Home उत्तराखंड पौडी कल्‍जीखाल-कारगिल शहीद धर्म सिंह रा.इ. कालेज में अर्जुन पटवाल बने अध्‍यक्ष
पौडी

कल्‍जीखाल-कारगिल शहीद धर्म सिंह रा.इ. कालेज में अर्जुन पटवाल बने अध्‍यक्ष

रिपोर्ट विक्रम पटवाल

आज कारगिल शहीद धर्म सिंह रा.इ.कालेज कल्जीखाल में अध्यापक अभिभावक संगठन का चुनाव संपन्न हुआ जिसमें सभी पदाधिकारी सर्व समिति से निर्विरोध निर्वाचित हुए।

सर्व प्रथम विधालय में आए नए शिक्षकों का जिन्होंने अभी अभी कार्यभार संभाला है सभी अभिभावकों से उनका परिचय कराया गया।
प्रधानाचार्य श्री श्रवण रावत द्वारा पिछले वित्त वर्ष का आय व्यय का लेखाजोखा सबके सामने रखा गया।

उसके बाद सभी अभिभावकों नें अपने अपने विचार रखे एवं गत वर्ष हाई स्कूल और इन्टर के निराशा पूर्व रिजल्ट पर अध्यापकों से सवाल रखे इस पर सभी अध्यापकों नें आने वाले वर्ष में अच्छे से अच्छा रिजल्ट देने की बात कही और अभिभावकों से भी सहयोग की अपेक्षा करी।

इसके उपरांत चुनाव कराया गया जिसमें सर्व सम्मति से सभी अभिभावकों नें अध्यक्ष पद के लिए श्री अर्जुन पटवाल को चुना एवं कोषाध्यक्ष पद के लिए श्री विक्रम पटवाल को चुना गया। संरक्षक के पद पर पूर्व प्रधानाचार्य श्री राजेन्द्र सिंह पटवाल जी को चुना गया। सदस्यों में श्री संजय पटवाल, श्री बिहारी लाल, श्रीमती अनिता देवी एवं यशोदा देवी को चुना गया।

पूर्व प्रधानाचार्य एवं संरक्षक श्री राजेन्द्र सिंह पटवाल जी नें सभी के साथ अपने अनुभव साझा किए। उन्होंने अध्यापकों से और अभिभावकों को अपनी अपनी जिम्मेदारी समझने को कहा और उन्होंने भी उम्मीद की कि आने वाले वर्षों में विधालय का रिजल्ट अच्छा रहेगा।आज की बैठक में पूरुषों के बजाय महिलाओं की संख्या अधिक रही। बैठक में भारी संख्या में अभिभावक एवं सभी अध्यापक मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन मैडम अनिता जी द्वारा किया गया।

अन्‍य खबरो के लिए नीचे लिंक पर जाए। 

युटयुब चैनलhttps://www.youtube.com/channel/UCVCkmiPBWlGDz-Vyi8c2Xlg

फेसबुक पेजhttps://www.facebook.com/Voicemountains

व्‍हाटअपhttps://chat.whatsapp.com/KX9oESnS9NHE5fGoUMwOs

Contact- jagjigyasu@gmail.com  8851979611

Related Articles

पौड़ी: पैतृक गांव कांडा पहुंचे दिल्ली भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. विनोद बछेती

रिपोर्ट जगमोहन डांगी कुलदेवी मां जालंधरा देवी के तीन दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान...

द्वारी-भौन सड़क पर हादसों का खतरा, सालों से डामरीकरण का इंतजार; क्रैश बैरियर न होने से ग्रामीण चिंतित

रिपोर्ट प्रभुपाल सिंह रावत विदित हो कि लैंसडौन विधान सभा के रिखणीखाल...

बीरोंखाल-डोला-पालकी आंदोलन से सामाजिक समानता की अलख जगाने वाले कर्मवीर जयानंद भारती को किया याद: सतपाल महाराज

रिपोर्ट रोशन सिंह बिष्‍ट डोला-पालकी आंदोलन से सामाजिक समानता की अलख जगाने...

कमलपुर के बाल वैज्ञानिकों का जलवा, विज्ञान महोत्सव में 6 प्रथम स्थान

रिपोर्ट दरवान सिंह रावत जनता इंटर कॉलेज के विद्यार्थियों ने दिखाया वैज्ञानिक...