Home उत्तराखंड चमोली चतुर्थ केदार रुद्रनाथ-रुद्री पाठ/ नमक चमक/ रुद्राभिषेक आदि कार्यक्रम आज सकुशल सम्पन्न हो गया है
चमोली

चतुर्थ केदार रुद्रनाथ-रुद्री पाठ/ नमक चमक/ रुद्राभिषेक आदि कार्यक्रम आज सकुशल सम्पन्न हो गया है

रिपोर्ट कमलेश पुरोहित

दिनाँक 16 अगस्त 2024 : चतुर्थ केदार रुद्रनाथ में विगत एक माह मुख्य पुजारी आचार्य पंडित वेदप्रकाश भट्ट जी द्वारा आयोजित श्रावण मास में एक माह से चल रहे रुद्री पाठ/ नमक चमक/ रुद्राभिषेक आदि कार्यक्रम आज सकुशल सम्पन्न हो गया है। आज सुबह की आरती के साथ-साथ पंचाग पूजा भी चलती रही जिसमें आज के मुख्य यजमान पंडित सुशील भट्ट जी थे। पंडित सुशील भट्ट जी विगत एक माह से यहाँ पर नि:स्वार्थ भाव से सेवा में रहे। भंडारा क्षेत्र हो या मन्दिर परिसर या फिर यात्रियों की रात्रि विश्राम व्यवस्था आदरणीय भट्ट जी चुपचाप सेवाभाव से हर वक्त अपने काम लगे रहते थे। सुबह की आरती के तुरन्त बाद वन देवी पूजा और फिर आचार्य पंडित उमेश डिमरी जी ने यज्ञ की कमान सम्भालते हुए पूर्णाहुति का कार्यक्रम शुरू किया। तत्पश्चात श्री संवाद आचार्य पंडित पुरुषोत्तम तिवाड़ी जी द्वारा सम्पन्न करवाया गया। हमेशा की भाँति आज भी मुख्य पुजारी जी के साथ सभी आचार्य वर्ग/ विप्र मंडली का ग्रुप फोटोग्राफ हुआ और फिर विदाई के भावुक पल। दर्शल वे क्षण अनमोल थे, ब्राह्मण वर्ग आपस में गले लगकर व आयोजक मुख्य पुजारी जी के गले से लगकर दोनों पक्ष अश्रुधारा बहाते हुए फफक फफक कर रोते दिखाई दिए। आखिर एक माह का समय कम नहीं होता है। एक माह का अनुष्ठान, चौबीस घंटे नंगे पाँव रहना, मूसलाधार बारीश, 7-8 डिग्री सेल्सियस सभी विषम परिस्थितियों के वाबजूद भी पाठ पूजा व अभिषेक में नियमबद्ध तरीके से लगे रहना, अब आदत बन चुकी थी। इसलिये विरह के समय दुख लाजमी है।
इस सफल आयोजन के लिए मुख्य पुजारी जी के साथ साथ सभी गाँवों के सम्माननीय सदस्य व महिला मंगल दल को हार्दिक बधाई। सभी ने बढ़चढ़कर भाग लिया। इसलिए सभी को सफलता का श्रेय जाता है। भगवान रुद्रनाथ जी का आशीर्वाद बना रहे। जय रुद्रनाथ।

अन्‍य खबरो के लिए नीचे लिंक पर जाए। 

युटयुब चैनलhttps://www.youtube.com/channel/UCVCkmiPBWlGDz-Vyi8c2Xlg

फेसबुक पेजhttps://www.facebook.com/Voicemountains

व्‍हाटअपhttps://chat.whatsapp.com/KX9oESnS9NHE5fGoUMwOs

Contact- jagjigyasu@gmail.com  8851979611

Recent Posts

Categories

Related Articles

चमोली नन्दप्रयाग-उपवन क्षेत्राधिकारी को मिली सम्मानजनक विदाई

खबर चमोली नन्दप्रयाग से रिपोर्ट कमलेश पुरोहित बद्रीनाथ वन प्रभार क्षेत्र नंदप्रयाग...

चमोली-जंगलों की आग बुझाने मे डटे रहे वन अधिकारी आग को बढ़ने से बचाया जा रहा।

रिपोर्ट कमलेश पुरोहित केदारनाथ वन प्रभार क्षेत्र के अंतर्गत सिरों पिलंग-सैकोट के...

चमोली-टीएचडीसी की जलविद्युत परियोजना के निर्माण कार्य का मलबा अलकनंदा नदी मे।

रिपोर्ट लोकेन्‍द्र रावत पीपल कोटी विकासखण्ड दशोली चमोली -टीएचडीसी की जलविद्युत परियोजना...

चमोली- गंदगी से परेशान व्यापरियों ने किया सफाई करने माँग

रिपोर्ट कमलेश पुरोहित खबर कांडईपुल बाजर मे व्यापारी के साथ -साथ आम...