उत्तराखंड -रुद्रप्रयाग जिला, ग्राम पंचायत छिनका में हरेला लोकपर्व बड़ी धूमधाम से मनाया गया।

रिपोर्ट प्रताप सिंह नेगी
छिनका ग्राम पंचायत की बड़ी बुजुर्ग व महिला मंगल दल, आशा कार्यकर्ता व आंगनबाड़ी महिलाओं ने ग्राम पंचायत के। अलग-अलग गांवों में अलग-अलग अंदाज में अलग-अलग तरीके से पेड़ पौधे लगाने की प्रक्रिया की।
छिनका गांव की आशा कार्यकर्ता ने ग्राम पंचायत की महिला मंगदल व अलकनंदा समूह गठन की महिलाओं के साथ लोकगीत गाते हुए पेड़ लगाओ व उतराखड बचाओ का अभियान चलाया।जगह जगह पर छिनका ग्राम पंचायत के महिलाओं व जनप्रतिनिधियों ने पेड़ पौधे लगाए।हरेला लोकपर्व के दौरान पेड़ पौधे लगाते हुए महिला मंगदल की अध्यक्ष कोमल गुसाई, सरपंच सुरेन्द्र सिंह जगी, आशा कार्यकर्ता सरिता नेगी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता लक्ष्मी नेगी, आदि लोग मौजूद रहे।
सरिता नेगी ने गीत गाते हुए उत्तराखंड बचाओ पेड़ लगाओ अभियान चालू किया।
इधर लक्ष्मी नेगी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ने बताया छाया दार व जमीन में नमी रखने वाले पेड़ों को हरेला पर्व मे हर आंगनबाड़ी महिलाओं को हर आशा कार्यकर्ता बहिनों को लगाना चाहिए।और भी अपने अपने गांवों की महिलाओं को छाया दार व जमीन में नमी रखने वाले पेड़ों को लगाने के लिए जागरुकता अभियान चलाना चाहिए।