Home उत्तराखंड चमोली महाविद्यालय गोपेश्वर मे नुक्कड़ नाटक के माध्यम से किया जागरूक
चमोली

महाविद्यालय गोपेश्वर मे नुक्कड़ नाटक के माध्यम से किया जागरूक

रिपोर्ट लोकेन्‍द्र रावत

राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय गोपेश्वर में मंगलवार को एक नाटक का मंचन किया गया।
अंग्रेजी विभाग, गणमंग थियेटर ग्रुप एवं यूथ क्लब गोपेश्वर के संयुक्त तत्त्वाधान में आयोजित नाटक के माध्यम से देश में महिलाओं के प्रति बढ़ रहे अपराधों को रोकने के लिए जनजागरण किया गया।

नाटक के माध्यम से कलाकारों ने देश में महिलाओं के प्रति बढ़ रहे यौन अपराधों, छेड़खानी, भ्रूण हत्या, घरेलू हिंसा आदि संवेदनशील मुद्दों को उठाया।

नाटक के अंत में आयोजित संवाद कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रभारी प्राचार्य डॉ बीपी देवली ने कहा कि एक आदर्श समाज बनाने के लिए महिलाओं की सुरक्षा अति आवश्यक है।

कार्यक्रम संयोजक अंग्रेजी विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डीएस नेगी ने कहा कि बेटियों के लिए सुरक्षित समाज बनाने के लिए सर्वप्रथम बेटों को संस्कारित किया जाना आवश्यक है।

इस अवसर पर डॉ पीएल शाह, डॉ मनीष मिश्रा, डॉ वंदना लोहनी, डॉ गुंजन माथुर, डॉ दिनेश पंवार, नाटक निर्देशक अविनाश, पवन आदि उपस्थित रहे।

अन्‍य खबरो के लिए नीचे लिंक पर जाए। 

युटयुब चैनलhttps://www.youtube.com/channel/UCVCkmiPBWlGDz-Vyi8c2Xlg

फेसबुक पेजhttps://www.facebook.com/Voicemountains

व्‍हाटअपhttps://chat.whatsapp.com/KX9oESnS9NHE5fGoUMwOs

Contact- jagjigyasu@gmail.com  8851979611

Recent Posts

Categories

Related Articles

चमोली नन्दप्रयाग-उपवन क्षेत्राधिकारी को मिली सम्मानजनक विदाई

खबर चमोली नन्दप्रयाग से रिपोर्ट कमलेश पुरोहित बद्रीनाथ वन प्रभार क्षेत्र नंदप्रयाग...

चमोली-जंगलों की आग बुझाने मे डटे रहे वन अधिकारी आग को बढ़ने से बचाया जा रहा।

रिपोर्ट कमलेश पुरोहित केदारनाथ वन प्रभार क्षेत्र के अंतर्गत सिरों पिलंग-सैकोट के...

चमोली-टीएचडीसी की जलविद्युत परियोजना के निर्माण कार्य का मलबा अलकनंदा नदी मे।

रिपोर्ट लोकेन्‍द्र रावत पीपल कोटी विकासखण्ड दशोली चमोली -टीएचडीसी की जलविद्युत परियोजना...

चमोली- गंदगी से परेशान व्यापरियों ने किया सफाई करने माँग

रिपोर्ट कमलेश पुरोहित खबर कांडईपुल बाजर मे व्यापारी के साथ -साथ आम...