Home उत्तराखंड पौडी कल्‍जीखाल-मकान जर्जर हो जाने से बेघर रहने को मजबूर ग्रामीण
पौडी

कल्‍जीखाल-मकान जर्जर हो जाने से बेघर रहने को मजबूर ग्रामीण

रिपोर्ट  अभिषेक  नेगी

पौड़ी। विकासखण्ड कल्जीखाल के ग्राम दिऊसा के ग्रामीण सूरज लाल पुत्र स्व जबरीलाल मकान जर्जर हो जाने से बेघर रहने को मजबूर हो गये है ग्रामीण सूरज लाल को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत भी लाभ नहीं मिल पाया है, परिवार में पति पत्नी और उनका एक पुत्र ही शामिल हैं सूरज लाल अनूसूचित जाति के श्रेणी से आते हैं वो भी अपने दिनचर्या मजदूरी कर जीवन यापन करते हैं ग्रामीण की आर्थिक स्थिति सही नहीं होने पर भंयकर संकट उत्पन्न हो गया है कल जब देर रात को अचानक मकान जर्जर स्थिति पर ध्वस्त हो गया तो सूरज लाल के पुत्र के ऊपर गिरने से बाल बाल बच पाया,जब सुबह ग्रामीण द्वारा ग्राम प्रधान रमेश चंद्र शाह को सूचना दी गई तो प्रधान दिऊसा ने क्षेत्र के राजस्व उपनिरीक्षक धजवीर सिंह को इसकी सूचना तत्काल दी, राजस्व उपनिरीक्षक ने स्वयं मौके पर स्थिति का जायजा लिया और जांच रिपोर्ट तैयार कर तहसील के उच्च

अधिकारियों को प्रेषित कर दी गई। ग्रामीण सूरज लाल बताते है कि पूर्व में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मकान का सर्वेक्षण नहीं किया गया और जरूरत मंद को इसका लाभ नहीं मिल पाया है। क्षेत्र के लोगों का कहना है कि प्रधानमंत्री आवास योजना से आवास विहीन लोगों को इसका लाभ मिलना चाहिए लेकिन ऐसे होता नहीं है, जरूरत मंदो को इसका लाभ दिया जाना चाहिए। ग्राम प्रधान रमेश चंद्र शाह ने बताया कि ग्रामीण सूरज लाल की स्थिति दयनीय है वह अपनी दिनचर्या से अपने परिवार का भरण पोषण करते हैं उनकी आर्थिक स्थिति भी अच्छी नहीं है।

अन्‍य खबरो के लिए नीचे लिंक पर जाए। 

युटयुब चैनलhttps://www.youtube.com/channel/UCVCkmiPBWlGDz-Vyi8c2Xlg

फेसबुक पेजhttps://www.facebook.com/Voicemountains

व्‍हाटअपhttps://chat.whatsapp.com/KX9oESnS9NHE5fGoUMwOs

Contact- jagjigyasu@gmail.com  8851979611

Related Articles

पौड़ी: पैतृक गांव कांडा पहुंचे दिल्ली भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. विनोद बछेती

रिपोर्ट जगमोहन डांगी कुलदेवी मां जालंधरा देवी के तीन दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान...

द्वारी-भौन सड़क पर हादसों का खतरा, सालों से डामरीकरण का इंतजार; क्रैश बैरियर न होने से ग्रामीण चिंतित

रिपोर्ट प्रभुपाल सिंह रावत विदित हो कि लैंसडौन विधान सभा के रिखणीखाल...

बीरोंखाल-डोला-पालकी आंदोलन से सामाजिक समानता की अलख जगाने वाले कर्मवीर जयानंद भारती को किया याद: सतपाल महाराज

रिपोर्ट रोशन सिंह बिष्‍ट डोला-पालकी आंदोलन से सामाजिक समानता की अलख जगाने...

कमलपुर के बाल वैज्ञानिकों का जलवा, विज्ञान महोत्सव में 6 प्रथम स्थान

रिपोर्ट दरवान सिंह रावत जनता इंटर कॉलेज के विद्यार्थियों ने दिखाया वैज्ञानिक...