Home उत्तराखंड पौडी पौड़ी गढ़वाल के डांगी गांव में गुलदार की भय से जन जीवन प्रभावित डीएफओ को दिया ज्ञापन
पौडी

पौड़ी गढ़वाल के डांगी गांव में गुलदार की भय से जन जीवन प्रभावित डीएफओ को दिया ज्ञापन

रिपोर्ट जगमोहन डांगी

विकास खंड कल्जीखाल के मनियारस्यूं पट्टी के डांगी में इन दिनों गुलदार और भालू का भय बना हुआ हैं। सबसे ज्यादा गांव के पास राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के बच्चों के अभिभावकों में भय की आशंका बनी है। जिस कारण रोज अभिभावकों को अपने बच्चों को खुद ही स्कूल छोड़ने व घर लाने के लिए जा रहे है। जिसमे अभिभावकों की दिनचर्या भी प्रभावित हो रही है। जिसके चलते आज ग्राम प्रधान भगवान सिंह चौहान ग्राम पंचायत डांगी के नेतृत्व एक शिष्ट मंडल प्रभागीय वनाधिकारी पौड़ी को मिलने गया हालांकि प्रभागीय वनाधिकारी के कार्यालय से बाहर होने के कारण संपर्क नही हो शिष्ट मंडल द्वारा कार्यालय में प्रशासनिक अधिकारी को ज्ञापन दिया गया ज्ञापन में उन्होंने कहा कि गांव में इन दिनों गुलदार और भालू का आतंक बना हुआ है उन्होंने कहा की विद्यालय के समीप रोज सुबह ही गुलदार और भालू दिखाई दे रहे है। उन्होंने वन विभाग से क्षेत्र में शीघ्र ही गश्त करने की मांग की ज्ञापन देने वालों में पराविधिक कार्यकर्ता एवं ग्रामीण पत्रकार जगमोहन डांगी भी मौजूद थे।

अन्‍य खबरो के लिए नीचे लिंक पर जाए। 

युटयुब चैनलhttps://www.youtube.com/channel/UCVCkmiPBWlGDz-Vyi8c2Xlg

फेसबुक पेजhttps://www.facebook.com/Voicemountains

व्‍हाटअपhttps://chat.whatsapp.com/KX9oESnS9NHE5fGoUMwOs

Contact- jagjigyasu@gmail.com  8851979611

Related Articles

पौडी- तनीषा रावत ने लगातार तीसरी बार नेट उत्तीर्ण कर बढ़ाया क्षेत्र का गौरव

रिपोर्ट महिपाल रावत जयहरीखाल। भक्त दर्शन राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, जयहरीखाल के हिंदी...

कल्जीखाल-पशुधन सहायक श्री बलवीर सिंह पशु चिकित्सालय सेवानिवृत्त विदाई समारोह।

रिपोर्ट  विक्रम पटवाल पशुधन सहायक श्री बलवीर सिंह पशु चिकित्सालय कल्जीखाल सेवानिवृत्त...

पौड़ी के हरिश रावत को दिल्ली पुलिस के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त ने किया सम्मानित

जिम्मेदार एवं जनसरोकार से जुड़ी पत्रकारिता के लिए मिला प्रशंसा-पत्र, सम्मान से...

देहरादून-छात्रों के भविष्य की सुरक्षा को लेकर मुख्यमंत्री को ज्ञापन

उत्तराखंड महिला मंच, उत्तराखंड इंसानियत मंच एवं छात्र हित समर्थक जनसंगठनों ने...