Home उत्तराखंड चमोली इस वर्ष भी विद्यालई राज्य स्तरीय टी टी प्रतियोगिता में जनपद चमोली का दबदबा ।।।
चमोली

इस वर्ष भी विद्यालई राज्य स्तरीय टी टी प्रतियोगिता में जनपद चमोली का दबदबा ।।।

रिपोर्ट लोकेन्‍द्र रावत

विद्यालई शिक्षा के अंतर्गत राज्य स्तरीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता दिनांक 12 सितंबर से 14 सितंबर तक हल्दुचौड हल्द्वानी नैनीताल मैं आयोजित की गई जिसमें चमोली जिले से तीनों वर्गों अंडर 14,17,19 में बालक व बालिकाऑ ने शानदार प्रदर्शन किया । टीम स्पर्धा में बालिकाओं ने अपने तीनों वर्गों मैं स्वर्ण पदक? पर कब्जा किया । व अंडर 19 बालकों ने रजत पदक जीता । वहीं एकल वर्ग में भी बालिकाओं ने अपने तीनों वर्गों में ही स्वर्ण पदक प्राप्त किया । अंडर 19 वर्ग में जीजीएचएस नैगवाड गोपेश्वर की सानिया ने देहरादून की राजिया को सीधे सेटों में 3-0 से पराजित किया। अंडर 17 वर्ग में जीजीएचएस नैगवार चमोली की सुहानी ने चमोली की ही प्राची को 3-1से पराजित कर स्वर्ण पदक प्राप्त किया। अंडर 14 बालिका वर्ग में जोतिर्मठ चमोली की काव्या ने चमोली की ही प्रिया को 3-1 से पराजित कर स्वर्ण पदक अपने नाम किया । वहीं बालक वर्ग में जीआईसी गोपेश्वर के आदित्य सिंह ने शानदार प्रदर्शन कर नैनीताल को सीधे सेटों 3- 0 से हराकर कांस्य पदक प्राप्त किया । आगामी राष्ट्रीय स्तर की टेबल टेनिस प्रतियोगिता हेतु चमोली से कुल 8 खिलाडियों का चयन होने से सम्पूर्ण जनपद गौरवान्वित महसूस कर रहा है । प्रतियोगिता में smt लता झींकवान, हेमा नयाल, अंकुर डिमरी ने प्रशिक्षक के रूप में एवम जयदीप झिंकवांन व बी एस ग्वाल ने टीम प्रभारी के रूप में हल्द्वानी नैनिताल में प्रतिभाग किया । राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिभाग हेतु सभी प्रतिभागियों को संपूर्ण जनपद की ओर से शुभकामनाएं।

अन्‍य खबरो के लिए नीचे लिंक पर जाए। 

युटयुब चैनलhttps://www.youtube.com/channel/UCVCkmiPBWlGDz-Vyi8c2Xlg

फेसबुक पेजhttps://www.facebook.com/Voicemountains

व्‍हाटअपhttps://chat.whatsapp.com/KX9oESnS9NHE5fGoUMwOs

Contact- jagjigyasu@gmail.com  8851979611

Related Articles

चमोली नन्दप्रयाग-उपवन क्षेत्राधिकारी को मिली सम्मानजनक विदाई

खबर चमोली नन्दप्रयाग से रिपोर्ट कमलेश पुरोहित बद्रीनाथ वन प्रभार क्षेत्र नंदप्रयाग...

चमोली-जंगलों की आग बुझाने मे डटे रहे वन अधिकारी आग को बढ़ने से बचाया जा रहा।

रिपोर्ट कमलेश पुरोहित केदारनाथ वन प्रभार क्षेत्र के अंतर्गत सिरों पिलंग-सैकोट के...

चमोली-टीएचडीसी की जलविद्युत परियोजना के निर्माण कार्य का मलबा अलकनंदा नदी मे।

रिपोर्ट लोकेन्‍द्र रावत पीपल कोटी विकासखण्ड दशोली चमोली -टीएचडीसी की जलविद्युत परियोजना...

चमोली- गंदगी से परेशान व्यापरियों ने किया सफाई करने माँग

रिपोर्ट कमलेश पुरोहित खबर कांडईपुल बाजर मे व्यापारी के साथ -साथ आम...