास किया गया था वह भी सर्व समिति से पास किया गया इस मौके पर आए हुए सभी सदस्य गणों ने सभा के हित में अपने-अपने विचार रखे, श्रीमगनानंद पंडोरा जी ने मंच का संचालन किया और जो प्रस्ताव सदस्यों के ध्यान में ले गए थे वह पास कराए गए इस मौके पर श्री उत्तम सिंह बागड़ी,रविचंद्र चौहान,भगवती प्रसाद डंगवाल ,राकेश सकलानी,भारत सिंह पवार,प्रदीप राणा, सुंदर सिंह राणा,गवार सिंह रावत, प्रमोद कोठियाल,मकान सिंह पवार,भारत राज कुकरेती, राघुनाथ सिंह एवं और भी कई सदस्य उपस्थित थे!

अन्‍य खबरो के लिए नीचे लिंक पर जाए। 

युटयुब चैनलhttps://www.youtube.com/channel/UCVCkmiPBWlGDz-Vyi8c2Xlg

फेसबुक पेजhttps://www.facebook.com/Voicemountains

व्‍हाटअपhttps://chat.whatsapp.com/KX9oESnS9NHE5fGoUMwOs

Contact- jagjigyasu@gmail.com  8851979611

Related Articles

पौडी- तनीषा रावत ने लगातार तीसरी बार नेट उत्तीर्ण कर बढ़ाया क्षेत्र का गौरव

रिपोर्ट महिपाल रावत जयहरीखाल। भक्त दर्शन राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, जयहरीखाल के हिंदी...

कल्जीखाल-पशुधन सहायक श्री बलवीर सिंह पशु चिकित्सालय सेवानिवृत्त विदाई समारोह।

रिपोर्ट  विक्रम पटवाल पशुधन सहायक श्री बलवीर सिंह पशु चिकित्सालय कल्जीखाल सेवानिवृत्त...

पौड़ी के हरिश रावत को दिल्ली पुलिस के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त ने किया सम्मानित

जिम्मेदार एवं जनसरोकार से जुड़ी पत्रकारिता के लिए मिला प्रशंसा-पत्र, सम्मान से...

देहरादून-छात्रों के भविष्य की सुरक्षा को लेकर मुख्यमंत्री को ज्ञापन

उत्तराखंड महिला मंच, उत्तराखंड इंसानियत मंच एवं छात्र हित समर्थक जनसंगठनों ने...