Home उत्तराखंड चमोली गोपेश्वर का वार्षिक समारोह रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम कला संकाय ओवरऑल चैंपियन रहा।
चमोली

गोपेश्वर का वार्षिक समारोह रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम कला संकाय ओवरऑल चैंपियन रहा।

रिपोर्ट  लोकेन्‍द्र रावत

राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय गोपेश्वर का वार्षिक समारोह रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ संपन्न हो गया है। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में कला संकाय ओवरऑल चैंपियन रहा।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रो. वीएन खाली, विशिष्ट अतिथि कृष्णमणि थपलियाल, नवल भट्ट, उषा रावत, अंकोला पुरोहित प्रतिभाग करने वाले छात्र छात्राओं को पुरस्कृत किया। मुख्य अतिथि प्रो. वीएन खाली ने कहा कि अपने संस्कृति का बोध होने से मनुष्य संस्कारवान होता है। सांस्कृतिक कार्यक्रम में एकल गीत, कव्वाली, लोक नृत्य, लोकगीत एवम पाश्चत्य गीत की श्रेणियों में प्रतियोगिता आयोजित की गई। सर्वप्रथम प्रतियोगियों द्वारा गोपीनाथ मंदिर से महाविद्यालय तक सांस्कृतिक झांकी निकाली गई।

प्रतियोगिता में एकल गीत में विज्ञान संकाय, कव्वाली में कला संकाय , एकल गीत में कला के पुरुषार्थ, लोकगीत में कला, लोकनृत्य में विज्ञान और झांकी में वाणिज्य ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
संकायों द्वारा इन कार्यक्रमों में चमोली स्थित नदियों, अलकनंदा, पिंदर, धोलीगंगा, नंदाकिनी नामों से प्रतिभाग किया गया। कार्यक्रम में एनसीसी,एनएसएस के केडिट्स और स्वयंसेवियों ने मनमोहक एवम भावुक प्रस्तुति दी। छात्र गौरव और धीरज ने गैर प्रतियोगी श्रेणी में प्रस्तुति से समां बांधा।
प्राचार्य प्रो. कुलदीप नेगी वार्षिक आख्या का वाचन करते हुए कहा कि गोपेश्वर महाविद्यालय निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर है।

मंच संचालन डा डीएस नेगी और डा दिकपाल कंडारी द्वारा किया गया।

अन्‍य खबरो के लिए नीचे लिंक पर जाए। 

युटयुब चैनलhttps://www.youtube.com/channel/UCVCkmiPBWlGDz-Vyi8c2Xlg

फेसबुक पेजhttps://www.facebook.com/Voicemountains

व्‍हाटअपhttps://chat.whatsapp.com/KX9oESnS9NHE5fGoUMwOs

Contact- jagjigyasu@gmail.com  8851979611

Recent Posts

Categories

Related Articles

चमोली नन्दप्रयाग-उपवन क्षेत्राधिकारी को मिली सम्मानजनक विदाई

खबर चमोली नन्दप्रयाग से रिपोर्ट कमलेश पुरोहित बद्रीनाथ वन प्रभार क्षेत्र नंदप्रयाग...

चमोली-जंगलों की आग बुझाने मे डटे रहे वन अधिकारी आग को बढ़ने से बचाया जा रहा।

रिपोर्ट कमलेश पुरोहित केदारनाथ वन प्रभार क्षेत्र के अंतर्गत सिरों पिलंग-सैकोट के...

चमोली-टीएचडीसी की जलविद्युत परियोजना के निर्माण कार्य का मलबा अलकनंदा नदी मे।

रिपोर्ट लोकेन्‍द्र रावत पीपल कोटी विकासखण्ड दशोली चमोली -टीएचडीसी की जलविद्युत परियोजना...

चमोली- गंदगी से परेशान व्यापरियों ने किया सफाई करने माँग

रिपोर्ट कमलेश पुरोहित खबर कांडईपुल बाजर मे व्यापारी के साथ -साथ आम...